जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'हमें दिवाली मनाना न सिखाएं...'दीया मिर्जा के वीडियो पर BJP का विरोध, BMC ने हटाई पोस्ट

Dia Mirza Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पर्यावरण कार्यकर्ता दीया मिर्जा का एक वीडियो भी शामिल था.वीडियो में वह लोगों से पर्यावरण का ध्यान रखते हुए दिवाली मनाने की अपील कर रही थीं.लेकिन इस वीडियो को लेकर BJP ने आपत्ति जता दी, जिसके बाद बीएमसी ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया.

'हमें दिवाली मनाना न सिखाएं...'दीया मिर्जा के वीडियो पर BJP का विरोध, BMC ने हटाई पोस्ट
Image Source: Dia Mirza Instagram/ IANS
Advertisement

Dia Mirza: दिवाली का त्योहार खुशियों, रोशनी और अपनों के साथ जश्न मनाने का मौका होता है.. लेकिन इस बार मुंबई में पटाखों को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है... दरअसल, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने दिवाली के दौरान लोगों को प्रदूषण से बचने और सार्वजनिक जगहों पर पटाखे न फोड़ने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया था..इस अभियान में बॉलीवुड एक्ट्रेस और पर्यावरण कार्यकर्ता दीया मिर्जा का एक वीडियो भी शामिल था.. वीडियो में वह लोगों से पर्यावरण का ध्यान रखते हुए दिवाली मनाने की अपील कर रही थीं...लेकिन इस वीडियो को लेकर BJP ने आपत्ति जता दी, जिसके बाद बीएमसी ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया..

अमित साटम ने जताई नाराजगी, BMC ने हटाया वीडियो

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब मुंबई BJP अध्यक्ष अमित साटम ने दीया मिर्जा के वीडियो पर सवाल उठाए.. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मुंबईकरों को दीया मिर्जा से दिवाली मनाने का तरीका सीखने की जरूरत नहीं है.. उन्होंने मुंबई की परंपराओं और संस्कृति का हवाला देते हुए इस अपील पर आपत्ति जताई...साटम के विरोध के बाद बीएमसी ने दीया का वीडियो हटा दिया.. हालांकि, क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, निशिगंधा वाघ और हर्षदा खानविलकर के वीडियो अब भी बीएमसी के सोशल मीडिया अकाउंट पर मौजूद हैं...

Advertisement

दीया मिर्जा ने बयान जारी कर रखी अपनी बात

वीडियो हटाए जाने के बाद दीया मिर्जा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी..उन्होंने साफ किया कि उनका वीडियो किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बनाया गया था.. अभिनेत्री के मुताबिक, वायु प्रदूषण केवल पर्यावरण की समस्या नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर भी पड़ता है..दिवाली को स्वस्थ और जिम्मेदारी के साथ मनाने की उनकी अपील का मकसद सभी के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना था..

महापौर ऋतु तावड़े ने भी अभियान पर उठाए सवाल

मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े ने भी इस अभियान को लेकर नाराजगी जताई.. उनका कहना था कि वीडियो बनाने वाले किसी भी सेलिब्रिटी को इसके लिए भुगतान नहीं किया गया था, लेकिन ऐसी हस्तियों की सूची पहले महापौर के साथ साझा की जानी चाहिए थी.. उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई सभी धर्मों और समुदायों के लोगों का शहर है, लेकिन हिंदुत्व के खिलाफ बोलने वालों को बीजेपी कार्यकर्ता जवाब देंगे..

Advertisement

 महापौर ने आगे कहा, "अगर हम दीया मिर्जा की पूरी प्रोफाइल देखें तो पता चलता है कि उन्होंने नर्मदा परियोजना और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का विरोध किया है.. उन्होंने उन पर्यावरणीय मुद्दों पर भी विरोध जताया, जिन पर हम काम कर रहे थे और प्रधानमंत्री मोदी के बयानों का भी विरोध किया.. हमने लगातार देखा है कि उनका विरोध हिंदुत्व और उसके लिए काम करने वालों के खिलाफ रहा है. दूसरी बात, हमें दीया मिर्जा से यह सीखने की जरूरत नहीं है कि हिंदुओं को दिवाली कैसे मनानी चाहिए.."

उन्होंने कहा, "हमें अपनी दिवाली मनाना आता है.. वह अपना अलग और चुनिंदा एजेंडा चला रही हैं. उनका समग्र रुख अब बहुत स्पष्ट होता जा रहा है.. इससे पता चलता है कि वह हिंदुत्व के खिलाफ हैं..इसी कारण हमने उनके वीडियो का कड़ा विरोध किया है. हमें उनसे यह सीखने की जरूरत नहीं है कि हिंदू होने के नाते हमें दिवाली कैसे मनानी चाहिए.."

Advertisement

'ईद भी मनाऊंगी, दिवाली भी...',करवा चौथ की तस्वीरों पर ट्रोल हुईं शफक नाज; ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, VIDEO


नीतेश राणे और किशोरी पेडणेकर ने भी दी प्रतिक्रिया

मंत्री नीतेश राणे ने भी दीया मिर्जा पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि वह बकरीद, ईद और मुहर्रम के दौरान इस तरह की अपील क्यों नहीं करतीं.. वहीं, शिवसेना (यूबीटी) नेता और पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर ने अमित साटम के बीएमसी के कामकाज में हस्तक्षेप पर सवाल खड़े किए...दूसरी ओर, सामाजिक कार्यकर्ता जोरू भटेना का कहना था कि आपत्ति संदेश से ज्यादा उसे देने वाले व्यक्ति से है..

Advertisement

हाई कोर्ट के निर्देशों का भी था हवाला

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि बीएमसी की ओर से जारी अभियान में बांबे हाई कोर्ट के निर्देशों का भी जिक्र किया गया था...इसके अनुसार सार्वजनिक सड़कों, गलियों और फुटपाथों पर पटाखे फोड़ने पर रोक है... ऐसे में प्रदूषण से बचने की अपील को लेकर शुरू हुआ यह अभियान अब राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है..

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें