जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'अगर उनके यहां बम फटा, तो हमारा उससे तेज होना चाहिए', रणबीर को अमिताभ बच्चन ने सुनाया दिवाली का किस्सा

फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ के प्रमोशन के लिए रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे 'कौन बनेगा करोड़पति' के दिवाली स्पेशल एपिसोड में पहुंचे. बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने बचपन की दिवाली का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया.

'अगर उनके यहां बम फटा, तो हमारा उससे तेज होना चाहिए', रणबीर को अमिताभ बच्चन ने सुनाया दिवाली का किस्सा
Image Credits: IANS
Advertisement

देशभर में दिवाली के लिए लोगों में उत्साह दिख रहा है.बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है.इस बीच एक्टर अमिताभ बच्चन ने दिवाली से जुड़ी अपने बचपन की यादें शेयर की हैं.उन्होंने बताया कि उस दौर में पटाखे जलाने का उत्साह अक्सर पड़ोसियों के साथ एक दोस्ताना मुकाबले में बदल जाता था.

KBC में प्रमोशन करने पहुंचे रणबीर 

अपनी आगामी फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ के प्रमोशन के लिए अभिनेता रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे 'कौन बनेगा करोड़पति' के दिवाली स्पेशल एपिसोड में पहुंचे.बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने बचपन की दिवाली का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया.

रणबीर ने अमिताभ से क्या पूछा

Advertisement

रणबीर कपूर ने बिग बी से पूछा, "अमिताभ जी, आपको बचपन की दिवाली की कोई याद है?" इस पर अमिताभ बच्चन ने मुस्कुराते हुए कहा, "दिवाली की बस यही याद रहती थी कि अगर बगल वाले के यहां बम फटा है, तो हमारा बम उससे ज्यादा तेज होना चाहिए."

उनके इस जवाब ने सेट पर मौजूद सभी लोगों को हंसा दिया.बिग बी के इस किस्से ने उन दिनों की यादें भी ताजा कर दीं, जब बच्चों के बीच पटाखों को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिलता था.

शो में फिल्म का प्रमोशन करने आए थे रणबीर 

शो में कलाकारों ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का भी प्रमोशन किया. निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी. नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, आठ बार ऑस्कर विजेता वीएफएक्स कंपनी डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से बन रही ‘रामायण’ को दो भागों में तैयार किया गया है.इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज होगा.

पांच भाषाओं में रिलीज़ होगी फिल्म

Advertisement

भारतीय पौराणिक कथा पर आधारित इस फिल्म में भव्य विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है.फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान और हैंस जिमर ने तैयार किया है.यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी.

कब आएगा रणबीर वाला एपिसोड

यह भी पढ़ें

फिल्म को आईमैक्स फॉर्मेट में भी प्रदर्शित किया जाएगा.इसके वैश्विक वितरण की जिम्मेदारी सोनी पिक्चर्स संभालेगी, जबकि हिंदी भाषी बाजार में धर्मा प्रोडक्शंस इसे वितरित करेगा.'कौन बनेगा करोड़पति' का दिवाली स्पेशल एपिसोड 29 और 30 अक्टूबर को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें