जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिल्ली की सड़कों पर गूंजेगी विरोध की आवाज! प्रकाश राज ने लोगों से कर दी ऐसी अपील, 1 नवंबर को होगा तगड़ा बवाल!

Prakash Raj: 1 नवंबर को दिल्ली पहुंचकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है. वीडियो में उन्होंने सीधे तौर पर मोदी सरकार का नाम तो नहीं लिया, लेकिन वोट चोरी, मतदाता सूची और SIR जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी.

दिल्ली की सड़कों पर गूंजेगी विरोध की आवाज! प्रकाश राज ने लोगों से कर दी ऐसी अपील, 1 नवंबर को होगा  तगड़ा बवाल!
Image Source: IANS
Advertisement

Prakash Raj Video: एक्टर प्रकाश राज एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली में होने वाले ‘चलो दिल्ली’ मार्च का समर्थन किया है. प्रकाश राज ने X पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से 1 नवंबर को दिल्ली पहुंचकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है. वीडियो में उन्होंने सीधे तौर पर मोदी सरकार का नाम तो नहीं लिया, लेकिन वोट चोरी, मतदाता सूची और SIR जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी. अभिनेता ने साफ कहा कि लोकतंत्र और वोट देने के अधिकार की रक्षा के लिए लोगों को आगे आना चाहिए.

प्रकाश राज ने किया ‘चलो दिल्ली’ मार्च में शामिल होने का ऐलान

प्रकाश राज ने अपने वीडियो में बताया कि दिल्ली में एक बड़ा शांतिपूर्ण मार्च आयोजित होने जा रहा है..इसमें युवा, अलग-अलग संगठन और विपक्षी INDIA गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे.. अभिनेता ने खुद भी इस प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचें और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं.. प्रकाश राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा कर ‘चलो दिल्ली’ मार्च में शामिल होने की जानकारी दी. वीडियो की शुरुआत में उन्होंने एक गाने की पंक्तियों को बदलकर कथित वोट चोरी पर तंज कसा. उन्होंने गाया, “चुरा लिया है तुमने मेरे वोट को, नहीं छोड़ूंगा.”

Advertisement

'यह देश चुप नहीं रहेगा', लोकतंत्र की रक्षा की अपील

वीडियो में प्रकाश राज ने कहा कि यह मार्च केवल किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और मतदान के अधिकार से जुड़ा मुद्दा है. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और SIR प्रक्रिया वापस लेने की मांग का भी समर्थन किया. अभिनेता ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए लोगों से इस मुहिम में साथ आने की अपील की. उन्होंने कहा कि देश अपने वोट के अधिकार से जुड़े सवालों पर चुप नहीं बैठ सकता. वीडियो के आखिर में उन्होंने कहा कि वह अगले दिन दिल्ली में लोगों से मुलाकात करेंगे और 'जय हिंद' के साथ अपना संदेश समाप्त किया.

रणबीर कपूर की 'रामायण' का पाकिस्तान में भी क्रेज! कराची के मंदिर में लगा रणबीर कपूर की फिल्म का पोस्टर

राहुल गांधी ने बताया मार्च का पूरा रूट

Advertisement

INDIA गठबंधन का यह विरोध मार्च 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होना है. राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है. उनके मुताबिक, मार्च दोपहर 12 बजे मिंटो रोड-कनॉट प्लेस जंक्शन से शुरू होकर रामलीला मैदान तक पहुंचेगा.

SIR को लेकर क्यों नाराज है विपक्ष?

यह भी पढ़ें

SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन मतदाता सूची को अपडेट और जांचने की विशेष प्रक्रिया है. विपक्षी दल इस प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के आरोपों को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं; इसी के विरोध में INDIA गठबंधन ने इस मार्च का आयोजन किया है. विपक्ष की मांग है कि SIR प्रक्रिया वापस ली जाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए. हालांकि, वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी से जुड़े आरोप विपक्ष के दावे हैं. अब देखना होगा कि प्रकाश राज की अपील के बाद इस प्रदर्शन को कितना जनसमर्थन मिलता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें