जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आरती के समय किया कुछ ऐसा, लोगों ने उठाए सवाल, एक्टर की लगा दी क्लास

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि जैसे ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक इवेंट पर पहुंचे, तो गेट पर मौजूद लोग उनका स्वागत करने के लिए आरती की थाली लेकर आगे आए और उनकी आरती उतारने लगे. ऐसे में एक्टर काफी असहज दिखे. जिस पर अब लोगों ने सवाल उठा दिए हैं.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आरती के समय किया कुछ ऐसा, लोगों ने उठाए सवाल, एक्टर की लगा दी क्लास
Image Credits:IANS/nawazuddin._siddiqui/instagram
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी आए दिन चर्चाओं में बने रहते हैं, कभी अपनी फिल्मों की वजह से तो कभी अपने बयानों की वजह से एक्टर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का चर्चा का विषय बन जाते हैं, वहीं अब एक्टर का एक नया वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पब्लिक इवेंट में नजर आ रहे हैं. इस वायरल वीडियो में कुछ हुआ जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिा यूजर्स भी हैरान रह गए. 

इवेंट में आरती देख असहज हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी?

दरअसल  नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि जैसे ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक इवेंट पर पहुंचे, तो गेट पर मौजूद लोग उनका स्वागत करने के लिए आरती की थाली लेकर आगे आए और उनकी आरती उतारने लगे. ऐसे में एक्टर काफी असहज दिखे. वह इधर-उधर देखने लगे. इसके बाद एक्टर बिना कोई विवाद खड़ा किए या कुछ बोले, सिर्फ अपने हाथ जोड़ते हुए वहां से चुपचाप निकलकर अंदर चले गए. 

Advertisement

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बर्ताव देख भड़के लोग 

अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी का ये वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग दो गुटों में बट गए हैं, जहां एक तरफ़ कुछ लोग एक्टर का बचाव कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने एक्टर के इस बर्ताव पर सवाल खड़े कर दिए हैं, यूं कहें की उन्हें ट्रोल कर दिया है. एक यूजर ने लिखा “Uncomfortable nhi ignore kar rha ha”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “आरती उतार ही क्यों रहे , भगवान है क्या वो”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “ऐसे लोगों की मूवीस देखनी बंद करो”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Par inki aarti untarni hi kyu hai!!!! Sirf hindu ka welcome aarti se karo.”

Advertisement

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Inko sabhi jagah se unfollow kar do..”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “Yeh sare Dimagi Naksal hai”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “एक हमारा हीरो था बॉलीवुड का इरफान खान गुड मैन और एक यह सब है जो अनकन्फर्ट महसूस कर रहा है”

Advertisement

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Pr abi kisi movie k liye shot dena hota to muh pr jhuti hasi liye aram se krwa leta aarti or jai kara b lgata”

फराह खान भी लोगों के निशाने पर आईं थी 

बता दें कि कुछ दिनों फराह खान भी एक इवेंट में पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने माथे पर तिलक लगवाने से मना कर दिया था. जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया था. हालांकि फराह ने इस ट्रोलिंग पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था. 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का वर्क फ़्रंट

Advertisement

बात करें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्क फ़्रंट की तो पिछले साल वो thamba नाम की फिल्म में नज़र आए थे. हाल ही में उनकी कबूतर नाम की अंतरराष्ट्रीय क्राइम-ड्रामा फिल्म की घोषणा हुई है. इसमें वह पुरानी दिल्ली के एक अनोखे जासूस महबूब के मुख्य किरदार में नजर आएंगे. इस फिल्म की शूटिंग 2027 की शुरुआत में दिल्ली में शुरू होगी. एक्टर हॉरर-थ्रिलर फिल्म तंबाड 2 में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी शूटिंग जारी है और यह 2027 में रिलीज हो सकती है. वहीं एक्टर की फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूँ’ 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने एक अभिनय कोच की भूमिका निभाई है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें