जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘तू परेशान मत हो, बजरंगा बाण सुनते रहना’, टाइगर श्रॉफ के समर्थन में उतरे विद्युत जामवाल, बोले- तुम सबसे निडर व्यक्ति हो

विद्युत जामवाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने टाइगर श्रॉफ को सबसे निडर इंसान बताया और उनकी हिम्मत की सराहना की. वीडियो में एक्टर कहते हैं मैं टाइगर श्रॉफ को कुछ बोलना चाहता हूं. मैं जितने भी लोगों को जानता हूं, उन सब में टाइगर तुम सबसे निडर व्यक्ति हो.

‘तू परेशान मत हो, बजरंगा बाण सुनते रहना’, टाइगर श्रॉफ के समर्थन में उतरे विद्युत जामवाल, बोले- तुम सबसे निडर व्यक्ति हो
Image Credits:mevidyutjammwal/instagram/DeputyCMOffice
Advertisement


एक्शन स्टार और मार्शल आर्टिस्ट विद्युत जामवाल ने एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई हालिया फायरिंग की घटना पर दुख जताया है. एक्टर ने मौके पर मौजूद टाइगर के फैंस पर नाराजगी जताई कि जब घटना हुई तो किसी ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश क्यों नहीं की. साथ ही, टाइगर को इस मुश्किल समय में 'बजरंग बाण' सुनने का आग्रह किया और बताया कि वह खुद भी ऐसा करते हैं. 

‘टाइगर तुम सबसे निडर व्यक्ति हो’

विद्युत जामवाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने टाइगर श्रॉफ को सबसे निडर इंसान बताया और उनकी हिम्मत की सराहना की. वीडियो में एक्टर कहते हैं, "मैं टाइगर श्रॉफ को कुछ बोलना चाहता हूं. मैं जितने भी लोगों को जानता हूं, उन सब में टाइगर तुम सबसे निडर व्यक्ति हो.”

Advertisement

विद्युत जामवाल ने टाइगर के फैंस पर जताई नाराजगी

एक्टर ने आगे मौके पर मौजूद टाइगर के फैंस पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, "मैं उन फैंस से कुछ कहना चाहता हूं, जो टाइगर का मैच देखने के लिए जाते हैं. जब घटना हुई तो किसी ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश क्यों नहीं की थी. किसी को तो भागना चाहिए था, किसी को तो पकड़ना चाहिए था. दोस्तों, हम लोग करते हैं, आप लोग भी तो कुछ करो ना.”

‘टाइगर, तू परेशान मत हो, बजरंगा बाण, उसे सुनते रहना’

उन्होंने मुंबई पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐसी घटना दोबारा न होने की मांग की. साथ ही, इस मुश्किल घड़ी में टाइगर से बजरंग बाण सुनने के लिए भी कहा. वो कहते हैं, "मैं मुंबई पुलिस को बोलना चाहूंगा कि आप लोग हमारी सुरक्षा करते हैं, लेकिन ऐसी वारदात दोबारा नहीं होनी चाहिए. टाइगर, तू परेशान मत हो, हम दोनों का पसंदीदा है न बजरंगा बाण, उसे सुनते रहना. जब मैं अकेला हो जाता हूं तो इसे ही सुनता हूं और मुझे पता है कि टाइगर तुम भी इसे सुनते हो. आई लव यू भाई.”

Advertisement

‘हमें तमाशा देखने वालों की नहीं, मदद करने वाले हीरोज की जरूरत है’

एक्टर ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "हम जानते हैं कि हमारे देश में बहुत कुछ हो रहा है। कभी हम आवाज उठा पाते हैं, कभी नहीं, लेकिन अपने तरीके से हम कोशिश तो करते ही हैं. लेकिन जब हम सड़क पर किसी को परेशान होते या पिटते हुए देखते हैं,चाहे वह महिला हो या पुरुष, तो हम तमाशाबीन बनकर क्यों खड़े रहते हैं? हम में से कोई एक आगे क्यों नहीं आता, सिर्फ गवाह के तौर पर नहीं, बल्कि एक इंसान के तौर पर? हमें तमाशा देखने वालों की नहीं, मदद करने वाले हीरोज की जरूरत है.”

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें