जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

मशहूर डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन हो गया है. 59 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है. फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर संजय गुप्ता की तस्वीर शेयर कर उनके निधन की पुष्टि की और उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट लिखा.

'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
Image Credits: Sanjay Gupta/ X
Advertisement

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर की रात 59 साल की उम्र में निधन हो गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह शुक्रवार रात में अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी. बताया जा रहा है कि रात में हुई इस घटना के बारे में किसी को पता नहीं चल पाया और 31 अक्टूबर की सुबह उनके निधन की जानकारी सामने आई. 

अशोक पंडित ने दी जानकारी 

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर संजय गुप्ता की तस्वीर शेयर कर उनके निधन की पुष्टि की और उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट लिखा.

'यह बेहद चौंकाने वाला और दुखद है’

अशोक पंडित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संजय गुप्ता की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "यह बेहद चौंकाने वाला और दुखद है. अभी-अभी हमारे प्यारे दोस्त और बेहतरीन डायरेक्टर संजय गुप्ता के निधन की खबर मिली. घर पर सिर में चोट लगने के कारण उनका देहांत हो गया. एक और प्रतिभा बहुत जल्दी हमें छोड़कर चली गई. वह एक शानदार नैरेटर, हमेशा जिंदगी से भरे रहने वाले इंसान और जुनूनी फिल्ममेकर थे. हमारी इंडस्ट्री के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है. मेरे दोस्त, तुम्हारी कमी खलेगी. उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति. उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी जल्द साझा की जाएगी."

Advertisement

पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की है

अशोक पंडित के इस पोस्ट के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. वहीं, इस मामले में वर्सोवा पुलिस ने एडीआर (एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट) दर्ज की है और जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में किसी तरह की साजिश या गलत काम की आशंका सामने नहीं आई है.

किस फिल्म ने शुरु किया था करियर 

Advertisement

बता दें कि संजय गुप्ता ने साल 1994 में फिल्म 'आतिश: फील द फायर' से बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में संजय दत्त और आदित्य पंचोली मुख्य भूमिकाओं में थे. इसके बाद उन्होंने 'राम शास्त्र', 'हमेशा', 'जंग' और 'खौफ' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया.

फिल्म कांटे सबसे चर्चित फिल्म हुई साबित

साल 2002 में आई उनकी फिल्म 'कांटे' उनके करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और सुनील शेट्टी समेत कई कलाकार नजर आए थे. उन्होंने अपने करियर में संजय दत्त के साथ कई फिल्मों में काम किया. दोनों की जोड़ी 'मुसाफिर', 'जिंदा' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती है.

आखिरी बार किस फिल्म का किया था डायरेक्शन 

उन्होंने 'काबिल' और 'मुंबई सागा' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया. डायरेक्शन के अलावा संजय गुप्ता ने प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर के तौर पर भी काम किया. उन्होंने 'दस कहानियां', 'प्लान', 'वुडस्टॉक विला', 'एसिड फैक्ट्री' और 'पंख' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था. उनके आखिरी कामों में 'द मिरांडा ब्रदर्स' शामिल है, जो 2025 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और मीजान जाफरी नजर आए थे.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें