जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'सनातन का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा', शाहरुख खान पर बरसे BJP विधायक, फिल्म 'किंग' को दी चेतावनी

Shahrukh khan Controversy: BJP विधायक रविंदर सिंह नेगी उर्फ रवि नेगी ने इस पर नाराजगी जताते हुए शाहरुख खान और फिल्म के मेकर्स को खुली चेतावनी दी है... उनका कहना है कि गाने के विवादित हिस्से को जल्द से जल्द हटाया जाए, वरना देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे.

'सनातन का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा', शाहरुख खान पर बरसे BJP विधायक, फिल्म 'किंग' को दी चेतावनी
Image Source: Sharukh Khan/ Instagram
Advertisement

Shahrukh khan Controversy: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है. इस बार विवाद की वजह फिल्म का एक गाना 'तू मिल जाए' बताया जा रहा है.. दरअसल, इस गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भगवा रंग की ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं. इसी को लेकर राजनीतिक गलियारों में विरोध के सुर सुनाई देने लगे हैं... BJP विधायक रविंदर सिंह नेगी उर्फ रवि नेगी ने इस पर नाराजगी जताते हुए शाहरुख खान और फिल्म के मेकर्स को खुली चेतावनी दी है... उनका कहना है कि गाने के विवादित हिस्से को जल्द से जल्द हटाया जाए, वरना देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे.

शाहरुख खान और दीपिका पर विधायक रवि नेगी का निशाना

बीजेपी विधायक रवि नेगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है..इसमें वह फिल्म के गाने और कलाकारों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं..  उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, "यह उनका नेचर है क्योंकि यह शाहरुख खान की फिल्म है. शाहरुख और इस देश के ये सभी जिहादी लोग, वह देश से पैसा कमाते हैं और इसे बदनाम करते हैं, और उन्हें भगवा से दिक्कत है, और दीपिका पादुकोण तो बस एक मोहरा है...ये जिहादी इसके पीछे हैं....जिस सनातन को हम मानते हैं, उसमें वह ऐसे कपड़े पहनते हैं और बदतमीजी से डांस करते हैं."

'पठान' विवाद की भी दिलाई याद

रवि नेगी ने इस पूरे मामले की तुलना शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' से भी की। गौरतलब है कि साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण की भगवा रंग की बिकिनी को लेकर काफी विवाद हुआ था. उस समय भी कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने फिल्म का विरोध किया था..अब 'किंग' के गाने में भगवा ड्रेस को लेकर उठे सवालों ने पुराने विवाद की यादें फिर ताजा कर दी हैं.

Ramayan Day 1 Collection: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का हुआ बुरा हाल, पहले दिन ‘आदिपुरुष’ का भी रिक़ॉर्ड नहीं तोड़ पाई

दीया मिर्जा को लेकर भी दिया बयान

Advertisement

विधायक रवि नेगी ने अभिनेत्री दीया मिर्जा का जिक्र करते हुए भी अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने दिवाली पर पटाखे जलाने के विरोध और ईद पर होने वाली कुर्बानी को लेकर सवाल उठाए... उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग चुनिंदा मुद्दों पर ही अपनी राय रखते हैं... साथ ही उन्होंने इसे सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश बताया.

मेकर्स की तरफ से अब तक कोई जवाब नहीं

यह भी पढ़ें

इस पूरे विवाद के बीच सबसे खास बात यह है कि अभी तक शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण या फिल्म के निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.. ऐसे में अब देखना होगा कि फिल्म की टीम इस विवाद पर क्या रुख अपनाती है और क्या गाने में किसी तरह का बदलाव किया जाता है या नहीं..फिलहाल, फिल्म 'किंग' रिलीज से पहले ही अपने गाने को लेकर चर्चा में आ गई है..

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें