Advertisement
दूसरे पति से अलग हो रहीं ‘बेबी डॉल’ सिंगर कनिका कपूर, 4 साल बाद लिया तलाक का फैसला, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
साल 2022 में कनिका कपूर की शादी गौतम हाथीरमानी से हुई थी. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर पति से अलग होने की जानकारी दी है.
04 Nov 2026
(
Updated:
04 Nov 2026
05:17 PM
)
Image Source- IANS
Follow Us:
Advertisement
सिंगर कनिका कपूर की दूसरी शादी भी टूट रही है. उन्होंने चार साल बाद पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का फैसला लिया है. सिंगर ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट इसे कंफर्म किया.
‘बेबी डॉल’ जैसे कई फेमस गानों से दिलो पर छाने वाली सिंगर कनिका कपूर ने ऐलान किया है कि वह पति से अलग हो रही हैं. साल 2022 में कनिका कपूर और गौतम हाथीरमानी की शादी हुई थी. कनिका ने मंगलवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर आधिकारिक बयान जारी किया. जिसमें उन्होंने कहा,
‘प्रिय दोस्तों और परिवार, काफी सोच-विचार करने के बाद मैंने और मेरे पति ने अलग-अलग रहने का फैसला किया है. हमने साथ में जो समय बिताया, उसके लिए मैं आभारी हूं. मैं उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं देती हूं.
उन्होंने लोगों से उनकी प्राइवेसी और सम्मान को बनाए रखने की अपील करते हुए यह भी कहा, ‘इस मुश्किल समय में हमारी निजी जिंदगी का सम्मान करें और हमें समझने की कोशिश करें.’
18 साल की उम्र में हुई थी पहली शादी
बचपन से संगीत का शौक रखने वाली कनिका कपूर की शादी महज 18 साल की उम्र में राज चंडोक से हो गई थी. इसके बाद वह पति के साथ लंदन चली गईं थी. दोनों के तीन बच्चे हुए, बाद में उनकी जिंदगी में मुश्किल दौर आया और 2012 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद उन्होंने अपने बच्चों के लिए आर्थिक रूप से खुद खड़े होने का फैसला किया. बेबी डॉल गाने ने कनिका कपूर को नई पहचान दी.
गौतम हाथीरमानी को खुद दिया था शादी का प्रपोजल
कनिका कपूर ने गौतम हाथीरमानी को खुद शादी के लिए प्रपोज किया था, वो भी एक नहीं दो बार. कनिका ने 2022 में एक इंटरव्यू में बताया था कि वह और उनके पति और कारोबारी गौतम हाथीरमानी करीब 15 साल से दोस्त रहे. उन्होंने मुश्किल समय में उनको सहारा दिया.
यह भी पढ़ें- कॉन्सर्ट के बीच चिल्लाईं सुनंदा शर्मा, स्टेज पर अचानक चढ़ा शख्स, घबराकर बीच में रोकी परफॉर्मेंस, Video हुआ Viral
कनिका ने खुद बताया कि उन्होंने पहली बार 2014 में गौतम से शादी के लिए पूछा था. यह वही समय था जब 'बेबी डॉल' रिलीज होकर बड़ी हिट बन चुकी थी, लेकिन गौतम ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें लगा कि कनिका मजाक कर रही हैं. कनिका ने हार नहीं मानी और 2020 में एक बार फिर उनसे शादी की बात कही. इस बार गौतम समझ गए कि वह सच में गंभीर हैं. यहीं से उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई, बाद में अगस्त 2021 में गौतम ने उन्हें औपचारिक रूप से प्रपोज किया और मई 2022 में दोनों ने शादी कर ली. कनिका के तीनों बच्चे उनकी शादी में शामिल हुए थे. उनके बेटे ने उन्हें मंडप तक पहुंचाया, जबकि दोनों बेटियां शादी की रस्मों में उनके साथ रहीं.
यह भी पढ़ें
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement