पटाखों पर बहस के बीच पवित्रा पुनिया का फूटा गुस्सा, शादियों में आतिशबाजी को लेकर उठाया सवाल
Pavitra Punia: इस मुद्दे पर टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया ने भी अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय ही पटाखों और शोर को लेकर इतनी बातें क्यों होती हैं, जबकि सालभर कई मौकों पर तेज आवाजें सुनने को मिलती हैं.
Follow Us:
Pavitra Punia: दिवाली का त्योहार आते ही पटाखे जलाने और उनसे होने वाले शोर को लेकर बहस शुरू हो जाती है. हर साल कुछ लोग पटाखों के समर्थन में अपनी बात रखते हैं, तो कुछ लोग जानवरों और पर्यावरण को होने वाले नुकसान की वजह से इसका विरोध करते हैं. अब इस मुद्दे पर टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया ने भी अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय ही पटाखों और शोर को लेकर इतनी बातें क्यों होती हैं, जबकि सालभर कई मौकों पर तेज आवाजें सुनने को मिलती हैं.
पालतू कुत्तों का उदाहरण देकर समझाई अपनी बात
पवित्रा पुनिया ने बुधवार, 4 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने एक पालतू जानवर की मालकिन होने के नाते अपना अनुभव बताया. एक्ट्रेस ने कहा कि "मैं जानवरों से बहुत प्यार करती हूं. मेरे कुत्ते भी डर जाते है. वे ट्रैफ़िक के शोर, बाहर बजने वाले हॉर्न या किसी चीज के गिरने की आवाज से भी उतने ही डरते हैं। इसलिए, पालतू जानवरों के साथ समस्या यह नहीं है कि वे सिर्फ पटाखों से डरते हैं, वे किसी भी तेज या भारी आवाज से डर जाते हैं."
कुत्तों को जानबूझकर परेशान करने वालों पर जताया गुस्सा
एक्ट्रेस ने उन लोगों पर भी नाराजगी जाहिर की, जो जानबूझकर बेजुबान जानवरों को परेशान करते हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि - ''कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जानबूझकर कुत्तों को परेशान करते हैं, वे सच में बेवकूफ हैं. ऐसे लोगों को सबक सिखाना चाहिए. उन्हें पकड़कर पीटना चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. "
View this post on InstagramAdvertisement
शादी और दूसरे समारोहों में पटाखों पर क्यों नहीं उठते सवाल?
पवित्रा ने दिवाली के दौरान पटाखों को लेकर होने वाली आलोचना पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "क्या हम किसी की शादी की सालगिरह पर ऐसा कहते हैं? जरा बताइए, इसके पीछे क्या लॉजिक है? जब लोगों की शादी होती है, तब कोई क्यों नहीं आता यह कहने कि पटाखे मत जलाओ? अपनी खुशियां मत मनाओ. जब उनके अपने घरों में शादियों का सीजन शुरू होता है, तब कोई कुछ नहीं कहता. उस समय सब अपनी सीख-सलाह भूल जाते हैं." उनका मानना है कि त्योहारों को लेकर सभी के लिए एक जैसी सोच होनी चाहिए..किसी एक त्योहार को लेकर ही सवाल उठाना सही नहीं है. इसके साथ ही, पवित्रा ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि हिंदू समुदाय के लोगों को अपने त्योहार मनाने को लेकर डिफेंसिव (सुरक्षात्मक) होने के लिए मजबूर किया जाता है. हालांकि, उन्होंने लोगों को यह भी याद दिलाया कि त्योहार मनाते समय जानवरों की भलाई को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.
'मुस्लिम-सिख धर्म पर भी बनाकर दिखाओ ऐसी फिल्म', मुकेश खन्ना का फिल्ममेकर्स पर तीखा हमला
उन्होंने आगे कहा, "अपनी चीजों को लेकर पक्षपाती न बनें. साल में एक-दो दिन ही त्योहार आते हैं. उन्हें अच्छे से मनाएं, लेकिन बहुत सावधानी बरतें, किसी जानवर या पक्षी को चोट न पहुंचाएं. बस अपनी सीमाओं में रहकर त्योहार मनाएं. हमारी वजह से किसी भी जानवर को परेशानी नहीं होनी चाहिए."
जानवरों का ध्यान रखकर मनाएं दिवाली
हालांकि, पवित्रा ने अपनी बात रखते हुए यह भी साफ किया कि त्योहार मनाने का मतलब यह नहीं है कि हम जानवरों और पक्षियों की परेशानी को नजरअंदाज कर दें. उन्होंने लोगों से अपील की कि दिवाली जरूर मनाएं, लेकिन सावधानी के साथ. इस बात का ध्यान रखें कि हमारी खुशियों की वजह से किसी बेजुबान को तकलीफ न हो. वर्कफ्रंट की बात करें तो पवित्रा पुनिया बिग बॉस में नजर आ चुकी है. वह आखिरी बार टीवी शो 'तेनाली रामा' में दिखाई दी थीं.