जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Ramayan Public Review: रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ ने किया कमाल या रह गई पीछे? जानें ऑडियंस का फैसला

नितेश तिवारी की 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं, चलिए जानते हैं पब्लिक को ये फिल्म कैसी लगी है.

Ramayan Public Review: रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ ने किया कमाल या रह गई पीछे? जानें ऑडियंस का फैसला
Image Credits: Sony music/you tube grab
Advertisement

डायरेक्टर नितेश तिवारी की 'रामायण' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही थीं लेकिन सिनेमाघरों से बाहर निकले दर्शक इससे काफी संतुष्ट नजर आए.  

 'रामायण' देखकर क्या बोले दर्शक

सिनेमाघरों से लौटे दर्शकों का कहना है आज के समय के हिसाब से फिल्म को अच्छे से बनाया गया है. उन्होंने कलाकारों समेत डायरेक्टर के काम की जमकर सराहना की. एक दर्शक ने कहा, "फिल्म मुझे बहुत अच्छी लगी है. इसमें साई पल्लवी ने मां सीता का किरदार अच्छे से निभाया है. वह चेहरे से मासूम लगती हैं और मां सीता के रोल के लिए बिल्कुल फिट बैठती हैं. रणबीर ने भी राम भगवान का रोल अच्छा किया है और मुझे लगता है कि उनसे अच्छा कोई और भगवान राम का रोल नहीं निभा सकता था. यश ने रावण का रोल अच्छे से निभाया है. मैं सभी से कहना चाहूंगा कि इस फिल्म को वे अपने परिवार के साथ जाकर जरूर देखे."

‘फिल्म के बहुत शानदार तरीके से फिल्माया गया है’

एक और दर्शक ने कहा, "फिल्म के बहुत शानदार तरीके से फिल्माया गया है. डायरेक्टर समेत सभी कलाकारों ने अपने रोल के साथ अच्छे से न्याय किया है. हां, शुरुआत में भी फिल्म को थोड़ा स्लो रखा गया था लेकिन बाद में फिल्म सही रही. मैं खुद एक फिल्म स्टूडेंट हूं, तो मुझे फिल्म देखने में बहुत अच्छी लगी."

Advertisement

‘फिल्म मुझे बहुत अच्छी लगी’

एक अन्य दर्शक ने कहा, "फिल्म मुझे बहुत अच्छी लगी. रामायण मेरे दिल के करीब इसलिए भी है क्योंकि बचपन में मैं अपने बड़ों के साथ अरुण गोविल वाली रामायण बहुत देखता था और बड़े होकर री-टेलीकास्ट देखने का मौका मिल रहा है. सीता के रोल के लिए साई पल्लवी की ट्रोलिंग को लेकर उन्होंने कहा, "ट्रेलर देखने के बाद हमें भी साई पल्लवी का किरदार ज्यादा समझ में नहीं आया था लेकिन फिल्म देखने के बाद हम सभी को उनका काम बहुत पसंद आया और मां सीता के लिए वह परफेक्ट कास्ट हैं. अगर हम राम और रावण के रोल की बात करें, तो मैंने भी रामायण के बारे में बहुत पढ़ा है. फिल्म में रावण को टिपिकल विलेन के अवतार में नहीं दिखाया गया है बल्कि इसमें उनकी बारीकियों के बारे में भी दिखाया गया है और पहले पार्ट में रावण के बारे में अच्छे से दिखाया गया है.

 ‘रणबीर कपूर राम के अवतार में अच्छे लगे’

उन्होंने कहा, "हां, राम के पार्ट को ज्यादा नहीं दिखाया है, जैसे उनके बचपन से सीधे युवास्था को ही दिखा दिया और बीच का कुछ दिखाया ही नहीं लेकिन रावण का पार्ट काफी ज्यादा दिखाया है."

एक अन्य दर्शक ने कहा, "मूवी बहुत अच्छी थी. मुझे लगता है कि साई पल्लवी सीता के रोल के लिए परफेक्ट थीं और उन्होंने इस रोल को अच्छे से निभाया भी है. रणबीर कपूर राम के अवतार में अच्छे लगे और यश ने बेहतर काम किया है. वीएफक्स बहुत अच्छा था और गाने भी मजेदार हैं."

Advertisement

‘साई पल्लवी ने मां सीता का रोल अच्छे से किया है’

एक बुजुर्ग दर्शक ने कहा, "जब हम ऐसी फिल्में बड़ी स्क्रीन पर देखते हैं, तो समझ में आता है कि ये सिर्फ इन्हीं के लिए बनी है. फिल्म देखकर एक संतुष्टि भी हुई कि फिल्म देखने के लिए हम सभी रुके रहे. साई पल्लवी ने मां सीता का रोल अच्छे से किया है और थोड़े उन्होंने एक्शन भी किए हैं, जो मजेदार हैं. सनी देओल का रोल अभी दिखाया नहीं गया है, तो उसके लिए अभी एक्साइटमेंट बनी हुई है."

‘मैं निराश हूं कि सनी द्योल का रोल हमें दिखाया नहीं गया’

Advertisement

यह भी पढ़ें

एक दर्शक ने कहा, "मूवी बहुत अच्छी है. डायरेक्टर ने अच्छे से काम किया है और रणबीर कपूर अपने रोल में छाए रहे. मैं निराश हूं कि सनी द्योल का रोल हमें दिखाया नहीं गया, तो उसके लिए हमें अगले पार्ट का इंतजार करना पडे़गा. फिल्म ट्रेलर से कहीं ज्यादा मजेदार है. इस फिल्म में कई बेहतरीन कलाकार हैं और उन्होंने काफी उम्दा काम किया है. मैं तो यही कहूंगा कि सभी लोग अपने परिवार के साथ फिल्म को देखने के लिए आएं."

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें