जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक, इन कलाकारों ने निभाया राम-सीता का किरदार

हर बार अलग-अलग कलाकारों ने इन किरदारों को निभाकर दर्शकों के सामने रामायण की कहानी को नए अंदाज में पेश किया. कुछ कलाकारों को इन भूमिकाओं से इतनी लोकप्रियता मिली कि लोग आज भी उन्हें भगवान राम और माता सीता के रूप में याद करते हैं.

टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक, इन कलाकारों ने निभाया राम-सीता का किरदार
Image Credits: IANS/AI
Advertisement

भारतीय सिनेमा और टेलीविजन पर कई ऐसी कहानियां दिखाई गई हैं, जो सालों से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए हैं. इनमें रामायण सबसे प्रमुख है. भगवान राम और माता सीता की कहानी को फिल्मों से लेकर टीवी सीरियल तक कई बार पर्दे पर उतारा गया है. हर बार अलग-अलग कलाकारों ने इन किरदारों को निभाकर दर्शकों के सामने रामायण की कहानी को नए अंदाज में पेश किया. कुछ कलाकारों को इन भूमिकाओं से इतनी लोकप्रियता मिली कि लोग आज भी उन्हें भगवान राम और माता सीता के रूप में याद करते हैं.

 अन्ना सालुंके : रामायण पर आधारित फिल्मों की शुरुआत साल 1917 में आई फिल्म 'लंका दहन' से मानी जाती है. उस दौर में महिलाओं का फिल्मों में काम करना अच्छा नहीं समझा जाता था. यही वजह थी कि इस फिल्म में राम और सीता, दोनों का किरदार अन्ना सालुंके ने ही निभाया था. इस तरह भारतीय सिनेमा में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले शुरुआती कलाकारों में उनका नाम शामिल हुआ.

प्रेम अदीब और शोभना समर्थ : हिंदी सिनेमा के शुरुआती दौर में प्रेम अदीब और शोभना समर्थ की जोड़ी ने राम और सीता के किरदार से खूब लोकप्रियता हासिल की. दोनों ने फिल्म 'भारत मिलाप' (1942) और 'राम राज्य' (1943) में भगवान राम और माता सीता की भूमिका निभाई थी. इन फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला और दोनों कलाकारों की छवि इन किरदारों से जुड़ गई.

Advertisement

महिपाल और अनीता गुहा : साल 1961 में रिलीज हुई फिल्म 'संपूर्ण रामायण' में महिपाल ने भगवान राम और अनीता गुहा ने माता सीता की भूमिका निभाई थी. फिल्म में दोनों कलाकारों के अभिनय को काफी पसंद किया गया.

अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया : जब भी पर्दे पर राम और सीता के किरदार की बात होती है, तो अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया का नाम सबसे पहले याद आता है. रामानंद सागर के लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'रामायण' (1987) में दोनों ने भगवान राम और माता सीता की भूमिका निभाई थी. इस शो ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई. अरुण गोविल को लोग आज भी राम के रूप में देखते हैं, वहीं दीपिका चिखलिया भी माता सीता के किरदार के लिए जानी जाती हैं.

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी : साल 2008-2009 में प्रसारित हुए टीवी शो 'रामायण' में गुरमीत चौधरी ने भगवान राम और देबिना बनर्जी ने माता सीता का किरदार निभाया था. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इस शो के दौरान ही दोनों कलाकारों की नजदीकियां बढ़ीं और बाद में उन्होंने शादी भी कर ली.

आशीष शर्मा और मद्राक्षी मुंडे : टीवी शो 'सिया के राम' (2015-2016) में रामायण की कहानी को माता सीता के नजरिए से दिखाया गया था. इसमें आशीष शर्मा ने भगवान राम और मद्राक्षी मुंडे ने माता सीता की भूमिका निभाई थी. शो को उसकी अलग कहानी और कलाकारों के अभिनय के लिए पहचान मिली.

प्रभास और कृति सेनन : साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास ने राघव यानी भगवान राम और कृति सेनन ने जानकी यानी माता सीता का किरदार निभाया था. ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा हुई थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें

रणबीर कपूर और साई पल्लवी : निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आ रहे हैं. यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें