दीपावली पर ऐसा दहाड़े सनातनी एक्टर्स, हिंदुओं के त्यौहार पर ज्ञान देने वालों की लगा दी क्लास
देश भर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस शुभ अवसर पर बॉलीवुड के सनातनी एक्टर्स ने दहाड़ लगाई है और हिंदुओं को ख़ास संदेश भेजा है. साथ ही हिंदुओं के त्योहार पर ज्ञान देने वालों को भी करारा जवाब दिया है.
Follow Us:
दिवाली का त्योहार आते ही हर तरफ जश्न और खुशियों का माहौल देखने को मिल रहा है. बॉलीवुड सितारे भी इस खास मौके पर त्योहार के रंग में रंगे नजर आए.देश भर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस शुभ अवसर पर बॉलीवुड के सनातनी एक्टर्स ने दहाड़ लगाई है और हिंदुओं को ख़ास संदेश भेजा है. रजा मुराद, विंदु दारा सिंह और गजेंद्र चौहान समेत कई एक्टर्स ने अपने फैंस और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही हिंदुओं के त्योहार पर ज्ञान देने वालों को भी करारा जवाब दिया है.
अन्नू कपूर ने क्या कहा
अन्नू कपूर ने दीवाली की बधाई देते हुए कहा, "दीपावली के पावन अवसर पर आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं, हार्दिक शुभकामनाएं और प्रार्थना कि आप सभी के परिवारों में, देश में, समाज में सुख हो, समृद्धि हो और सफलता हो... मेरी बस यही प्रार्थना है कि आपके घर में खुशहाली आए और आपके पास उस धन का समझदारी से इस्तेमाल करने की समझ और सही फैसला हो."
विंदु दारा सिंह क्या बोले
विंदु दारा सिंह ने दीवाली की बधाई देते हुए कहा, "इस दिवाली हर घर में खुशियों का दीप जले, विश्वास और जितनी भी बुराइयां हैं उनके ऊपर हम सबकी जीत हो. अच्छाई आगे बढ़े, अच्छे काम करिए, बुराई से दूर रहिए. दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. तो इस दिवाली बहुत जरूरी है कि हम सबका जो आत्मविश्वास है वह और बढ़े और स्ट्रॉन्ग हो.”
रजा मुराद ने क्या बोले
रजा मुराद ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा, "मैं अपने सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मेरे देशवासी हमेशा खुश रहें, प्रसन्न रहें, समृद्ध रहें, स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों. जैसे दीपावली के शुभ अवसर पर हर घर दीयों और रोशनी से जगमगा उठता है, वैसे ही आपका भविष्य भी खुशी और समृद्धि से जगमगाता रहे.”
गजेंद्र चौहान ने क्या कहा
गजेंद्र चौहान ने भी दिवाली की बधाई देते हुए कहा, "मैं अपने सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. भगवान श्री राम का आशीर्वाद आपके घरों में सुख-शांति लाए. देवी लक्ष्मी आपके घरों को धन और समृद्धि से भर दें; यही मेरी हार्दिक इच्छा है."
विंदू दारा सिंह, राजपाल यादव और गजेंद्र चौहान ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं, दीपावली की सुबह-सुबह ही दहाड़े सनातनी एक्टर्स, हिंदुओं को भेजा ख़ास संदेश...#deepawali #festival #actors #bollywood https://t.co/sVTzE6uP1p
— NMF NEWS (@NMFNewsNational) November 8, 2026
अनूप जलोटा क्या बोले?
अनूप जलोटा ने बधाई देते हुए लिखा, "हैप्पी दिवाली सबको. दिवाली हम लोग खूब आनंद से मनाते हैं. पटाखे भी बजाते हैं, फूलझड़ियां चलाते हैं, और नई नई मिठाइयां बनती हैं, वो खाते हैं. यह सब इसलिए होता है कि यह दिन आप जितनी खुशी से मनाएंगे, पूरा साल आपको वही खुशियां मिलेंगी, आनंद मिलेगा."
अशोक पंडित ने क्या कहा?
अशोक पंडित ने कहा, "मैं खास तौर पर हमारे सिक्योरिटी फोर्सेज़ को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं. मैं उन्हें हमारे बॉर्डर की रक्षा करते हुए और हमारे देश की रक्षा करते हुए उनके बलिदान के लिए भी धन्यवाद देना चाहता हूं, ताकि हम ये सभी त्योहार शांति से मना सकें."
दीया मिर्जा और सोनी राजदान हुईं थी ट्रोल
यह भी पढ़ें
बता दे कि हिंदुओं के त्यौहार आते ही कुछ हस्तियां ज्ञान देने उतर जाती हैं, की दीवाली पर पर पटाखे ना फोड़ें, जबकि ये लोग ईद और न्यू ईयर पर कुछ नहीं कहते, सिर्फ सारा ज्ञान हिंदुओं के त्यौहारों के सामने ही देना आता है. ऐसी हस्तियां सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल होती हैं. हाल ही मे दीया मिर्जा और सोनी राजदान ने भी लोगों से दीवाली पर पटाखे ना फोड़ने की अपील की थी. जिसके बाद दोनों की खूब आलोचना हुई थी.