सऊदी अरब जाने वालों को झटका! Air India ने 14 नवंबर तक रद्द कीं उड़ानें, टिकट का पूरा पैसा होगा वापस; जाने कैसे
Air India Flight Cancelled: . यात्रियों की सुरक्षा और मौजूदा हालात को ध्यानमे रखते हुए एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानों को रद्द रखने की अवधि बढ़ा दी है. अब दोनों एयरलाइंस की जेद्दा, रियाद और दम्माम आने-जाने वाली उड़ानें 14 नवंबर 2026 तक बंद रहेंगी.
Follow Us:
Air India Flight Cancelled: पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ रहे तनाव का असर अब हवाई यात्रा पर भी साफ दिखाई देने लगा है... यात्रियों की सुरक्षा और मौजूदा हालात को ध्यानमे रखते हुए एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानों को रद्द रखने की अवधि बढ़ा दी है. अब दोनों एयरलाइंस की जेद्दा, रियाद और दम्माम आने-जाने वाली उड़ानें 14 नवंबर 2026 तक बंद रहेंगी... यानी इस दौरान इन शहरों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है.
आखिर क्यों रद्द की गईं उड़ानें?
दरअसल, पश्चिम एशिया में पिछले कुछ दिनों से भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा हुआ है. इस तनाव के बीच सऊदी अरब में हवाई अड्डों और दूसरी जरूरी सुविधाओं को भी निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आई हैं. ऐसे हालात में विमान सेवाओं का संचालन करना जोखिम भरा हो सकता है. इसी को देखते हुए एयरलाइंस ने फिलहाल सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानों को रोकने का फैसला किया है...
इससे पहले एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद और दम्माम की उड़ानें 7 नवंबर तक, जबकि जेद्दा की उड़ानें 31 अक्टूबर तक रद्द की थीं. अब हालात को देखते हुए इस रोक को बढ़ाकर 14 नवंबर कर दिया गया है. वहीं, इंडिगो और अकासा एयर ने भी सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं.
#TravelAdvisory Due to the prevailing situation in the region, Air India and Air India Express flights to and from Jeddah, Riyadh and Dammam will remain suspended until 14 November 2026 (inclusive). Guests holding confirmed bookings issued on or before 30 October 2026 for travel up to 14 November 2026 may avail a one-time complimentary rebooking, subject to availability, for travel up to 29 November 2026, or opt for a full refund upon cancellation of their booking. Air India guests may rebook to or from any operational Air India station in Saudi Arabia, while Air India Express guests may rebook to or from any operational Air India Express station in Saudi Arabia or Bahrain. Our teams remain available to assist guests with rebooking and refund requests through our contact centres (Air India: +91 11 69329333 / +91 11 69329999; Air India Express: +91 124 6935600) and city booking offices.
— Air India (@airindia) October 30, 2026
यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड, बदल सकेंगे यात्रा की तारीख
एअर इंडिया ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी. एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को राहत देते हुए कहा है कि जिन लोगों के पास 30 अक्टूबर या उससे पहले जारी टिकट हैं और उनकी यात्रा 14 नवंबर तक तय थी, वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक बार अपनी यात्रा की तारीख बदल सकते हैं. यह सुविधा उपलब्ध सीटों के आधार पर दी जाएगी और यात्री 29 नवंबर 2026 तक की यात्रा के लिए नई तारीख चुन सकते हैं...
इसके अलावा, अगर कोई यात्री अपनी यात्रा नहीं करना चाहता है तो वह टिकट कैंसिल कराकर पूरा पैसा वापस ले सकता है. यानी यात्रियों को टिकट के पैसे डूबने की चिंता करने की जरूरत नहीं है...
कहां से मिलेगी रीबुकिंग और रिफंड की सुविधा?
एयरलाइन के मुताबिक, एअर इंडिया के यात्री सऊदी अरब में उसके किसी भी चालू ऑपरेशनल स्टेशन से आने-जाने के लिए अपनी बुकिंग दोबारा करा सकते हैं. वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री सऊदी अरब या बहरीन में कंपनी के किसी भी चालू स्टेशन से अपनी यात्रा की नई बुकिंग करा सकते हैं...
एयरलाइन ने यह भी साफ किया है कि यात्रियों की मदद के लिए उसकी टीमें उपलब्ध रहेंगी. टिकट बदलने, नई बुकिंग कराने या रिफंड लेने से जुड़ी जानकारी के लिए यात्री एयरलाइन के कॉन्टैक्ट सेंटर और शहरों में मौजूद बुकिंग ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं. फिलहाल यात्रियों को सलाह है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि आखिरी समय में किसी तरह की परेशानी न हो..
यह भी पढ़ें