जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

BharatGas का शानदार ऑफर! अभी भरवाएं LPG सिलेंडर, बाद में चुकाएं पैसे; जानें डिटेल

Bharat Gas Cylinder: कंपनी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पोस्ट के जरिए एक ऐसी सुविधा की जानकारी दी है, जिसके तहत ग्राहक अभी गैस रिफिल ले सकते हैं और उसका भुगतान बाद में कर सकते हैं...इस सुविधा में ₹600 तक का माइक्रो-लोन, 0 प्रतिशत ब्याज और आसान किस्तों में पैसे चुकाने का विकल्प बताया गया है.

BharatGas का शानदार ऑफर! अभी भरवाएं LPG सिलेंडर, बाद में चुकाएं पैसे; जानें डिटेल
Image Source: IANS
Advertisement

Bharat Gas Cylinder: घर में अचानक गैस सिलेंडर खत्म हो जाए और जेब में पैसे भी न हों, तो परेशानी बढ़ जाती है. ऐसे में खाना बनाने से लेकर रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो सकते हैं. लेकिन अब भारतगैस के कुछ ग्राहकों के लिए राहत की खबर सामने आई है... कंपनी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पोस्ट के जरिए एक ऐसी सुविधा की जानकारी दी है, जिसके तहत ग्राहक अभी गैस रिफिल ले सकते हैं और उसका भुगतान बाद में कर सकते हैं...इस सुविधा में ₹600 तक का माइक्रो-लोन, 0 प्रतिशत ब्याज और आसान किस्तों में पैसे चुकाने का विकल्प बताया गया है.

अभी लें गैस सिलेंडर, बाद में चुकाएं पैसे

भारतगैस की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, इस सुविधा का मकसद उन लोगों की मदद करना है, जिन्हें सिलेंडर भरवाने के लिए तुरंत पैसों की जरूरत होती है. अगर किसी ग्राहक के पास उस समय पूरी रकम नहीं है, तो वह इस माइक्रोफाइनेंस सुविधा के जरिए गैस रिफिल लेने का विकल्प तलाश सकता है.... इससे अचानक आने वाले खर्च का बोझ कम करने में मदद मिल सकती है...हालाकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि ₹600 तक का माइक्रो-लोन मिलने का मतलब यह नहीं है कि हर ग्राहक को यह सुविधा अपने आप मिल जाएगी..इसके लिए पात्रता और दूसरी शर्तें लागू हो सकती हैं...

₹600 तक का लोन और 0 प्रतिशत ब्याज

भारतगैस की पोस्ट में इस सुविधा की कुछ खास बातें बताई गई हैं. इसके तहत पात्र ग्राहकों को गैस रिफिल के लिए ₹600 तक का माइक्रो-लोन मिल सकता है. पोस्ट के मुताबिक, इस पर 0 प्रतिशत ब्याज लिया जाएगा...यानी बताई गई शर्तों के अनुसार ग्राहक को ब्याज का अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा...इसके अलावा, भुगतान के लिए ₹100 की छह साप्ताहिक किस्तों का विकल्प भी बताया गया है. उदाहरण के तौर पर, अगर किसी ग्राहक को पूरे ₹600 का लोन मिलता है, तो उसे हर सप्ताह ₹100 के हिसाब से छह किस्तों में रकम चुकानी होगी.हालांकि, भुगतान शुरू होने की तारीख और अन्य नियमों की पुष्टि करना जरूरी है.

Advertisement

आंध्र प्रदेश में चक्रवात 'अर्नब' की दस्तक, ओडिशा में भी खतरा! प्रशासन अलर्ट, बचाव टीमें तैनात

कैसे उठा सकते हैं इस सुविधा का फायदा?

अगर आप भी भारतगैस के ग्राहक हैं और इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने नजदीकी भारतगैस वितरक से संपर्क करें. वहां आपको पता चल सकेगा कि आपके इलाके में यह सुविधा उपलब्ध है या नहीं...साथ ही, आप आवेदन की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों और लोन मिलने की पात्रता के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं.

Advertisement

आवेदन करने से पहले जरूर जान लें ये बाते

यह भी पढ़ें

इस सुविधा का लाभ लेने से पहले इसकी सभी शर्तों को अच्छी तरह समझ लें. खासकर यह पता करें कि लोन किसे मिलेगा, किस्तों का भुगतान कैसे करना होगा और किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क तो नहीं है. ध्यान रखें कि यह सुविधा सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध होने की पुष्टि नहीं है. इसलिए आवेदन करने से पहले अपने गैस वितरक से पूरी जानकारी लेना ही बेहतर रहेगा...

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें