जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Festival Gift Cards: त्योहारों पर Gift Card खरीदने से पहले सावधान! एक गलती से डूब सकता है आपका पैसा

Festival Gift Cards: गिफ्ट कार्ड खरीदना जितना आसान है, उतना ही जरूरी है कि आप इसकी शर्तों को भी अच्छी तरह समझ लें. छोटी-सी लापरवाही से आपका पैसा फंस सकता है.

Festival Gift Cards: त्योहारों पर Gift Card खरीदने से पहले सावधान! एक गलती से डूब सकता है आपका पैसा
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

Festival Gift Cards: त्योहारों का मौसम आते ही हम सभी अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों को कुछ खास देने की सोचते हैं. आमतौर पर लोग कपड़े, मिठाई या इलेक्ट्रॉनिक सामान गिफ्ट करते हैं, लेकिन कई बार समझ नहीं आता कि सामने वाले को क्या पसंद आएगा.. ऐसे में गिफ्ट कार्ड एक अच्छा विकल्प बन सकते हैं. इनकी मदद से आप अपनों को उनकी पसंद का सामान खरीदने का मौका दे सकते हैं. हालांकि, गिफ्ट कार्ड खरीदना जितना आसान है, उतना ही जरूरी है कि आप इसकी शर्तों को भी अच्छी तरह समझ लें. छोटी-सी लापरवाही से आपका पैसा फंस सकता है.

क्या होता है गिफ्ट कार्ड?

गिफ्ट कार्ड एक तरह का प्रीपेड कार्ड या डिजिटल वाउचर होता है, जिसमें पहले से कुछ पैसे जमा होते हैं.. इन पैसों का इस्तेमाल तय दुकानों, वेबसाइटों या ऐप पर खरीदारी करने के लिए किया जा सकता है उदाहरण के लिए, अगर आप किसी दोस्त को 2,000 रुपये का गिफ्ट कार्ड देते हैं, तो वह उस कार्ड की शर्तों के अनुसार 2,000 रुपये तक की खरीदारी कर सकता है. ये कार्ड दो तरह के होते हैं. पहला फिजिकल कार्ड, जिसे आप अपने हाथों से किसी को दे सकते हैं, और दूसरा डिजिटल कार्ड, जिसे ईमेल या मैसेज के जरिए भेजा जा सकता है.

कहां से और कैसे खरीद सकते हैं गिफ्ट कार्ड?

गिफ्ट कार्ड खरीदने के लिए आपको ज्यादा परेशानी नहीं होती.. आप इन्हें संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप, अधिकृत दुकान या भरोसेमंद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं.. सबसे पहले अपनी जरूरत के हिसाब से कार्ड की रकम चुनें और फिर पेमेंट करें. डिजिटल कार्ड खरीदने पर आपको एक कोड मिल सकता है, जिसका इस्तेमाल खरीदारी के समय किया जाता है. कार्ड खरीदते समय हमेशा सही वेबसाइट का चुनाव करें, ताकि किसी तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके.

Advertisement

गिफ्ट कार्ड देने के क्या हैं फायदे?

गिफ्ट कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको सामने वाले की पसंद को लेकर ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं होती. वह अपनी जरूरत के अनुसार कपड़े, किताबें, गैजेट या दूसरी चीजें खरीद सकता है. इसके अलावा, अगर आपके दोस्त या रिश्तेदार किसी दूसरे शहर में रहते हैं, तो आप उन्हें डिजिटल गिफ्ट कार्ड आसानी से भेज सकते हैं. अपनी सुविधा के अनुसार रकम चुनने का विकल्प भी मिलता है, जिससे बजट संभालना आसान हो जाता है.

UP में सरकारी नौकरियों पर CM योगी का बड़ा ऐलान, बोले- तीसरी बार सरकार बनने पर भी बांटेंगे नियुक्ति पत्र

Advertisement

गिफ्ट कार्ड खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

गिफ्ट कार्ड लेने से पहले उसकी वैलिडिटी यानी इस्तेमाल करने की आखिरी तारीख जरूर जांच लें....यह भी देख लें कि कार्ड किन दुकानों या वेबसाइटों पर चलेगा और क्या एक बार में पूरी रकम खर्च करना जरूरी है...कुछ कार्ड पर अतिरिक्त शर्तें हो सकती हैं और कई मामलों में बची हुई रकम नकद में वापस नहीं मिलती. इसलिए खरीदने से पहले नियम ध्यान से पढ़ें.

इसके अलावा, केवल छूट के लालच में किसी अनजान वेबसाइट से गिफ्ट कार्ड न खरीदें... पेमेंट की रसीद संभालकर रखें और अपने कार्ड का कोड या PIN किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें.... थोड़ी-सी सावधानी से आप त्योहारों पर अपनों को एक उपयोगी गिफ्ट दे सकते हैं और अपने पैसे को भी सुरक्षित रख सकते हैं...

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें