जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जन्माष्टमी पर दिल्ली से मथुरा-वाराणसी जाना होगा आसान, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा रूट

Janmashtami 2026: यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए रेलवे ने जन्माष्टमी के दौरान दिल्ली से मथुरा और रींगस के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों के चलने से श्रद्धालुओ को यात्रा करने में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है.

जन्माष्टमी पर दिल्ली से मथुरा-वाराणसी जाना होगा आसान, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा रूट
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी का त्योहार आते ही देशभर के मंदिरो और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगती है. खासकर भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा और वृंदावन में इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं. दिल्ली और आसपास के शहरों से भी हजारों श्रद्धालु ट्रेन के जरिए मथुरा जाते हैं. ऐसे में सामान्य ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है और लोगों को भीड़ का सामना करना पड़ता है. यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए रेलवे ने जन्माष्टमी के दौरान दिल्ली से मथुरा और रींगस के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों के चलने से श्रद्धालुओ को यात्रा करने में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है.

दिल्ली से मथुरा के लिए दो विशेष ट्रेनें

जन्माष्टमी के अवसर पर हजरत निजामुद्दीन से मथुरा के बीच दो विशेष अनारक्षित ट्रेनें चलाई जाएंगी. पहली ट्रेन संख्या 04410/04409 तीन, चार और पांच सितंबर को चलेगी. हजरत निजामुद्दीन से यह ट्रेन सुबह के समय 10:30 बजे रवाना होगी और दोपहर करीब 1:05 बजे मथुरा पहुंचेगी. श्रद्धालुओं के लिए वापसी की सुविधा भी रखी गई है. मथुरा से यह ट्रेन दोपहर 1:35 बजे वापस चलेगी और शाम करीब 4:45 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंच जाएगी. इससे उन यात्रियों को खास फायदा होगा जो जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा जाकर दर्शन करना चाहते हैं और उसी दिन दिल्ली लौटना चाहते हैं.

समुद्र का बढ़ता जलस्तर बना बड़ा खतरा, मुंबई-कोलकाता समेत लाखों लोगों पर मंडराया संकट

Advertisement

दूसरी ट्रेन भी श्रद्धालुओं के लिए रहेगी उपलब्ध

इसके अलावा हजरत निजामुद्दीन से मथुरा के बीच दूसरी विशेष ट्रेन संख्या 04412/04411 भी तीन, चार और पांच सितंबर को चलाई जाएगी. यह ट्रेन सुबह 9:45 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी और दोपहर 12:20 बजे मथुरा पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन मथुरा से दोपहर 12:50 बजे चलेगी और शाम करीब 4:30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी. रास्ते में यह ट्रेन ओखला, तुगलकाबाद, फरीदाबाद, फरीदाबाद न्यू टाउन, बल्लभगढ़, पलवल समेत कई स्टेशनो पर रुकेगी.  इसके अलावा रुंधी, शोलाका, बनचारी, होडल, कोसी कलां, छाता, अझई, वृंदावन और भुतेश्वर जैसे स्टेशनों पर भी इसका ठहराव रहेगा. इससे रास्ते में आने वाले छोटे-बड़े शहरों और कस्बों के श्रद्धालुओं को भी मथुरा पहुंचने का आसान विकल्प मिलेगा.

रींगस जाने वालों के लिए भी खास ट्रेन

Advertisement

जन्माष्टमी के दौरान धार्मिक यात्रा करने वाले यात्रियों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी होती है जो राजस्थान के धार्मिक स्थलों की ओर जाते हैं. ऐसे यात्रियों की सुविधा के लिए पुरानी दिल्ली से रींगस के बीच भी विशेष ट्रेन चलाई जाएगी. ट्रेन संख्या 04415/04416 तीन, चार और पांच सितंबर को पुरानी दिल्ली से शाम 6:50 बजे रवाना होगी और रात करीब 12:40 बजे रींगस पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन चार, पांच और छह सितंबर को रात 2 बजे रींगस से चलेगी और सुबह 7 बजे पुरानी दिल्ली पहुंच जाएगी.

कई स्टेशनों पर मिलेगा ट्रेन का ठहराव

पुरानी दिल्ली से रींगस जाने वाली इस विशेष ट्रेन का ठहराव दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, पटौदी, रेवाड़ी, नारनौल और नीम का थाना रेलवे स्टेशनों पर होगा. इससे इन इलाकों से यात्रा करने वाले लोगों को भी काफी राहत मिलेगी. खास बात यह है कि मथुरा और रींगस जाने वाली जन्माष्टमी स्पेशल ट्रेनों में केवल अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे. यानी यात्री बिना पहले से आरक्षण कराए भी इन ट्रेनों में सफर कर सकेंगे.

श्रद्धालुओं के लिए यात्रा होगी आसान

जन्माष्टमी के दौरान मथुरा और आसपास के धार्मिक स्थलों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे का यह कदम यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है. अतिरिक्त ट्रेनें चलने से सामान्य ट्रेनों पर दबाव कम होगा और श्रद्धालुओं को अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा करने का एक और विकल्प मिलेगा. अगर आप जन्माष्टमी पर मथुरा, वृंदावन या रींगस जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो ट्रेन के समय और अपने यात्रा वाले दिन की जानकारी पहले से जांच लेना बेहतर रहेगा, ताकि भीड़ के बीच आपको किसी तरह की परेशानी न हो.

Advertisement

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें