IRCTC की नई सुविधा! घर बैठे बुक करें चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर, जानें पूरा प्रोसेस
Char Dham Yatra: क, 9 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे से केदारनाथ हेलीकॉप्टर की बुकिंग शुरू होनी थी. यात्री 16 अक्टूबर से 9 नवंबर 2026 के बीच की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं. ध्यान रहे कि हेलीकॉप्टर की टिकट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही बुक की जा सकेगी. ऑफलाइन टिकट बुक करने की सुविधा नहीं दी गई है.
Follow Us:
CharDhamYatra: अगर आप चारधाम यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे है तो, आपके लिए खुशखबरी की बात है.. बाबा अब केदारनाथ धाम तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर की टिकट बुक करना और भी आसान हो गया है. IRCTC ने केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग की सुविधा शुरू की है. इससे श्रद्धालु घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे और अपनी यात्रा की तैयारी पहले से कर पाएगे... खास बात यह है कि इस सुविधा के लिए उत्तराखंड सरकार ने IRCTC के साथ साझेदारी की है, ताकी यात्रियों को टिकट बुक करने में आसानी हो और उन्हें इधर-उधर भटकना न पड़े...
वहीं दी गई जानकारी के मुताबिक, 9 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे से केदारनाथ हेलीकॉप्टर की बुकिंग शुरू होनी थी. यात्री 16 अक्टूबर से 9 नवंबर 2026 के बीच की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं. ध्यान रहे कि हेलीकॉप्टर की टिकट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही बुक की जा सकेगी. ऑफलाइन टिकट बुक करने की सुविधा नहीं दी गई है.
कहा से बुक करें केदारनाथ हेलीकॉप्टर की टिकट?
केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को टिकट बुक करने के लिए IRCTC की आधिकारिक हेलीयात्रा वेबसाइट (HeliYatra Helicopter) पर जाना होगा. इसके लिए आप इस लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं:
वेबसाइट: https://www.heliyatra.irctc.co.in/
वेबसाइट पर केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग का विकल्प दिखाई देगा. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे टिकट बुक करने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें और किसी अनजान व्यक्ति या फर्जी वेबसाइट के झांसे में न आएं.
कैसे करें हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग? जानें तरीका
अगर आप भी बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर से जाना चाहते हैं, तो टिकट बुक करने की प्रक्रिया काफी आसान है. सबसे पहले IRCTC की हेलीयात्रा वेबसाइट खोलें और होम पेज पर दिए गए ‘Book Ticket’ विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद आपको लॉग-इन करने का विकल्प मिलेगा. अगर आपका पहले से अकाउंट नहीं बना है, तो ‘Create an account’ पर क्लिक करके नया अकाउंट बनाएं.
1 साल तक जंतर-मंतर जाने पर रोक! अभिजीत दिपके ने शर्तें तोड़ीं तो क्या होगा?
अकाउंट बनाने के बाद अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करें. इसके बाद उपलब्ध तारीखों में से अपनी यात्रा की तारीख चुनें और बुकिंग की प्रक्रिया पूरी करें. टिकट बुक करने से पहले यात्रा की तारीख, यात्रियों की जानकारी और अन्य जरूरी विवरण ध्यान से जांच लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो.
चारधाम यात्रा में केदारनाथ पहुंच रहे सबसे ज्यादा श्रद्धालु
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन करने पहुंचते हैं. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, इस साल केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हैं. इसके बाद बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम का स्थान रहा है. हेमकुंड साहिब में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका है.
यह भी पढ़ें
ऐसे में हेलीकॉप्टर बुकिंग की सुविधा उन यात्रियों के लिए काफी मददगार हो सकती है, जो कम समय में यात्रा करना चाहते हैं या पैदल चढ़ाई करने में परेशानी महसूस करते हैं. हालांकि, यात्रा पर निकलने से पहले मौसम, हेलीकॉप्टर सेवा की उपलब्धता और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी जरूर ले लें.