Indian Railway का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे बुक करें पार्सल, दरवाजे तक पहुंचेगा सामान
Railway Rules: रेलवे ऐसी सुविधा शुरू करने की योजना बना रहा है, जिसके तहत घर बैठे ही पार्सल की बुकिंग की जा सकेगी... खास बात यह है कि सामान आपके घर से उठाया जाएगा और सीधे तय पते तक पहुंचाने की व्यवस्था होगी.
Follow Us:
Indian Railways: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं के साथ-साथ सामान भेजने की व्यवस्था को भी आसान बनाने की तैयारी कर रहा है... अब अगर आपको किसी दूसरे शहर में सामान, फर्नीचर, बाइक या कारोबार से जुड़ा कोई प्रोडक्ट भेजना है, तो इसके लिए रेलवे स्टेशन के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.. रेलवे ऐसी सुविधा शुरू करने की योजना बना रहा है, जिसके तहत घर बैठे ही पार्सल की बुकिंग की जा सकेगी... खास बात यह है कि सामान आपके घर से उठाया जाएगा और सीधे तय पते तक पहुंचाने की व्यवस्था होगी.. इससे आम लोगों के साथ छोटे दुकानदारों और ऑनलाइन कारोबार करने वालों को भी काफी राहत मिल सकती है...
मोबाइल ऐप से होगी पार्सल की बुकिंग
नई व्यवस्था के तहत ग्राहकों को मोबाइल ऐप के जरिए पार्सल बुक करने की सुविधा मिलेगी.. इसके लिए आपको घर बैठे ही सामान की जानकारी देनी होगी और ऑनलाइन पेमेंट करना होगा..बुकिंग पूरी होने के बाद लॉजिस्टिक्स कंपनी आपके घर से पार्सल उठाएगी और उसे रेलवे स्टेशन तक पहुंचाएगी.. इसके बाद रेलवे ट्रेन के जरिए सामान को दूसरे शहर तक भेजेगा... वहां पहुंचने के बाद लॉजिस्टिक्स कंपनी ही पार्सल को ग्राहक के बताए गए पते पर डिलीवर करेगी..यानी सामान भेजने के लिए आपको खुद स्टेशन जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी...
Census 2027: जनगणना की तारीखों का ऐलान! 25 जनवरी से शुरू होगा काम, जानें पूरा शेड्यूल
बुकिंग कैंसिल करने पर लगेगा सिर्फ 10 रुपये चार्ज
अगर किसी वजह से आप पार्सल भेजने की बुकिंग कैंसिल करना चाहते हैं, तो इसके लिए भी नियम तय किए गए हैं... जानकारी के मुताबिक, बुकिंग रद्द करने पर ग्राहक को भुगतान की गई रकम वापस मिल सकती है, लेकिन इसमें से 10 रुपये का कैंसिलेशन चार्ज काटा जाएगा.. हालांकि, घर से सामान उठाने और आखिरी पते तक डिलीवरी के लिए दिए गए पैसे का रिफंड संबंधित लॉजिस्टिक्स कंपनी के नियमों पर निर्भर करेगा..
ट्रेन चलने से 15 दिन पहले कर सकेंगे बुकिंग
इस सुविधा की एक और खास बात यह है कि ग्राहक ट्रेन के रवाना होने से 15 दिन पहले ही पार्सल की बुकिंग कर सकेंगे.. इससे लोगों को आखिरी समय में जल्दबाजी नहीं करनी पड़ेगी.. वे पहले से तय कर सकेंगे कि किस दिन और किस शहर में सामान भेजना है...
बाइक से लेकर फर्नीचर तक भेज सकेंगे सामान
रेलवे के पार्सल नियमों के तहत बाइक, कार, फर्नीचर, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान और व्यापार से जुड़े प्रोडक्ट भेजे जा सकते हैं;.. हालांकि, इसके लिए सामान की कैटेगरी और रेलवे के निर्धारित नियमों का पालन करना होगा..
छोटे कारोबारियों को भी मिलेगा फायदा
यह भी पढ़ें
इस सुविधा से सबसे ज्यादा राहत उन लोगों को मिल सकती है, जो घर से छोटा कारोबार चलाते हैं या ऑनलाइन सामान बेचते हैं... उन्हें हर बार पार्सल लेकर स्टेशन जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी.. अगर यह व्यवस्था सही तरीके से लागू होती है, तो सामान भेजना पहले के मुकाबले आसान हो सकता है और लोगों का समय भी बचेगा...