जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी, अब वीकडेज पर चलेंगी 20 एक्स्ट्रा मेट्रो; DMRC का बड़ा फैसला

DMRC Rules: प्रदूषण को कम करने के लिए अब सरकारी एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं. इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने यात्रियों को राहत देने और सड़कों पर निजी वाहनों की संख्या कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया है.

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी, अब वीकडेज पर चलेंगी 20 एक्स्ट्रा मेट्रो; DMRC का बड़ा फैसला
Image Source: IANS/ Video Grab
Advertisement

GRAP-1:  दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है. हवा की गुणवत्ता खराब होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है. इसी को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रैप (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया है. बुधवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 246 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी के करीब पहुंच गया. प्रदूषण को कम करने के लिए अब सरकारी एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं. इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने यात्रियों को राहत देने और सड़कों पर निजी वाहनों की संख्या कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया है.

अब मेट्रो के चलेंगे 20 अतिरिक्त फेरे

दिल्ली मेट्रो ने घोषणा की है कि गुरुवार से कामकाजी दिनों में मेट्रो ट्रेनों के 20 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे, इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को अपनी कार या बाइक के बजाय मेट्रो से सफर करने के लिए प्रोत्साहित करना है. अगर ज्यादा लोग सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करेंगे, तो सड़कों पर वाहनों की संख्या कम हो सकती है, जिससे प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी. ऐसे में रोजाना ऑफिस जाने वाले यात्रियों के लिए मेट्रो एक सुविधाजनक विकल्प बनी रहेगी.

निर्माण स्थलों पर भी बढ़ेगी निगरानी

Advertisement

प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए DMRC सिर्फ मेट्रो के फेरे ही नहीं बढ़ा रहा, बल्कि निर्माण स्थलों के आसपास भी विशेष अभियान चलाएगा. इसके तहत सड़कों पर जमा धूल हटाने, फुटपाथों की सफाई करने और सड़क के बीच बने हिस्सों से कचरा साफ करने पर जोर दिया जाएगा. DMRC के इंजीनियर निर्माण स्थलों और उनके आसपास की सड़कों का निरीक्षण भी करेंगे. इस दौरान यह जांच की जाएगी कि निर्माण सामग्री ढककर रखी जा रही है या नहीं और निर्माण स्थल से बाहर निकलने वाले वाहनों के पहियों की सफाई के लिए व्हील-वॉश की व्यवस्था ठीक से काम कर रही है या नहीं.

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का अलर्ट! AQI बिगड़ते ही GRAP-1 लागू, जानें क्या बदलेगा?

250 से ज्यादा एंटी-स्मॉग और मिस्ट गन तैनात

Advertisement

DMRC के मुताबिक, धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए निर्माण स्थलों, मेट्रो स्टेशनों और कार्यालय भवनों में 250 से अधिक एंटी-स्मॉग गन और मिस्ट गन लगाई गई हैं. इसके अलावा, मेट्रो निर्माण से जुड़े अस्थायी अधिकार क्षेत्र में आने वाली करीब 31 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत पर भी काम किया गया है, इन उपायों का मकसद निर्माण गतिविधियों के कारण हवा में धूल की मात्रा को बढ़ने से रोकना है.

GRAP का पहला चरण लागू, लोगों को सतर्क रहने की जरूरत

दिल्ली-एनसीआर में AQI खराब श्रेणी की ओर बढ़ने के बाद GRAP का पहला चरण लागू किया गया है, इसके तहत प्रदूषण फैलाने वाले कारणों पर नियंत्रण रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया जाएगा. हालांकि, प्रदूषण कम करने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ लोगों की भागीदारी भी जरूरी है. ऐसे में छोटी दूरी के लिए पैदल चलना, सार्वजनिक परिवहन अपनाना और निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करना हवा को साफ रखने की दिशा में मददगार साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें