जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! सरकार ने किया दिवाली बोनस का ऐलान, जानें किसे मिलेगा फायदा

Government Employee Bonus: यह बोनस नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (Non-Productivity Linked Bonus) के तहत दिया जाएगा. ऐसे में पात्र कर्मचारियों को त्योहार से पहले अतिरिक्त राशि मिलने की उम्मीद है, जिससे वे दिवाली की खरीदारी और दूसरे जरूरी खर्चों की बेहतर तरीके से तैयारी कर सकेंगे.

कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! सरकार ने किया दिवाली बोनस का ऐलान, जानें किसे मिलेगा फायदा
Image Source: Pexels
Advertisement

Government Employee Bonus: दिपावली का फेस्टिवल नजदीक आते ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बोनस (Bonus) से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है,,. दी गई जानकारी के मुताबिक, वित्त मंत्रालय(Financial Minister) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹6,908 के एड-हॉक बोनस को मंजूरी दी है. यह बोनस नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (Non-Productivity Linked Bonus) के तहत दिया जाएगा.,...ऐसे में पात्र कर्मचारियों को त्योहार से पहले अतिरिक्त राशि मिलने की उम्मीद है, जिससे वे दिवाली की खरीदारी और दूसरे जरूरी खर्चों की बेहतर तरीके से तैयारी कर सकेंगे. हालांकि, बोनस की रकम खाते में आने की अभी कोई निश्चित तारीख सामने नहीं आई है. 

किन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस का फायदा?

इस बोनस का लाभ मुख्य रूप से उन केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है, जो प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (Productivity-Linked Bonus) योजना के दायरे में नहीं आते हैं... इनमें ग्रुप C और ग्रुप B के गैर-राजपत्रित कर्मचारी शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा पात्र टाइपिस्ट, क्लर्क, मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS), हेड क्लर्क, असिस्टेंट और कुछ सुपरवाइजरी पदों पर काम करने वाले कर्मचारी भी इसके योग्य हो सकते हैं... अर्धसैनिक बलों के पात्र जवानों, सेना के योग्य कर्मियों और केंद्र सरकार के वेतनमान के तहत काम करने वाले केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारियों को भी संबंधित नियमों के अनुसार बोनस मिल सकता है... वित्त मंत्रालय ने 15 अक्टूबर 2026 को मेमोरेंडम (Memorandam) जारी कर राष्ट्रपति की मंजूरी की जानकारी दी. बोनस का खर्च संबंधित मंत्रालयों और विभागों के वित्तीय वर्ष 2026-27 के मंजूर किए गए बजट प्रावधानों से होगा. भुगतान राउंड फिगर में किया जाएगा...

बोनस पाने के लिए पूरी करनी होंगी ये शर्तें

बोनस का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं. सबसे पहले, कर्मचारी का 31 मार्च 2026 को सेवा में होना जरूरी बताया गया है. इसके साथ ही वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कम से कम छह महीने की लगातार सेवा पूरी करना भी आवश्यक है. अगर किसी कर्मचारी ने छह महीने से अधिक, लेकिन एक साल से कम समय तक नौकरी की है, तो उसे उसकी पात्र सेवा अवधि के अनुपात में बोनस दिया जा सकता है.

Advertisement

कैजुअल कर्मचारियों के लिए काम के दिनों की शर्त भी लागू होगी. छह दिन काम वाले कार्यालयों में साल के दोरान कम से कम 240 दिन और पांच दिन काम वाले कार्यालयों में 206 दिन काम करना जरूरी होगा.  वहीं, जिन कर्मचारियों ने छह महीने की न्यूनतम सेवा पूरी नहीं की है, वे इस बोनस के पात्र नहीं होंगे...

कौन दे रहा था शूटरों को इनपुट? टीवी पर चेहरे दिखते ही आया भागने का मैसेज, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा

किन कर्मचारियों को नहीं मिलेगा लाभ?

ग्रुप A और ग्रुप B के राजपत्रित अधिकारियों को इस इस एड-हॉक बोनस का लाभ नहीं मिलेगा. इसके अलावा रेलवे और डाक विभाग जैसे क्षेत्रों में पहले से प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस पाने वाले कर्मचारी भी इसके दायरे से बाहर रहेंगे.२ पार्ट-टाइम कर्मचारियों को भी इस बोनस का लाभ नहीं दिया जाएगा., वहीं, राज्य सरकारों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) और अन्य संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बोनस का फैसला उनके संबंधित नियमों के आधार पर होगा.

कैसे तय होगी ₹6,908 बोनस की रकम और कब आएगा पैसा?

Advertisement

बोनस की गणना के लिए ₹7,000 प्रति माह की वेतन सीमा को आधार बनाया गया है. यानी किसी कर्मचारी का वास्तविक वेतन इससे अधिक होने पर भी गणना निर्धारित सीमा के अनुसार की जाएगी. इसी आधार पर 30 दिनों के बोनस की राशि ₹6,908 बताई गई है.

यह भी पढ़ें

जानकारी के अनुसार, कर्मचारियों को अक्टूबर 2026 के आखिरी सप्ताह में दिवाली से पहले बोनस मिलने की उम्मीद है. हालांकि, बैंक खातों में भुगतान किस तारीख को होगा, इसकी आधिकारिक पुष्टि होने तक कर्मचारियों को अंतिम तारीख का इंतजार करना होगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें