जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

नाना पाटेकर की मौत की जांच शुरू, पुलिस ने क्यों दर्ज किया 'अननेचुरल डेथ' केस? परिवार का बयान होगा दर्ज

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने मेडिको-लीगल अप्राकृतिक मौत (Unnatural Death) का केस दर्ज किया है. यह केस BNSS की धारा 194 के तहत दर्ज किया गया है और इसकी जांच PSI नितिन नाईक कर रहे हैं.

नाना पाटेकर की मौत की जांच शुरू, पुलिस ने क्यों दर्ज किया 'अननेचुरल डेथ' केस? परिवार का बयान होगा दर्ज
Image Source: IANS
Advertisement

Nana Patekar Unnatural Death: बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने मेडिको-लीगल अप्राकृतिक मौत (Unnatural Death) का केस दर्ज किया है. यह केस BNSS की धारा 194 के तहत दर्ज किया गया है और इसकी जांच PSI नितिन नाईक कर रहे हैं.

पुलिस करेगी मौत के हालात की जांच

जानकारी के अनुसार, नाना पाटेकर को उनके डोना पाउला स्थित निवास से मणिपाल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें लाए जाने पर मृत घोषित कर दिया. जांच के तहत पुलिस पंचनामा करेगी,GMC में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के सदस्यों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज करेगी. फिलहाल पुलिस मौत के हालात और कारणों की जांच कर रही है. अगर मौत प्राकृतिक पाई जाती है तो केस बंद किया जा सकता है, लेकिन अगर कोई साजिश या संदिग्ध परिस्थिति सामने आती है तो आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

डॉक्टर ने क्या बताया?

Advertisement

इससे पहले मणिपाल अस्पताल के डॉ. शेखर सालकर ने गुरुवार सुबह मीडिया को बताया था, "हमने यहां अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें मृत अवस्था में लाया गया था और फिर हमें पुलिस केस बनाना पड़ा." डॉक्टर ने यह भी बताया था, "जहां तक हमें बताया गया है, वह हृदय रोग के मरीज थे और दवा ले रहे थे."

‘गीली लकड़ी में मत जलाना...’ नाना पाटेकर ने क्यों जमा कर रखी थीं 12 मन लकड़ियां? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर 

नाना पाटेकर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार.. पुणे के डोंजे गांव स्थित उनके फार्महाउस पर हुआ कार्यक्रम. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पुणे के डोंजे गांव में स्थित एक्टर नाना पाटेकर के फार्महाउस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी..

कार्डियक अरेस्ट के बाद हुआ निधन

Advertisement

नाना पाटेकर का निधन गुरुवार तड़के गोवा में उनके आवास पर कार्डियक अरेस्ट के बाद हुआ. मणिपाल अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक सीपीआर दिया, लेकिन उन्हें सुबह 5.20 बजे मृत घोषित कर दिया गया. पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह किया गया, जिसके बाद अभिनेता का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया गया.

नाना पाटेकर का शुरुआती जीवन

Advertisement

नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को हुआ था, उनका असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था और वे एक मराठी परिवार से आते थे. उनके पिता गजानन (दिनकर) पाटेकर एक टेक्सटाइल पेंटर और बिजनेसमैन थे, जिनका निधन तब हुआ था, जब नाना पाटेकर 28 साल के थे. उनकी मां निर्मला पाटेकर (संजनाबाई पाटेकर) एक गृहिणी थीं, जो 29 जनवरी 2019 को 99 साल की उम्र में निधन तक दिग्गज एक्टर के साथ रहीं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें