अब कीपैड वाले फोन से भी होगा UPI पेमेंट, PhonePe के नए फीचर से 20 करोड़ लोगों को फायदा
UPI ID: UPI का इस्तेमाल अब तक मुख्य रूप से स्मार्टफोन और इंटरनेट यूज करने वाले लोग ही आसानी से कर पाते थे. लेकिन अब फीचर फोन यानी कीपैड वाले मोबाइल इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए भी डिजिटल पेमेंट का रास्ता आसान होने वाला है.
Follow Us:
UPI Payment: आज के समय में UPI पेमेंट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. चाय की छोटी-सी दुकान हो या फिर कोई बड़ा शॉपिंग स्टोर, लोग कुछ ही सेकेंड में अपने मोबाइल से पेमेंट कर देते हैं. हालांकि, UPI का इस्तेमाल अब तक मुख्य रूप से स्मार्टफोन और इंटरनेट यूज करने वाले लोग ही आसानी से कर पाते थे. लेकिन अब फीचर फोन यानी कीपैड वाले मोबाइल इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए भी डिजिटल पेमेंट का रास्ता आसान होने वाला है. PhonePe ने UPI 123Pay की शुरुआत की है, जिसके जरिए बिना मोबाइल इंटरनेट के भी फीचर फोन से UPI पेमेंट किया जा सकेगा.
क्या है PhonePe UPI 123Pay?
PhonePe UPI 123Pay को खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है या जो अभी भी फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं. कंपनी के मुताबिक देश में 20 करोड़ से ज्यादा फीचर फोन यूजर्स हैं और इस सुविध के जरिए उन्हें भी डिजिटल पेमेंट से जोड़ने की कोशिश की जा रही है. इसका फायदा खासकर ग्रामीण इलाको और छोटे शहरों में रहने वाले लोगों को मिल सकता है.
इस सर्विस की खास बात यह है कि UPI पेमेंट के लिए मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी. यह SMS आधारित सिस्टम पर काम करता है, इसलिए सीमित 2G नेटवर्क वाले इलाकों में भी इसे इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है. हालांकि, फोन में मोबाइल नेटवर्क होना जरूरी रहेगा. यानी इंटरनेट न हो तो पेमेंट हो सकता है, लेकिन नेटवर्क बिल्कुल न होने पर यह सुविधा काम नहीं करेगी.
बिजली बिल की टेंशन छोड़िए! Amazon के ये 5 Star AC कम खर्च में देंगे जबरदस्त कूलिंग
मोबाइल नंबर और UPI ID से भेज सकेंगे पैसे
UPI 123Pay के जरिए यूजर किसी व्यक्ति को उसके मोबाइल नंबर या UPI ID के जरिए पैसे भेज सकेगा. इसके अलावा बैंक बैलेंस चेक करने और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देखने जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी. अगर फीचर फोन में कैमरा है और वह इस सर्विस को सपोर्ट करता है, तो QR कोड स्कैन करके भी पेमेंट किया जा सकेगा.
किन फोन में मिलेगी सुविधा?
PhonePe ने कुछ फीचर फोन कंपनियों के साथ मिलकर यह सुविधा उपलब्ध कराई है. Nokia, HMD, Lava और itel के चुनिंदा फीचर फोन में UPI 123Pay पहले से उपलब्ध कराया जाएगा. ऐसे फोन में इसे स्मार्टफोन ऐप की तरह अलग से डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी.
कैसे करें रजिस्ट्रेशन और पेमेंट?
यह भी पढ़ें
रजिस्ट्रेशन के लिए फीचर फोन में PhonePe ऐप खोलकर Terms and Conditions स्वीकार करनी होंगी. इसके बाद बैंक चुनना होगा और डेबिट कार्ड के आखिरी छह अंक, एक्सपायरी डेट जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी. फिर UPI PIN सेट करना होगा. इसके बाद UPI ID एक्टिव हो जाएगी. पैसे भेजने के लिए ऐप में Pay to Mobile Number या Pay to UPI ID का विकल्प चुनें. सामने वाले का नंबर या UPI ID डालें, रकम दर्ज करें और जानकारी चेक करने के बाद UPI PIN डालकर पेमेंट कन्फर्म करें. पेमेंट सफल होते ही फोन पर इसका कन्फर्मेशन मिल जाएगा. इस तरह PhonePe UPI 123Pay उन लोगों के लिए डिजिटल पेमेंट को आसान बना सकता है, जिनके पास स्मार्टफोन या मोबाइल इंटरनेट की सुविधा नहीं है.