जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Jio का बड़ा ऑफर! ₹300 में 1 साल तक पुरानी कीमत पर रिचार्ज की गारंटी

Jio Prime Membership: जियो ने अपनी Jio Prime Membership को फिर से शुरू किया है. इसके तहत ग्राहक सिर्फ 300 रुपये देकर अपने पसंदीदा योग्य रिचार्ज प्लान की मौजूदा कीमत को एक साल के लिए लॉक कर सकते हैं.

Jio का बड़ा ऑफर! ₹300 में 1 साल तक पुरानी कीमत पर रिचार्ज की गारंटी
Image Source: IANS (Representative Image)
Advertisement

Jio Prime Membership: अगर आप रिलायंस जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं और आने वाले समय में मोबाइल रिचार्ज महंगा होने की चिंता है, तो कंपनी का नया ऑफर आपके काम आ सकता है. जियो ने अपनी Jio Prime Membership को फिर से शुरू किया है. इसके तहत ग्राहक सिर्फ 300 रुपये देकर अपने पसंदीदा योग्य रिचार्ज प्लान की मौजूदा कीमत को एक साल के लिए लॉक कर सकते हैं. यानी अगर इस दौरान कंपनी अपने टैरिफ की कीमत बढ़ा भी देती है, तो प्राइम मेंबर ग्राहक तय अवधि तक उसी पुरानी कीमत पर अपना प्लान रिचार्ज कर सकेंगे. कंपनी ने यह सुविधा अपने 10 साल पूरे होने के मौके पर 50 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के लिए दोबारा पेश की है.

300 रुपये देकर क्या मिलेगा फायदा?

Jio Prime Membership लेने के लिए ग्राहक को एक बार 300 रुपये देने होंगे. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि मेंबर अपने चुने हुए योग्य प्लान को 5 सितंबर 2027 तक मौजूदा कीमत पर रिचार्ज कर पाएंगे. आज जिस कीमत पर आपका पसंदीदा प्लान मिल रहा है, अगर भविष्य में उस प्लान की कीमत बढ़ जाती है, तब भी प्राइम मेंबर के लिए पुरानी कीमत का फायदा बना रहेगा. इससे बार-बार बढ़ते रिचार्ज खर्च की चिंता कुछ हद तक कम हो सकती है.

सिर्फ इतना ही नहीं, कंपनी की तरफ से कुल 600 रुपये के कैशबैक वाउचर भी दिए जाएंगे. इनमें 300 रुपये का वाउचर नया JioHome या JioPC कनेक्शन लेने पर इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं दूसरा 300 रुपये का वाउचर किसी दोस्त या परिवार के सदस्य के लिए नया Jio SIM कनेक्शन लेने पर मिलेगा.

बार-बार डेटा रिचार्ज की झंझट खत्म! 365 दिन वाला पैक, OTT और TV चैनल्स का भी फायदा

Advertisement

मिलेंगे कुछ और एक्सक्लूसिव फायदे

Prime Membership सिर्फ रिचार्ज की कीमत लॉक करने तक सीमित नहीं है. मेंबर को जियो की नई सेवाओं, प्रोडक्ट्स और कुछ ट्रायल का फायदा आम ग्राहकों से पहले मिल सकता है. इसके अलावा कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए अलग कस्टमर सपोर्ट चैनल भी उपलब्ध कराएगी, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मदद मिल सके. जियो ने यह भी संकेत दिया है कि आगे मेंबरशिप में कुछ और खास फायदे जोड़े जा सकते हैं.

कौन ले सकता है Jio Prime?

यह मेंबरशिप मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड जियो ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. अगर आप किसी दूसरे नेटवर्क का नंबर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे जियो में पोर्ट कराकर या नया जियो कनेक्शन लेकर भी इस सुविधा का फायदा लिया जा सकता है. Jio Prime Membership MyJio ऐप, Jio.com, Jio Store और अधिकृत Jio पार्टनर स्टोर से ली जा सकती है.
यानी जिन लोगों को डर है कि आने वाले समय में मोबाइल रिचार्ज महंगे हो सकते हैं, उनके लिए 300 रुपये की यह मेंबरशिप एक तरह से एक साल की कीमत सुरक्षा का विकल्प बन सकती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें