जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

ईमेल से लेकर Slack तक, अब बोलकर लिखें! Fireflies ने लॉन्च किया Talk

Fireflies.AI App: Fireflies.ai ने अपना नया वॉइस टूल Talk लॉन्च किया है. इसकी मदद से आप जो कहना चाहते हैं, उसे बस बोल सकते हैं और आपकी आवाज सीधे टेक्स्ट में बदलकर उसी जगह लिख दी जाएगी, जहां आप आमतौर पर टाइप करते हैं.

ईमेल से लेकर Slack तक, अब बोलकर लिखें! Fireflies ने लॉन्च किया Talk
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

Fireflies.AI App: काम करते समय बार-बार कीबोर्ड पर टाइप करना कई बार काफी समय लेने वाला होता है. खासकर जब आपको लगातार ईमेल लिखने हों, Slack पर जवाब देना हो या किसी डॉक्यूमेंट में जल्दी से कुछ नोट करना हो. इसी परेशानी को आसान बनाने के लिए Fireflies.ai ने अपना नया वॉइस टूल Talk लॉन्च किया है. इसकी मदद से आप जो कहना चाहते हैं, उसे बस बोल सकते हैं और आपकी आवाज सीधे टेक्स्ट में बदलकर उसी जगह लिख दी जाएगी, जहां आप आमतौर पर टाइप करते हैं.

कैसे काम करता है Fireflies.ai Talk?

Talk फिलहाल Mac और Windows के लिए Fireflies.ai के डेस्कटॉप ऐप में उपलब्ध है. इसे कीबोर्ड शॉर्टकट से शुरू किया जा सकता है.. इसके बाद आप जिस ऐप में काम कर रहे हैं, वहीं बोलकर अपना टेक्स्ट लिख सकते हैं. खास बात यह है कि तैयार हुआ टेक्स्ट सीधे आपके कर्सर की जगह पर दिखाई देता है. यानी बार-बार कॉपी-पेस्ट करने या अलग से वॉइस-टू-टेक्स्ट ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ती.

आप इसका इस्तेमाल ईमेल लिखने, Slack मैसेज का जवाब देने, किसी डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट जोड़ने या ChatGPT जैसे AI टूल में प्रॉम्प्ट लिखने के लिए कर सकते हैं। Slack में किसी व्यक्ति या ग्रुप का नाम बोलने पर Talk उसे संबंधित @mention में भी बदल सकता है.

Advertisement

100 से ज्यादा भाषाओं में सपोर्ट

Talk की एक बड़ी खासियत इसका भाषा सपोर्ट है. Fireflies.ai के मुताबिक, यह 100 से ज्यादा भाषाओं में आवाज को टेक्स्ट में बदल सकता है. इसमें हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, बंगाली, मराठी, पंजाबी, ओडिया और सिंधी जैसी कई भारतीय भाषाएं भी शामिल हैं.

यह टूल सिर्फ आपकी आवाज को शब्दों में बदलने तक सीमित नहीं है. यह जरूरत के हिसाब से विराम चिह्न जोड़ सकता है और वाक्यों को साफ-सुथरा भी बना सकता है. यानी बोलते समय आपको हर जगह "कॉमा" या "फुल स्टॉप" बोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Advertisement

‘एक कचौरी, दो समोसा, इन कॉकरोच…’ मुंबई में अभिजीत दिपके के खिलाफ जमकर हुआ प्रदर्शन, VIDEO वायरल

फ्री प्लान में भी मिलेगा Talk

कंपनी ने Talk को अपने सभी प्लान में उपलब्ध कराया है, जिसमें फ्री प्लान भी शामिल है. अभी इसे Mac और Windows के डेस्कटॉप ऐप पर इस्तेमाल किया जा सकता है. कंपनी के अनुसार, iOS सपोर्ट जल्द आने वाला है और इसके बाद Android के लिए भी वर्जन पेश किया जाएगा.

Advertisement

प्राइवेसी को लेकर क्या कहती है कंपनी?

Fireflies.ai का कहना है कि डिक्टेशन डिवाइस पर ही रहता है. ऑडियो को ट्रांसक्रिप्शन के लिए भेजा जाता है, लेकिन तैयार टेक्स्ट को स्टोर नहीं किया जाता और इसे कंपनी के AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए भी इस्तेमाल नहीं किया जाता. कंपनी Talk को SOC 2 Type II, GDPR और HIPAA मानकों के अनुरूप होने का भी दावा करती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें