जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जिस आवाज को सालों से सुनता आया पूरा देश, वही आवाज सुनकर पोता रह गया हैरान; शम्मी नारंग का VIDEO वायरल

दिल्ली मेट्रो में शम्मी नारंग अपने पोते के साथ पहली बार सफर पर निकले. ट्रेन में दादू की आवाज सुनकर पोते का रिएक्शन सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है.

जिस आवाज को सालों से सुनता आया पूरा देश, वही आवाज सुनकर पोता रह गया हैरान; शम्मी नारंग का VIDEO वायरल
Image Source: Screengrab
Advertisement

दिल्ली मेट्रो अक्सर अपने सफर से जुड़े अलग-अलग वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है. कभी यात्रियों के बीच बहस तो कभी किसी की अनोखी हरकत लोगों का ध्यान खींच लेती है. लेकिन इस बार सामने आया एक वीडियो किसी विवाद की वजह से नहीं, बल्कि एक दादा और पोते के बेहद प्यारे रिश्ते की वजह से लोगों का दिल जीत रहा है.

दरअसल, इन दिनों एक वीडियो तेज़ी से वायरल वीडियो हो रहा है. इस खास वीडियो में नजर आ रहे हैं मशहूर न्यूज रीडर और दिल्ली मेट्रो की जानी-पहचानी हिंदी आवाज शम्मी नारंग. वह अपने छोटे पोते रुशान को पहली बार दिल्ली मेट्रो की सैर कराने निकले थे. शायद उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनके परिवार के लिए इतनी खास याद बन जाएगा.

जब मेट्रो में अचानक गूंजी दादू की आवाज

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लोगों के लिए शम्मी नारंग की आवाज किसी परिचय की मोहताज नहीं है. मेट्रो में स्टेशन की जानकारी देने वाली उनकी आवाज सालों से यात्रियों के सफर का हिस्सा रही है. वहीं, दूरदर्शन के दौर में न्यूज रीडर के तौर पर भी उनकी आवाज घर-घर में पहचानी जाती थी. अब जरा उस पल की कल्पना कीजिए, जब एक बच्चा पहली बार मेट्रो में बैठा हो और अचानक पूरे कोच में उसके दादू की आवाज सुनाई देने लगे. कुछ ऐसा ही रुशान के साथ हुआ. मेट्रो के लाउडस्पीकर से जैसे ही शम्मी नारंग की आवाज में स्टेशन की घोषणा हुई, रुशान हैरान रह गया. उसके चेहरे पर उत्सुकता और खुशी साफ दिखाई दी. घर में प्यार से बात करने वाले दादू की वही आवाज जब अचानक पूरी मेट्रो में सुनाई दी, तो उसके लिए यह किसी छोटे से जादू से कम नहीं था.

यह भी पढ़े: सूरत एयरपोर्ट पर CISF जवानों की सूझबूझ से बची कर्मचारी की जान, सोशल मीडिया जमकर हो रही है तारीफ

सोशल मीडिया पर लोगों को याद आया पुराना दौर

शम्मी नारंग ने इस खूबसूरत पल को सोशल मीडिया पर साझा किया. उन्होंने अपने संदेश में इस बात पर खुशी और गर्व जताया कि उनकी आवाज आने वाली पीढ़ियों तक लोगों के बीच सुनाई देती रहेगी. वीडियो सामने आते ही लोगों ने इसे खूब पसंद किया. खासकर 80 और 90 के दशक से शम्मी नारंग की आवाज सुनते आ रहे लोगों के लिए यह पल पुरानी यादों को फिर से ताजा करने वाला था.  किसी ने इसे दादा-पोते के रिश्ते की खूबसूरत याद बताया, तो किसी ने कहा कि बच्चे के चेहरे का आश्चर्य इस पूरे वीडियो की सबसे प्यारी बात है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बता दें कि इस वीडियो में जो दिख रहा है वो सिर्फ मेट्रो की एक यात्रा नहीं थी. यह एक ऐसी याद थी, जिसमें एक दादा की पहचान और एक पोते की मासूम खुशी एक ही पल में मिल गई. शायद इसी वजह से यह वीडियो लोगों को इतना अपना सा लग रहा है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें