जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सूरत एयरपोर्ट पर CISF जवानों की सूझबूझ से बची कर्मचारी की जान, सोशल मीडिया जमकर हो रही है तारीफ

सीआईएसएफ जवानों की तत्परता के कारण पीड़ित की हालत स्थिर हो गई और उसे समय पर मेडिकल देखभाल मिल सकी. सीआईएसएफ ने पूरी घटना का वीडियो अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर शेयर किया है.

सूरत एयरपोर्ट पर CISF जवानों की सूझबूझ से बची कर्मचारी की जान, सोशल मीडिया जमकर हो रही है तारीफ
Image Credit: X/@CISFHQ
Advertisement

सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के जवानों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक कर्मचारी की जान बच गई. स्टाफ गेट के पास स्ट्रीम हाउस के एक कर्मचारी को अचानक चक्कर आया और वह माइनर कार्डियक अरेस्ट के कारण बेहोश होकर गिर पड़ा.

सूरत एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों ने बचाई जान

घटना के समय ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल जीडी चौधरी, संजय कुमार अंबालाल और अन्य जवानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. जवानों ने बिना समय गंवाए कर्मचारी को सीपीआर समेत जरूरी मेडिकल मदद दी.

सीआईएसएफ जवानों ने बचाई कर्मचारी की जान

सीआईएसएफ जवानों की तत्परता के कारण पीड़ित की हालत स्थिर हो गई और उसे समय पर मेडिकल देखभाल मिल सकी. सीआईएसएफ ने पूरी घटना का वीडियो अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर शेयर किया है.

Advertisement

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "तेज प्रतिक्रिया. सहानुभूतिपूर्ण सेवा. सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर, स्टाफ गेट के पास स्टाफ का एक सदस्य अचानक बेहोश हो गया. सतर्क सीआईएसएफ कर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला, फौरन प्राथमिक उपचार और जरूरी मदद दी, साथ ही समय पर मेडिकल सहायता भी सुनिश्चित की. उनकी समय पर की गई कार्रवाई से पीड़ित व्यक्ति की हालत स्थिर हो गई. यह सीआईएसएफ कर्मियों की सतर्कता, प्रोफेशनलिज्म और मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाता है."

बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट सेक्टर में तैनात सीआईएसएफ जवानों को नियमित रूप से मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाती है. इसमें सीपीआर, फर्स्ट एड और इमरजेंसी रिस्पांस कोर्स शामिल हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे प्रभावी ढंग से कार्रवाई कर सकें और लोगों की जान बचा सकें.

मीडिया पर हो रही है सीआईएसएफ जवानों की तारीफ 

यह भी पढ़ें

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर सीआईएसएफ जवानों की जमकर सराहना हो रही है. लोगों ने कहा कि सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय सेवा में भी सीआईएसएफ सबसे आगे है. एयरपोर्ट अधिकारियों ने भी जवानों के इस कार्य की प्रशंसा की है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें