जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

फोन, AC, TV होंगे सस्ते! Amazon की सबसे बड़ी सेल का ऐलान, 75% तक डिस्काउंट

Amazon Great Indian Festival 2026: यह सेल 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. सेल में स्मार्टफोन से लेकर टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स, AC, होम अप्लायंस और रोजमर्रा के कई सामान पर खास ऑफर्स मिलने की उम्मीद है. यानी अगर आप लंबे समय से कोई महंगा सामान खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो फेस्टिव सीजन की यह सेल आपके लिए खास हो सकती है.

फोन, AC, TV होंगे सस्ते! Amazon की सबसे बड़ी सेल का ऐलान, 75% तक डिस्काउंट
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

 Amazon Great Indian Festival 2026: त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ी खबर है. Amazon ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल Amazon Great Indian Festival 2026 का ऐलान कर दिया है.यह सेल 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. सेल में स्मार्टफोन से लेकर टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स, AC, होम अप्लायंस और रोजमर्रा के कई सामान पर खास ऑफर्स मिलने की उम्मीद है. यानी अगर आप लंबे समय से कोई महंगा सामान खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो फेस्टिव सीजन की यह सेल आपके लिए खास हो सकती है.

बैंक ऑफर और कैशबैक का भी फायदा

Amazon की इस सेल में सिर्फ प्रोडक्ट डिस्काउंट ही नहीं, बल्कि बैंक ऑफर्स का भी फायदा मिलेगा. कंपनी के मुताबिक, ग्राहकों को कुछ पेमेंट्स पर 10 फीसदी तक का इंस्टैंट कैशबैक मिल सकता है.  इसके अलावा Prime Members के लिए अतिरिक्त फायदे भी रखे गए हैं और उन्हें कुछ ऑफर्स पर 10 फीसदी तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है.  हालांकि, अलग-अलग प्रोडक्ट और पेमेंट ऑप्शन के हिसाब से ऑफर की शर्तें अलग हो सकती हैं.

स्मार्टफोन पर खास नजर

Amazon की Great Indian Festival सेल में स्मार्टफोन हमेशा सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहते हैं. इस बार भी Samsung, Xiaomi, Redmi, Realme जैसे कई बड़े ब्रांड्स के फोन पर ऑफर्स देखने को मिल सकते हैं. कंपनी ने अभी सभी डील्स की पूरी लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन पिछली सेल्स को देखते हुए ग्राहकों को मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में अच्छी बचत की उम्मीद है.

Advertisement

लखनऊ में 23-25 अक्टूबर को होगा 'टेक महाकुंभ', अमेरिका-ब्रिटेन समेत दुनिया के कई बड़े दिग्गज होंगे शामिल, 1,200 नीति-निर्माता और विशेषज्ञ करेंगे मंथन, इंटर्नशिप-प्लेसमेंट और निवेश के खुलेंगे रास्ते

कई तरह की डील्स होंगी शामिल

सेल के दौरान Amazon अलग-अलग तरह के ऑफर्स भी लेकर आएगा. इनमें Blockbuster Deals, Top 100 Deals, Mega Deals और 8 PM Deals जैसे सेक्शन शामिल होंगे. इसका मतलब है कि सेल के दौरान अलग-अलग समय पर नए ऑफर्स सामने आ सकते हैं. इसलिए जो ग्राहक कोई खास प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं, उनके लिए सेल पर नजर रखना फायदेमंद हो सकता है..

EMI और एक्सचेंज का भी विकल्प

महंगे सामान की खरीदारी को आसान बनाने के लिए Amazon सेल में No Cost EMI का विकल्प भी उपलब्ध होगा. इसके साथ पुराने डिवाइस या प्रोडक्ट को एक्सचेंज करके नए सामान की कीमत कम करने का मौका भी मिल सकता है. इससे स्मार्टफोन, टीवी और दूसरे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने वाले ग्राहकों को राहत मिल सकती है.

Advertisement

60 से ज्यादा शहरों में तेज डिलीवरी

Amazon ने यह भी बताया है कि 60 से ज्यादा शहरों में चुनिंदा सामान की तेज डिलीवरी की सुविधा मिलेगी. कुछ ऑर्डर ग्राहकों तक महज कुछ मिनटों में पहुंचाने का दावा किया गया है. यानी सेल में पसंद आया सामान खरीदने के बाद उसके लिए लंबा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा.

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें