iPhone Duo जैसा फोल्डेबल फोन, 3 लाख खर्च करने की जरूरत नहीं! Samsung Fold 8 सिर्फ इतने रुपये में
Samsung Galaxy Z Fold 8: फोन के लॉन्च होते ही इसकी कीमत और फीचर्स को लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 3 लाख रुपये है, जबकि टॉप मॉडल के लिए करीब 4.5 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं. ऐसे में हर किसी के लिए इस फोन को खरीदना आसान नहीं होगा.
Follow Us:
Samsung Galaxy Z Fold 8: Apple ने आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया है. फोन के लॉन्च होते ही इसकी कीमत और फीचर्स को लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 3 लाख रुपये है, जबकि टॉप मॉडल के लिए करीब 4.5 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं. ऐसे में हर किसी के लिए इस फोन को खरीदना आसान नहीं होगा. लेकिन अगर आपको फोल्डेबल फोन का एक्सपीरियंस चाहिए और इसके लिए 3 लाख रुपये खर्च नहीं करना चाहते, तो Samsung का Galaxy Z Fold 8 एक दिलचस्प विकल्प हो सकता है.
स्क्रीन के मामले में दोनों में है काफी समानता
iPhone Duo और Samsung Galaxy Z Fold 8 को देखें तो दोनों फोन के डिजाइन और स्क्रीन को लेकर काफी समानता नजर आती है. iPhone Duo को खोलने पर 7.6 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलने की बात कही गई है. खास बात यह है कि Galaxy Z Fold 8 में भी फोन खोलने पर 7.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है.. यानी दोनों ही फोन्स में आपको फोल्ड होने वाले डिजाइन के साथ बड़ी स्क्रीन का फायदा मिलता है.
बाहर यानी कवर स्क्रीन की बात करें तो Samsung Galaxy Z Fold 8 में 5.5 इंच का डिस्प्ले है, जबकि iPhone Duo में करीब 5.4 इंच की आउटर स्क्रीन बताई गई है. दोनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है. इसका फायदा रोजमर्रा के इस्तेमाल में खासकर स्क्रॉलिंग, वीडियो देखने, गेमिंग और एक साथ कई काम करने के दौरान देखने को मिल सकता है.
Apple ने बढ़ाई iPhone की कीमतें, अब जेब पर पड़ेगा ज्यादा बोझ; 40% तक हुआ इजाफा
परफॉर्मेंस में भी दोनों हैं दमदार
फोल्डेबल फोन होने के साथ-साथ दोनों डिवाइस में पावरफुल प्रोसेसर दिए गए हैं. Galaxy Z Fold 8 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिपसेट दिया गया है, जबकि जबकि iPhone Duo में A20 Pro चिपसेट मिलने की बात कही गई है. यानी दोनों फोन को हैवी काम और बेहतर परफॉर्मेंस के हिसाब से तैयार किया गया है.
1.80 लाख का फोन 72 हजार में कैसे?
अब सबसे दिलचस्प बात आती है कीमत की. Samsung Galaxy Z Fold 8 की शुरुआती कीमत करीब ₹1,79,999 है. लेकिन कुछ ऑफर्स और एक्सचेंज का फायदा उठाकर इसकी कीमत काफी नीचे आ सकती है. अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है और उसकी एक्सचेंज वैल्यू अच्छी मिलती है, तो करीब ₹95,000 तक का एक्सचेंज बेनिफिट मिल सकता है.
इसके अलावा ₹8,000 का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस और करीब ₹5,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलने की बात है. इन सभी फायदों को जोड़ने के बाद फोन की प्रभावी कीमत करीब ₹71,999, यानी लगभग 72 हजार रुपये तक पहुंच सकती है.
यह भी पढ़ें
हालांकि, यह कीमत हर किसी के लिए तय नहीं है. आपको मिलने वाला एक्सचेंज अमाउंट आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगा. साथ ही ऑफर्स भी समय के साथ बदल सकते हैं. लेकिन अगर आपको पूरे एक्सचेंज और डिस्काउंट बेनिफिट मिल जाते हैं, तो करीब 72 हजार रुपये में प्रीमियम फोल्डेबल फोन लेना 3 लाख रुपये के iPhone Duo के मुकाबले काफी सस्ता विकल्प साबित हो सकता है...