जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Play Store पर WhatsApp के नाम पर बड़ा खेल! 5 लाख से ज्यादा डाउनलोड हुआ फर्जी ऐप

WhatsApp: Google Play Store पर WhatsApp जैसा दिखने वाला एक फर्जी ऐप सामने आया, जिसे 5 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका था. हैरानी की बात यह है कि इस ऐप का नाम, लोगो और दूसरी जानकारियां असली WhatsApp से काफी मिलती-जुलती थीं.

Play Store पर WhatsApp के नाम पर बड़ा खेल! 5 लाख से ज्यादा डाउनलोड हुआ फर्जी ऐप
Image Source: Canva
Advertisement

WhatsApp: अगर आप Android फोन में WhatsApp इस्तेमाल करते हैं, तो ऐप डाउनलोड करते समय थोड़ी सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. Google Play Store पर WhatsApp जैसा दिखने वाला एक फर्जी ऐप सामने आया, जिसे 5 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका था. हैरानी की बात यह है कि इस ऐप का नाम, लोगो और दूसरी जानकारियां असली WhatsApp से काफी मिलती-जुलती थीं. ऐसे में आम यूजर्स के लिए असली और नकली ऐप के बीच अंतर करना मुश्किल हो सकता है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फर्जी ऐप Play Store पर Sponsored लिस्टिंग के जरिए असली WhatsApp से ऊपर भी दिखाई दिया था. इसलिए सिर्फ सर्च रिजल्ट में सबसे ऊपर दिखने वाले ऐप पर भरोसा करना सही नहीं है.

कैसे सामने आया नकली WhatsApp का मामला?

यह मामला तब चर्चा में आया, जब Reddit पर एक यूजर ने Google Play Store में WhatsApp जैसा दिखने वाला संदिग्ध ऐप देखा. इसके बाद Android Authority और The Verge जैसी टेक वेबसाइट्स ने भी इस मामले की जानकारी दी. रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऐप सितंबर 2026 से Play Store पर मौजूद था और इसे 5 लाख से ज्यादा डाउनलोड मिल चुके थे. इस ऐप को 'Agment Assets sallu' नाम के डेवलपर ने पब्लिश किया था, जबकि असली WhatsApp का आधिकारिक डेवलपर WhatsApp LLC है.

फर्जी ऐप डाउनलोड करने से क्या खतरा है?

किसी नकली ऐप को असली समझकर इस्तेमाल करना आपकी निजी जानकारी के लिए जोखिम पैदा कर सकता है. ऐप की परमिशन और उसके काम करने के तरीके के आधार पर कॉन्टैक्ट्स, फाइलों और दूसरी जानकारियों तक पहुंचने का खतरा हो सकता है.. हालांकि, इस मामले में यह साबित नहीं हुआ कि फर्जी ऐप ने हर डाउनलोड करने वाले यूजर का डेटा चुराया था... इसलिए जरूरी है कि किसी भी ऐप को इंस्टॉल करने से पहले उसकी विश्वसनीयता जांच लें.

Advertisement

Indian Railway Rule: ट्रेन में स्पीकर पर गाने सुनने वाले हो जाएं सावधान! हो सकती है जेल, लग सकता है भारी जुर्माना, रेलवे का नया नियम

असली और नकली WhatsApp की पहचान कैसे करें?

फर्जी ऐप से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:
डेवलपर का नाम देखें: असली WhatsApp Messenger का डेवलपर WhatsApp LLC है.
डाउनलोड और रिव्यू जांचें: डाउनलोड की संख्या और यूजर रिव्यू देखें, लेकिन केवल इनके आधार पर भरोसा न करें.
परमिशन पर ध्यान दें: ऐप को सिर्फ जरूरी परमिशन ही दें.
आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें: WhatsApp की वेबसाइट whatsapp.com  से डाउनलोड लिंक खोलें.

अगर फोन में फर्जी ऐप इंस्टॉल है तो क्या करें?

Advertisement

अगर आपने संदिग्ध ऐप डाउनलोड कर लिया है, तो सबसे पहले उसे अनइंस्टॉल करें और आधिकारिक WhatsApp इंस्टॉल करें. यदि आपने उसमें अपना फोन नंबर या वेरिफिकेशन कोड दर्ज किया था, तो अपने अकाउंट की सुरक्षा जांचें और टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू करें. अगर कोई पासवर्ड या दूसरी संवेदनशील जानकारी साझा की है, तो संबंधित अकाउंट का पासवर्ड बदल दें.
ध्यान रखें: ऐप का नाम और लोगो देखकर ही भरोसा न करें. डाउनलोड करने से पहले डेवलपर की पहचान जांचना आपके डेटा को सुरक्षित रखने की दिशा में एक जरूरी कदम है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें