iPhone 18 Pro के लिए दिखा गजब का क्रेज, खरीदने को रातभर जागे लोग, दिल्ली से मुंबई तक ऐपल स्टोर पर लगी लंबी कतारें
iPhone 18 Pro Sale: iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max खरीदने के लिए कई शहरों में ऐपल स्टोर्स और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स के बाहर ग्राहक सुबह से ही पहुंचने लगे है.. बिक्री के पहले दिन स्टोर्स के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं और सैकड़ों ग्राहक नए iPhone को खरीदने के लिए इंतजार करते नजर आए..
Follow Us:
Apple Phones: iPhone 18 Pro सीरीज की सेल भारत में शुरू होते ही ग्राहकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.. नए आईफोन सीरीज की बिक्री शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है .. iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max खरीदने के लिए कई शहरों में ऐपल स्टोर्स और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स के बाहर ग्राहक सुबह से ही पहुंचने लगे है.. बिक्री के पहले दिन स्टोर्स के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं और सैकड़ों ग्राहक नए iPhone को खरीदने के लिए इंतजार करते नजर आए..
दिल्ली में स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें
दिल्ली में एप्पल के आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की पहली सेल को लेकर पहले ही साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में एप्पल स्टोर के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी गईं. लोग सुबह-सुबह ही फोन खरीदने के लिए पहुंच गए..एक ग्राहक ने आईएएनएस से कहा, "मैं 15 से 20 दिनों से इंतजार कर रहा हूं. पहले दिन खरीदने का उत्साह ही कुछ अलग होता है.."दिल्ली में ही एक और ग्राहक ने बताया, "मुझे 5 से 7 फोन खरीदने हैं.. मैं यहां अपना प्री-ऑर्डर किया हुआ आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदने आया हूं.."
Delhi: Sales of Apple’s iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max are set to begin in India at 8 am on September 18. Long queues of customers were seen outside Apple’s store at Select Citywalk Mall, with people arriving from different cities across Delhi-NCR to purchase the new series. pic.twitter.com/Xfk3fKAOjG
— IANS (@ians_india) September 17, 2026Advertisement
बेंगलुरु में भी दिखा जबरदस्त क्रेज
वहीं, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी आईफोन के नए मॉडल को लेकर जबरदस्त क्रेज दिखा. यहां फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया स्थित एप्पल स्टोर के बाहर सुबह 8 बजे बिक्री शुरू होने से पहले ही ग्राहक कतार में खड़े नजर आए..एक ग्राहक ने कहा, "हम सुबह 6 बजे जल्द ही आ गए थे और आईफोन 18 प्रो मैक्स के लिए काफी उत्साहित हैं. हम लाइन में सबसे पहले हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं." एक अन्य ग्राहक ने बताया, "मैंने पहले ही ऑनलाइन बुक कर लिया है. हमारा स्लॉट सुबह 9 बजे का है और हमने दो फोन बुक किए हैं."
Bengaluru, Karnataka: Sales of Apple’s iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max are set to begin at 8 am today, with customers waiting outside the Apple Store at Phoenix Mall of Asia.
A customer says, "I have already booked online. We have a 9 am slot and have booked two phones." pic.twitter.com/XrdC9RhQWv— IANS (@ians_india) September 18, 2026Advertisement
देशभर में बिक्री के लिए तैयार आईफोन 18 प्रो सीरीज
दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक एप्पल के नए फोन को लेकर लोगों में भारी उत्साह है. कई लोगों ने पहले से ही ऑनलाइन प्री-बुकिंग करा रखी है और अब वे अपना फोन लेने के लिए स्टोर के बाहर इंतजार कर रहे हैं. शुक्रवार सुबह 8 बजे से देशभर के एप्पल स्टोर्स पर आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री आधिकारिक तौर पर शुरू गई है
iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत कितनी है?
भारत में iPhone 18 Pro के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 रखी गई है. वहीं, बड़े डिस्प्ले वाले iPhone 18 Pro Max के 256GB वेरिएंट के लिए ₹1,79,900 खर्च करने होंगे. दोनों मॉडल्स को Burgundy, Glacier, Silver और Black जैसे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. यानी अगर आप Apple के नए Pro मॉडल को खरीदना चाहते हैं, तो इस बार भी आपको प्रीमियम कीमत चुकानी होगी.
iPhone Duo है Apple का सबसे महंगा iPhone
यह भी पढ़ें
Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo कीमत के मामले में कंपनी के बाकी आईफोन से काफी आगे निकल गया है. इसकी 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है. वहीं 512GB मॉडल की कीमत ₹3,24,900, 1TB वेरिएंट की कीमत ₹3,74,900 और सबसे ज्यादा स्टोरेज वाले 2TB मॉडल की कीमत ₹4,49,900 रखी गई है. इसे Star White और Night Sky कलर में खरीदा जा सकेगा.