जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अष्टविनायक से ऐसा लगाव, थाईलैंड में बना दिया गणेश म्यूजियम, कौन हैं पंथौन थीरखानोन? PM मोदी ने की जिनकी तारीफ

PM मोदी ने पंथौन थीरखानोन की गणेश भक्ति का जिक्र करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से थाइलैंड के श्रद्धालुओं के बीच भी अष्टविनायक यात्रा लोकप्रिय हो चुकी है.

अष्टविनायक से ऐसा लगाव, थाईलैंड में बना दिया गणेश म्यूजियम, कौन हैं पंथौन थीरखानोन? PM मोदी ने की जिनकी तारीफ
Image Source- Narendra Modi/YT Grab
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में थाईलैंड के 'गणेश भक्त' पंथौन थीरखानोन की तारीफ की. इसके बाद एक सवाल जो सबके मन में आया, आखिर कौन हैं पंथौन थीरखानोन? 

PM मोदी ने पंथौन थीरखानोन की गणेश भक्ति का जिक्र करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से थाइलैंड के श्रद्धालुओं के बीच भी अष्टविनायक यात्रा लोकप्रिय हो चुकी है. PM मोदी ने कहा, हम सबने इस महीने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ गणेश उत्सव मनाया है. देशभर में पूरे भक्तिभाव से गणपति बाप्पा का स्वागत किया गया. यह पावन अवसर पूरे वातावरण को उमंग और उल्लास से भर देता है. गणेश पूजा का जिक्र करते हुए PM मोदी ने पंथौन थीरखानोन के बारे में खास तौर पर बताया. 

पिता की दी हुई एक फोटो से शुरू हुआ आध्यात्म का सफर 

Advertisement

PM मोदी ने कहा कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश ज्ञान, बुद्धि और शुभ कार्यों के आरंभ के प्रतीक हैं. उनके प्रति अगाध श्रद्धा सिर्फ भारत में ही नहीं है. थाइलैंड के पंथौन थीरखानोन का नाम लेते हुए उन्होंने कहा, 

‘पंथौन थीरखानोन वैसे तो थाइलैंड के हैं, थाइलैंड में भगवान श्री गणेश की पूजा 'फ्रा फिकानेत' के रूप में की जाती है. जब वे 19 वर्ष (पंथौन थीरखानोन) के थे, तब उनके पिता ने उन्हें भगवान श्री गणेश की एक फोटो भेंट की थी. यहीं से अद्भुत भक्ति जागृत हुई.’

PM मोदी ने बताया, पंथौन थीरखानोन भगवान श्री गणेश से जुड़ी परंपराओं के अध्ययन में चार दशक से भी अधिक समय बिता चुके हैं. उन्होंने भारत और नेपाल सहित एशिया के कई देशों की यात्रा की है. महाराष्ट्र से उनका विशेष लगाव रहा है. अष्टविनायक परंपरा के बारे में जानने के बाद वे कई बार यहां आ चुके हैं.

थाईलैंड में बना गणेश म्यूजियम

Advertisement

उनके प्रयासों से थाइलैंड के श्रद्धालुओं के बीच भी अष्टविनायक यात्रा लोकप्रिय हो चुकी है. साल 2002 में उन्होंने उत्तरी 'थाइलैंड के चियांग माई में गणेश हिमाल म्यूजियम की स्थापना की. आज इसमें 10 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं हैं.

यह भी पढ़ें- जब लंदन में नदी किनारे हुई गंगा आरती, विदेश में दिखा काशी-हरिद्वार जैसा अद्भुत नजारा, Viral हुआ Video

'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बताया कि म्यूजियम में उन भक्तों के लिए अष्टविनायक की प्रतिमाएं भी मौजूद हैं, जो भारत नहीं आ सकते. यहां हर रविवार सुबह करीब 10 बजे गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है. गणपति से जुड़े विशेष अवसरों पर भी अनुष्ठान होते हैं. यह बताता है कि भारत की आस्था, कला और सांस्कृतिक परम्पराएं दूसरे देशों में भी कैसे लोकप्रिय हो रही हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

With IANS Input

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें