जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Samsung Galaxy S25 की कीमत में बड़ी कटौती, अर्ली सेल में हजारों रुपये सस्ता

Flipkart Big Billion Days Sale: फ्लिपकार्ट की अपकमिंग Big Billion Days Sale से पहले ही इस फोन पर शानदार ऑफर देखने को मिल रहा है. खास बात यह है कि फोन को उसके लॉन्च प्राइस के मुकाबले करीब 17,000 रुपये तक कम कीमत में खरीदा जा सकता है. यानी जो फोन पहले काफी महंगा लगता था, अब ऑफर के बाद ज्यादा किफायती नजर आ रहा है.

Samsung Galaxy S25 की कीमत में बड़ी कटौती, अर्ली सेल में हजारों रुपये सस्ता
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

Samsung Galaxy S25 Sale Price: अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Samsung Galaxy S25 पर मिल रही छूट आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है. फ्लिपकार्ट की अपकमिंग Big Billion Days Sale से पहले ही इस फोन पर शानदार ऑफर देखने को मिल रहा है. खास बात यह है कि फोन को उसके लॉन्च प्राइस के मुकाबले करीब 17,000 रुपये तक कम कीमत में खरीदा जा सकता है. यानी जो फोन पहले काफी महंगा लगता था, अब ऑफर के बाद ज्यादा किफायती नजर आ रहा है.

57,999 रुपये में मिल सकता है फोन

Samsung Galaxy S25 को भारत में 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. यह फोन 12GB रैम के साथ 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में उपलब्ध है. इनके लॉन्च प्राइस क्रमशः 74,999 रुपये, 79,999 रुपये और 91,999 रुपये थे.

फिलहाल फ्लिपकार्ट पर इसके बेस वेरिएंट की कीमत 62,999 रुपये दिखाई जा रही है. यानी लॉन्च कीमत से सीधे 12,000 रुपये की कमी मिल रही है. इसके अलावा बैंक ऑफर के तहत 5,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है. ऐसे में फोन की प्रभावी कीमत 57,999 रुपये तक पहुंच जाती है. हालांकि, बैंक ऑफर और सेल के दौरान मिलने वाले फायदे शर्तों के साथ हो सकते हैं.

Advertisement

WhatsApp पर बच्चों की Safety हुई मजबूत! जानें कैसे काम करेगा Parent Control

Galaxy S25 में क्या मिलता है?

Samsung Galaxy S25 में 6.2 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. फोन में दमदार प्रोसेसर के साथ 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर आधारित One UI 8 पर चलता है.
कैमरे के मामले में भी फोन काफी मजबूत है. इसके पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मुख्य OIS कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

बैटरी और मजबूती भी खास

Advertisement

फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग के साथ वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है... इसके अलावा फोन को IP68 रेटिंग मिली है, यानी यह पानी और धूल से सुरक्षा के मामले में भी अच्छी मजबूती देता है. अगर आप Samsung का फ्लैगशिप फोन खरीदना चाहते हैं, तो Big Billion Days Sale के दौरान Galaxy S25 पर मिलने वाला ऑफर एक अच्छा विकल्प हो सकता है. हालांकि, खरीदारी से पहले बैंक ऑफर, एक्सचेंज बेनिफिट और अंतिम कीमत जरूर चेक कर लें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें