जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अब इंटरनेट के बिना भी होगी दूसरी भाषा में बातचीत, Google Translate का नया फीचर बेहद काम का, कैसे करें यूज?

Google Translate: कई बार यात्रा के दौरान ऐसी स्थिति बन जाती है जब सामने वाला व्यक्ति आपकी भाषा नहीं समझता और उसी समय मोबाइल इंटरनेट भी काम नहीं करता. ऐसे में छोटी-सी बात समझाने में भी काफी परेशानी होती है.

अब इंटरनेट के बिना भी होगी दूसरी भाषा में बातचीत, Google Translate का नया फीचर बेहद काम का, कैसे करें यूज?
Image Source: Canva
Advertisement

Google Translate: अगर आप अक्सर विदेश यात्रा करते हैं या ऐसी जगहों पर जाते हैं जहां इंटरनेट का कनेक्शन बार-बार कमजोर हो जाता है, तो Google Translate का नया फीचर आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है. कई बार यात्रा के दौरान ऐसी स्थिति बन जाती है जब सामने वाला व्यक्ति आपकी भाषा नहीं समझता और उसी समय मोबाइल इंटरनेट भी काम नहीं करता. ऐसे में छोटी-सी बात समझाने में भी काफी परेशानी होती है.. अब Google ने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए अपने Live Translate फीचर में Offline Support जोड़ा है..इसका मतलब है कि कुछ चुनिंदा फोन में अब बिना Wi-Fi या मोबाइल डेटा के भी दो भाषाओं के बीच लाइव बातचीत का अनुवाद किया जा सकेगा.

हर Android फोन पर नहीं मिलेगा यह फीचर

Offline Live Translate की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए हर बार इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन यहां एक जरूरी बात ध्यान देने वाली है। यह सुविधा फिलहाल सभी Android स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध नहीं है. Google के अनुसार, Offline Live Translate अभी Pixel 9, Pixel 10 और Pixel 11 सीरीज के फोन में दिया गया है. इसका मतलब है कि अगर आपके पास Pixel 8 या उससे पुराना Pixel फोन है, तो फिलहाल आप इस ऑफलाइन सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. इसी तरह Samsung Galaxy, OnePlus, Motorola और दूसरे Android स्मार्टफोन में सामान्य Live Translate की सुविधा भले मिलती हो, लेकिन उसका Offline Mode अभी उपलब्ध नहीं है.. Google ने पुराने Pixel फोन को इस फीचर में शामिल क्यों नहीं किया है, इसकी कोई साफ वजह नहीं बताई गई है..हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि फोन पर बिना इंटरनेट के लाइव ट्रांसलेशन करने के लिए ज्यादा प्रोसेसिंग पावर और कुछ खास हार्डवेयर की जरूरत हो सकती है..

शाहरुख-अजय पर तुकाराम मुंढे का बड़ा बयान, बोले- ‘स्टार होंगे अपने घर में, मेरे लिए कानून सबके लिए बराबर’

Advertisement

फिलहाल 10 भाषाओं में मिलेगा सपोर्ट

Offline Live Translate में अभी भाषाओं की संख्या सीमित रखी गई है.. इसमें English के साथ Hindi, French, German, Italian, Spanish, Portuguese, Russian, Swedish, Japanese और Indonesian भाषाओं का सपोर्ट मिलता है. यानी कुल 10 भाषाओं में ऑफलाइन लाइव ट्रांसलेशन किया जा सकता है.. इसमें हिंदी का शामिल होना भारतीय यूजर्स के लिए खास तौर पर उपयोगी बात है.
हालांकि, यहां एक छोटी-सी पाबंदी भी है जिसे समझना जरूरी है. आप इन सभी भाषाओं को आपस में सीधे ट्रांसलेट नहीं कर पाएंगे. उदाहरण के लिए अगर कोई व्यक्ति Spanish में बात कर रहा है और आपको उसका French में अनुवाद चाहिए, तो Offline Mode में यह सीधे नहीं होगा. ऐसे मामलों में English को बीच की भाषा के तौर पर इस्तेमाल करना पड़ेगा. यानी ट्रांसलेशन का काम English के जरिए किया जाएगा.

पहले फोन में डाउनलोड करना होगा Language Pack

Offline Live Translate इस्तेमाल करने से पहले आपको अपनी जरूरत वाली भाषा का पैक फोन में डाउनलोड करना होगा. इसके लिए सबसे पहले Google Translate ऐप खोलें और Live Translate विकल्प पर जाएं...इसके बाद भाषा चुनने वाले सेक्शन में आपको उपलब्ध भाषाओं की लिस्ट दिखाई देग. जिस भाषा के साथ “Live & Text” लिखा होगा, उसका इस्तेमाल ऑफलाइन लाइव और टेक्स्ट ट्रांसलेशन के लिए किया जा सकता है..
अपनी जरूरत की भाषा के सामने दिखाई देने वाले Download आइकन पर टैप करके उस Language Pack को फोन में सेव किया जा सकता है। एक बार भाषा पैक फोन में डाउनलोड हो जाने के बाद इंटरनेट बंद होने की स्थिति में भी उस भाषा के साथ Live Translate का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले जरूरी भाषाएं डाउनलोड कर लेना बेहतर रहेगा.

यात्रियों के लिए काफी काम का हो सकता है फीचर

Advertisement

Google Translate का Live Translate फीचर बातचीत के दौरान सामने वाले व्यक्ति की आवाज को पहचानता है और उसे दूसरी भाषा में रियल-टाइम में ट्रांसलेट करने की कोशिश करत इसके लिए हेडफोन होना जरूरी नहीं है. आप चाहें तो फोन के स्पीकर के जरिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर वायरलेस ईयरबड्स के साथ भी बातचीत का अनुवाद किया जा सकता है.

यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है जो विदेश घूमने जाते हैं. एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, मेट्रो, टैक्सी या किसी दूरदराज के इलाके में इंटरनेट कमजोर होने पर भाषा की वजह से होने वाली परेशानी कम हो सकती है. मान लीजिए आप किसी ऐसे देश में हैं जहां आपको स्थानीय भाषा समझ नहीं आती और अचानक इंटरनेट बंद हो जाता है, तो पहले से डाउनलोड किया गया Language Pack आपके काम आ सकता है.

कुल मिलाकर, Google का Offline Live Translate फीचर इंटरनेट की समस्या के बीच दूसरी भाषा में बातचीत को थोड़ा आसान बनाने की कोशिश है. अभी इसकी सबसे बड़ी सीमा यही है कि यह चुनिंदा Pixel फोन और सीमित भाषाओं में ही उपलब्ध है. लेकिन अगर भविष्य में Google इसे पुराने Pixel मॉडल, दूसरे Android फोन और ज्यादा भाषाओं तक पहुंचाता है, तो यह यात्रा करने वाले लोगों के लिए और भी उपयोगी साबित हो सकता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें