Samsung Galaxy S26 Ultra हुआ ₹29 हजार तक सस्ता, रक्षाबंधन पर खरीदने से पहले देखें ऑफर
Samsung Galaxy S26 Ultra: सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन इस समय अपनी लॉन्च कीमत से काफी कम दाम में मिल रहा है. यानी अगर आप लंबे समय से इस फोन को खरीदने का सोच रहे थे, तो अभी मिलने वाला ऑफर आपके लिए आकर्षक हो सकता है.
Follow Us:
Samsung Galaxy S26 Ultra Price: रक्षाबंधन का त्योहार करीब है और अगर आप इस बार अपने भाई या बहन को कोई प्रीमियम स्मार्टफोन गिफ्ट करने का प्लान बना रहे हैं, तो Samsung Galaxy S26 Ultra पर मिल रही डील आपके काम की हो सकती है. सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन इस समय अपनी लॉन्च कीमत से काफी कम दाम में मिल रहा है. यानी अगर आप लंबे समय से इस फोन को खरीदने का सोच रहे थे, तो अभी मिलने वाला ऑफर आपके लिए आकर्षक हो सकता है.
29 हजार रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Samsung Galaxy S26 Ultra को इस सल की शुरुआत में 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. अब Vijay Sales की वेबसाइट पर इसका दाम 1,24,999 रुपये बताया जा रहा है. यानी कीमत में सीधे 15,000 रुपये की कमी देखने को मिल रही है.
इसके अलावा बैंक ऑफर और कूपन का फायदा उठाकर कीमत को और कम किया जा सकता है. HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने पर 6,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है. वहीं, 8,000 रुपये तक के कुपन डिस्काउंट का भी दावा किया जा रहा है. चेकआउट के दौरान ‘OFFER8000’ कूपन कोड इस्तेमाल करने पर कुल बचत करीब 29,000 रुपये तक पहुंच सकती है. हालांकि, ऑफर की शर्तें और उपलब्धता खरीदारी के समय जरूर जांच लें.
Raksha Bandhan 2026: राखी पर बहन को दें ये Smart Gifts, रोजमर्रा के काम हो जाएंगे आसान
फीचर्स में भी है काफी दम
Galaxy S26 Ultra सिर्फ कीमत की वजह से ही खास नहीं है. इसमें 6.9 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz तक के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. फोन में Vision Booster भी मिलता है, जिससे अलग-अलग रोशनी में स्क्रीन को देखने का अनुभव बेहतर होता है.
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है. यानी गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या रोजमर्रा के हैवी काम करने वालों के लिए भी फोन काफी दमदार पैकेज है.
कैमरा भी है फ्लैगशिप लेवल का
यह भी पढ़ें
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए फोन में 200MP का मुख्य कैमरा दिया गया है. इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
फोन में 5,000mAh की बैटरी और 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, साथ ही Galaxy AI और प्राइवेसी डिस्प्ले जैसे फीचर्स इसे एक प्रीमियम फ्लैगशिप बनाते हैं. अगर बजट करीब 1 लाख रुपये से ज्यादा है, तो रक्षाबंधन पर यह भाई-बहन के लिए एक महंगा लेकिन शानदार गिफ्ट साबित हो सकता है.