बिजली बिल की टेंशन छोड़िए! Amazon के ये 5 Star AC कम खर्च में देंगे जबरदस्त कूलिंग
AC Price: 5-स्टार एनर्जी रेटिंग की वजह से इनका फोकस सिर्फ तेज कूलिग पर नहीं, बल्कि बिजली की बचत पर भी रहता है. यही वजह है कि जो लोग लंबे समय तक AC चलाना चाहते हैं, लेकिन बढ़ते बिजली बिल को लेकर परेशान रहते हैं, उनके लिए ये मॉडल काफी आकर्षक हो सकते हैं.
Follow Us:
Cheapest AC: जैसे-जैसे गर्मी तेज हो रही है, छोटे कमरों के लिए 1 Ton 5 Star AC की डिमांड भी बढ़ती जा रही है. खासकर 80 से 130 वर्ग फीट तक के कमरे के लिए ये AC काफी अच्छा विकल्प माने जाते हैं. 5-स्टार एनर्जी रेटिंग की वजह से इनका फोकस सिर्फ तेज कूलिग पर नहीं, बल्कि बिजली की बचत पर भी रहत है. यही वजह है कि जो लोग लंबे समय तक AC चलाना चाहते हैं, लेकिन बढ़ते बिजली बिल को लेकर परेशान रहते हैं, उनके लिए ये मॉडल काफी आकर्षक हो सकते हैं.
Convertible Cooling और Smart Features का फायदा
आज के नए AC पहले के मुकाबले काफी स्मार्ट हो गए हैं. इनमें 4-in-1, 6-in-1 और 7-in-1 Convertible Cooling जैसे मोड मिलते हैं, जिनकी मदद से जरूरत के हिसाब से AC की कूलिंग क्षमता को बदला ज सकता है. यानी मौसम हल्का हो तो कम पावर पर AC चलाया जा सकता है और तेज गर्मी में ज्यादा कूलिंग ली जा सकती है. कई मॉडल में कॉपर कंडेनसर, एंटी-वायरस फिल्टर, Wi-Fi कनेक्टिविटी और स्मार्ट ऐप जैसे फीचर्स भी दिए जा रहे हैं, जिससे इस्तेमाल करना और भी आसान हो जाता है.
Acerpure Chill Neo 1 Ton 5 Star AC
Acerpure Chill Neo छोटे कमरों के लिए एक अच्छा विकल्प है. यह 80 से 110 वर्ग फीट तक के कमरे के लिए बनाया गया है और इसमें 7-in-1 Convertible Technology के साथ Ice Blast Mode भी मिलता है. कपनी के मुताबिक, यह AC 58°C तक की गर्मी में भी तेज कूलिंग देने में सक्षम है. साथ ही 2026 की 5-स्टार रेटिंग इसे उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प बनाती है जो कूलिंग के साथ बिजली की बचत भी चाहते हैं.
Optimist 1.39 Ton 5 Star Smart Inverter AC
Optimist का यह मॉडल उन लोगों के लिए खास है जो ज्यादा कूलिंग और स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं. इसे 50°C तक की गर्मी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें ऐप कनेक्टिविटी, लाइव गैस लेवल इंडिकेटर और Turbo+ Fast Cooling जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसका Convertible Mode जरूरत पड़ने पर क्षमता को 1.9 Ton तक बढ़ाने का दावा करता है, जिससे तेज गर्मी में जल्दी ठंडक पाने में मदद मिल सकती है.
WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 3 नए फीचर्स से अकाउंट रहेगा ज्यादा सुरक्षित
Blue Star IA512ZXUS और LG AS-Q14YNZE
Blue Star IA512ZXUS करीब 100-110 वर्ग फीट के कमरों के लिए बनाया गया 5-स्टार स्मार्ट इनवर्टर AC है। इसमें Wi-Fi, वॉयस कमांड और कई सेंसर दिए गए हैं, जो कमरे की स्थिति के अनुसार कूलिंग को एडजस्ट करने में मदद करते हैं. वहीं LG AS-Q14YNZE में AI Convertible 6-in-1 Cooling, VIRAAT Mode और Ocean Black Protection जैसे फीचर्स मिलते हैं. यह मॉडल 110 वर्ग फीट तक के छोटे कमरे के लिए एक प्रीमियम विकल्प हो सकता है.
Voltas Vertis AI Zest Gold
Voltas का Vertis AI Zest Gold भी छोटे कमरों के लिए एक दिलचस्प विकल्प है. इसमें 6-in-1 Convertible Cooling, Wi-Fi और 4-way Air Swing जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी के अनुसार यह 52°C तक की गर्मी में काम करने के लिए डिजाइन किया गया है और 5-स्टार रेटिंग के साथ बिजली बचाने पर भी ध्यान देता है.
Amazon पर खरीदारी से पहले क्या देखें?
यह भी पढ़ें
Amazon पर बैंक ऑफर, एक्सचेंज और नो-कॉस्ट EMI जैसे विकल्प मिलने पर इन AC की कीमत कम हो सकती है. हालांकि खरीदने से पहले केवल डिस्काउंट देखकर फैसला न करें. अपने कमरे का आकार, AC की वास्तविक बिजली खपत, ISEER रेटिंग, वारंटी, इंस्टॉलेशन चार्ज और सर्विस नेटवर्क जैसी चीजें जरूर जांच लें. सही क्षमता वाला AC चुनने पर ही अच्छी कूलिंग और बिजली की बचत, दोनों का फायदा मिल पाएगा.