जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 3 नए फीचर्स से अकाउंट रहेगा ज्यादा सुरक्षित

WhatsApp Safety Features: यूजर्स की इसी चिंता को ध्यान में रखते हुए WhatsApp ने सिक्योरिटी और प्राइवेसी को मजबूत करने के लिए तीन नए फीचर्स पेश किए हैं. इनका मकसद अकाउंट को हैक होने से बचाना और अनजान लोगों की तरफ से होने वाले ऑनलाइन स्कैम के खतरे को कम करना है.

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 3 नए फीचर्स से अकाउंट रहेगा ज्यादा सुरक्षित
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

WhatsApp Safety Features: आज के समय में WhatsApp सिर्फ चैट करने का जरिया नहीं है, बल्कि लोग इसके जरिए फोटो, वीडियो, जरूरी दस्तावेज और निजी जानकारी भी शेयर करते हैं. ऐसे में अकाउंट की सुरक्षा बेहद जरूरी हो जाती है. यूजर्स की इसी चिंता को ध्यान में रखते हुए WhatsApp ने सिक्योरिटी और प्राइवेसी को मजबूत करने के लिए तीन नए फीचर्स पेश किए हैं. इनका मकसद अकाउंट को हैक होने से बचाना और अनजान लोगों की तरफ से होने वाले ऑनलाइन स्कैम के खतरे को कम करना है.

एक से ज्यादा Passkey जोड़ सकेंगे यूजर्स

WhatsApp ने Passkey फीचर में बड़ा बदलाव किया है. पहले यूजर्स अपने अकाउंट के साथ एक Passkey जोड़ सकते थे, लेकिन अब एक से ज्यादा Passkey जोड़ने की सुविधा दी जा रही है. इसका फायदा खासकर उन लोगों को मिलेगा, जो एक से ज्यादा डिवाइस पर WhatsApp इस्तेमाल करते हैं.
Passkey की मदद से यूजर अपने फिंगरप्रिंट, Face Unlock या फोन के स्क्रीन लॉक के जरिए अकाउंट में लॉगइन कर सकता है. इससे पासवर्ड या OTP चोरी होने की स्थिति में भी अकाउंट के गलत हाथों में जाने का खतरा कम हो जाता है. Passkey आपके WhatsApp अकाउंट के लिए सुरक्षा की एक अतिरिक्त दीवार की तरह काम करता है.

रक्षाबंधन पर सिर्फ राखी नहीं, बहन को दें सुरक्षा का तोहफा; ये 4 गिफ्ट आएंगे काम

Advertisement

2FA में अब और मजबूत सुरक्षा

WhatsApp ने टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन यानी 2FA फीचर को भी पहले से मजबूत करने की तैयारी की है. अभी तक यूजर्स को सुरक्षा के लिए 6 अंकों का PIN सेट करने का विकल्प मिलता था. नए अपडेट के बाद यूजर्स ज्यादा मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिसमें नंबर के साथ अक्षर और स्पेशल कैरेक्टर भी शामिल किए जा सकते हैं. इससे अकाउंट का पासवर्ड अनुमान लगाना हैकर्स के लिए पहले के मुकाबले मुश्किल होगा. खासकर उन लोगों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी हो सकती है, जो अपने WhatsApp अकाउंट में निजी या जरूरी जानकारी रखते हैं.

अनजान नबर से कॉल आए तो मिलेगी ज्यादा जानकारी

WhatsApp ने अनजान नंबर से आने वाली कॉल को लेकर भी एक नया सिक्योरिटी फीचर जोड़ा है. अगर किसी अनजान नंबर से कॉल आती है तो अब WhatsApp उस नंबर से जुड़ी कुछ अतिरिक्त जानकारी दिखा सकता है. इसमें यह बताया जा सकता है कि नंबर किस देश का है और क्या कॉल करने वाला व्यक्ति आपके साथ किसी WhatsApp ग्रुप में जुड़ा हुआ है. इससे यूजर को यह समझने में मदद मिलेगी कि सामने वाला व्यक्ति परिचित है या पूरी तरह अनजान. किसी संदिग्ध कॉल की पहचान करने में यह जानकारी काफी काम आ सकती है और यूजर्स को ऑनलाइन फ्रॉड या स्कैम से बचने में मदद मिल सकती है.

Advertisement

WhatsApp में Passkey कैसे करें एक्टिवेट?

Android फोन में Passkey चालू करने के लिए WhatsApp की Settings में जाएं. इसक बाद Account पर टैप करके Passkeys का विकल्प चुनें और Create Passkey पर जाकर इसे सेट कर सकते हैं. iPhone यूजर्स को भी Settings के Account सेक्शन में Passkeys का विकल्प मिलेगा..
WhatsApp इन नए सिक्योरिटी फीचर्स को धीरे-धीरे यूजर्स तक पहुचा रहा है. इसलिए संभव है कि कुछ लोगों को ये फीचर्स तुरंत दिखाई दें, जबकि दूसरे यूजर्स को इनके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़े., अपडेट मिलने के बाद इन फीचर्स का इस्तेमाल करके अपने WhatsApp अकाउंट को पहले से ज्यादा सुरक्षित रखा जा सकता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें