जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

WhatsApp बना ऑल-इन-वन पेमेंट ऐप! बिजली-पानी से लेकर FASTag तक, 30 तरह के बिल होंगे जमा

WhatsApp: कंपनी ने भारत में बिल पेमेंट से जुड़ी एक नई सुविधा शुरू की है, जिसकी मदद से यूजर्स WhatsApp के अंदर ही कई तरह के बिल देख और उनका भुगतान कर सकेंगे. इस सुविधा को धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है और आने वाले महीनों में ज्यादा यूजर्स तक इसके पहुंचने की उम्मीद है.

WhatsApp बना ऑल-इन-वन पेमेंट ऐप! बिजली-पानी से लेकर FASTag तक, 30 तरह के बिल होंगे जमा
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

अगर आप भी हर महीने बिजली, पानी, गैस, क्रेडिट कार्ड या दूसरे बिल भरने के लिए अलग-अलग ऐप इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. WhatsApp अब सिर्फ चैट और कॉलिंग तक सीमित नहीं रह गया है. कंपनी ने भारत में बिल पेमेंट से जुड़ी एक नई सुविधा शुरू की है, जिसकी मदद से यूजर्स WhatsApp के अंदर ही कई तरह के बिल देख और उनका भुगतान कर सकेंगे. इस सुविधा को धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है और आने वाले महीनों में ज्यादा यूजर्स तक इसके पहुंचने की उम्मीद है.

बिजली-पानी से लेकर FASTag तक, 30 तरह के बिल होंगे पे

नई सुविधा के जरिए यूजर्स बिजली, पानी, पाइपलाइन गैस, FASTag रिचार्ज, इंश्योरेंस प्रीमियम और क्रेडिट कार्ड जैसे कई भुगतान WhatsApp से ही कर पाएंगे. जानकारी के मुताबिक, इस सर्विस में करीब 30 तरह के बिल शामिल किए गए हैं, जिनमें रेंट का भुगतान भी शामिल है. बताया जा रहा है कि भारत कनेक्ट के नेटवर्क के जरिए WhatsApp पर 22,722 बिलर्स के भुगतान की सुविधा उपलब्ध होगी. यानी अब किसी बिल का भुगतान करने के लिए अलग ऐप खोलने, लॉगिन करने या बार-बार बिलर की जानकारी खोजने की जरूरत कम हो जाएगी. जिस ऐप पर लोग रोजाना अपने दोस्तों और परिवार से बात करते हैं, उसी के जरिए जरूरी बिलों का भुगतान भी किया जा सकेगा.

बोलते ही लिख देगा AI...Meta ने लॉन्च किया Muse Voice Transcribe, हिंदी समेत 5 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट

WhatsApp पर कैसे भरें अपना बिल?

बिल पेमेंट का तरीका भी काफी आसान रखा गया है. इसके लिए सबसे पहले WhatsApp खोलें और होम स्क्रीन के ऊपर दिए गए रुपये वाले आइकॉन पर टैप करें. इसके बाद अपनी जरूरत के हिसाब से बिल की कैटेगरी और सर्विस प्रोवाइडर चुनना होगा. फिर अपना कंज्यूमर नंबर या अकाउंट आईडी दर्ज करके उसे कंफर्म करें. स्क्रीन पर बिल की पूरी जानकारी और रकम दिखाई देगी. सब कुछ सही होने पर UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट किया जा सकेगा.

बार-बार जानकारी भरने की भी जरूरत नहीं

WhatsApp ने इस फीचर में कुछ ऐसी सुविधाएं भी जोड़ी हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बना सकती हैं. सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली बिल कैटेगरी मुख्य पेमेंट स्क्रीन पर दिखाई देंगी, जबकि बाकी विकल्प एक अलग डायरेक्टरी में मिलेंगे.
इसके अलावा, लिंक किए गए अकाउंट्स के बिलों की समरी भी WhatsApp पर दिखाई जा सकती है. इससे यूजर्स को समय पर पता चल सकेगा कि उनका बिल कितना आया है. बिल की जानकारी सेव रहने से हर बार पूरी डिटेल दोबारा भरने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

एक ही सर्विस प्रोवाइडर के कई अकाउंट भी जोड़ सकेंगे

यह भी पढ़ें

अगर किसी व्यक्ति के पास एक ही सर्विस प्रोवाइडर के कई कनेक्शन हैं, तो वह उन्हें एक साथ जोड़कर ट्रैक कर सकेगा. उदाहरण के लिए, घर और ऑफिस के अलग-अलग बिजली कनेक्शन को एक ही जगह से मैनेज किया जा सकेगा.
WhatsApp पहले ही मोबाइल रिचार्ज और मेट्रो टिकट जैसी सुविधाएं दे रहा है. अब यूटिलिटी बिल पेमेंट जुड़ने से ऐप रोजमर्रा के कामों के लिए और भी उपयोगी बनने की दिशा में बढ़ रहा है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें