जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

iPhone 18 Pro की सेल डेट आई सामने! इस दिन से शुरू होगी बिक्री, 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर

iPhone 18: कंपनी ने अभी तक लॉन्च इवेट, प्री-ऑर्डर या बिक्री की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. ऐसे में सामने आई सभी तारीखों को फिलहाल रिपोर्ट्स और लीक्स के तौर पर ही देखना बेहतर होगा.

iPhone 18 Pro की सेल डेट आई सामने! इस दिन से शुरू होगी बिक्री, 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर
Image Source: Pexels
Advertisement

iPhone 18: Apple के फैंस के लिए आने वाले दिन काफी खास हो सकते हैं. कंपनी अपनी अगली फ्लैगशिप iPhone सीरीज को जल्द पेश करने की तैयारी में है. इस बार खास बात यह है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ Apple पहली बार अपना फोल्डेबल iPhone भी दुनिया के सामने ला सकता है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च इवेट, प्री-ऑर्डर या बिक्री की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. ऐसे में सामने आई सभी तारीखों को फिलहाल रिपोर्ट्स और लीक्स के तौर पर ही देखना बेहतर होगा.

9 सितंबर को हो सकता है बड़ा Apple इवेंट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple 9 सितंबर को एक खास इवेंट आयोजित कर सकता है, जिसमें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max से पर्दा उठने की उम्मीद है. इसके अलावा कंपनी अपने पहले फोल्डेबल iPhone को भी इसी इवेंट में पेश कर सकती है. नए iPhone के साथ Apple Watch के नए मॉडल भी देखने को मिल सकते है.
अगर Apple वाकई इस इवेंट में अपने नए डिवाइस पेश करता है, तो यह कंपनी के लिए काफी बड़ा लॉन्च होगा, खासकर फोल्डेबल iPhone की वजह से. Apple लंबे समय से फोल्डेबल डिवाइस को लेकर चर्चा में रहा है और अब पहली बार इस कैटेगरी में एंट्री करने की खबरें सामने आ रही हैं.

WhatsApp बना ऑल-इन-वन पेमेंट ऐप! बिजली-पानी से लेकर FASTag तक, 30 तरह के बिल होंगे जमा

Advertisement

12 सितंबर से शुरू हो सकते हैं प्री-ऑर्डर

Forbes की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 18 Pro सीरीज के प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू हो सकते हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्री-ऑर्डर पैसिफिक टाइम के अनुसार आधी रात से शुरू होने की संभावना है.
यह Apple के सामान्य लॉन्च पैटर्न से थोड़ा अलग हो सकता है. कंपनी ने आमतौर पर लॉन्च इवेंट के बाद आने वाले शुक्रवार को नए iPhone के प्री-ऑर्डर शुरू करती है. हालांकि, इस बार तारीखों में बदलाव क्यों हो रहा है, इसकी आधिकारिक वजह अभी सामने नहीं आई है.

18 सितंबर से शुरू हो सकती है बिक्री

लीक्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री 18 सितंबर से शुरू हो सकती है. Apple के रिटेल स्टोर्स में नए iPhone स्थानीय समय के अनुसार सुबह उपलब्ध हो सकते हैं. वहीं, फोन के रिव्यू भी बिक्री शुरू होने से पहले सामने आने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती रिव्यू 15 या 16 सितंबर के आसपास आ सकते हैं.

Advertisement

फोल्डेबल iPhone की टाइमलाइन हो सकती है अलग

सबसे ज्यादा उत्सुकता Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर है. हालांकि, इसकी लॉन्चिंग की चर्चा तो तेज है, लेकिन इसके प्री-ऑर्डर और बिक्री की तारीख को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोल्डेबल iPhone की बिक्री और प्री-ऑर्डर iPhone 18 Pro सीरीज के मुकाबले बाद में शुरू हो सकते हैं.
फिलहाल Apple की ओर से किसी भी तारीख की पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए 9 सितंबर का लॉन्च, 12 सितंबर का प्री-ऑर्डर और 18 सितंबर की बिक्री की तारीख को आधिकारिक घोषणा होने तक सिर्फ संभावित टाइमलाइन ही माना जाना चाहिए. वहीं अलग-अलग दावें सामने आ रहे है, लेकिन कुछ 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें