जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हार्दिक पांड्या से मिलने के लिए 2,400 KM पैदल चला फैन, क्रिकेटर ने जो किया उसने जीत लिया दिल

उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी रवि कुमार ने हार्दिक पांड्या से मिलने के लिए करीब 2,400 किलोमीटर पैदल सफर तय किया. मुंबई पहुंचने पर उन्हें पता चला कि हार्दिक बेंगलुरु में हैं, जिसके बाद वह वहां के लिए भी पैदल निकल पड़े.

हार्दिक पांड्या से मिलने के लिए 2,400 KM पैदल चला फैन, क्रिकेटर ने जो किया उसने जीत लिया दिल
Image Source: Screengrab
Advertisement

क्रिकेट के मैदान पर अपने दमदार और शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाले हार्दिक पांड्या इस बार अपने खेल नहीं, बल्कि एक खास फैन के प्रति अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले रवि कुमार ने अपने पसंदीदा क्रिकेटर से मिलने के लिए करीब 2,400 किलोमीटर का पैदल सफर तय करने का दावा किया है. जब रवि की मुलाकात हार्दिक से हुई, तो भारतीय ऑलराउंडर ने उनकी मेहनत की सराहना करने के साथ घर वापसी के लिए ट्रेन टिकट का इंतजाम भी कराया. इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.

लखनऊ से मुंबई और फिर बेंगलुरु तक पैदल पहुंचे रवि

रवि कुमार के लिए हार्दिक पांड्या से मिलना महज एक इच्छा नहीं, बल्कि ऐसा सपना था, जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने लंबा और मुश्किल रास्ता चुना. रवि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो के जरिए इस सफर की जानकारी साझा की है. उनके मुताबिक, उन्होंने लखनऊ से पैदल चलकर करीब 1,400 किलोमीटर की दूरी तय की और मुंबई पहुंचे. हालांकि, मुंबई पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि हार्दिक पांड्या वहां नहीं, बल्कि बेंगलुरु में हैं. इसके बाद भी रवि ने हार नहीं मानी. वह मुंबई से बेंगलुरु की ओर पैदल ही निकल पड़े. दोनों शहरों के बीच करीब 990 किलोमीटर की दूरी बताई गई है. इस तरह उनका पूरा सफर लगभग 2,400 किलोमीटर तक पहुंच गया. 

Advertisement

 रवि को देखकर हैरान रह गए क्रिकेटर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हार्दिक पांड्या और रवि कुमार की मुलाकात का खास पल नजर आता है. हार्दिक मुस्कुराते हुए रवि से हाथ मिलाते हैं और उनके हाथ में मौजूद पोस्टर को देखते हैं. फैन की कहानी सुनकर वह हैरानी जताते हुए पूछते हैं कि क्या वह सच में उनसे मिलने के लिए इतनी लंबी दूरी पैदल तय करके आया है. इसके बाद हार्दिक रवि की पीठ थपथपाकर उनका हौसला बढ़ाते हैं. अपने पसंदीदा खिलाड़ी को सामने देखकर रवि के लिए यह पल किसी सपने के सच होने जैसा था. हजारों किलोमीटर की यात्रा के बाद हुई इस मुलाकात ने उनके सफर को यादगार बना दिया.

Advertisement

यह भी पढ़े: मुस्लिम देश पाकिस्तान में नवरात्रि की धूम... रंग-बिरंगी रोशनी से सजा मंदिर, मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर दिखे भक्त

हार्दिक ने घर वापसी का कराया इंतजाम

इस मुलाकात की सबसे खास बात हार्दिक पांड्या का व्यवहार रहा. रवि की मेहनत और लंबे सफर के बारे में जानने के बाद उन्होंने अपने मैनेजर को बुलाया और उनके घर लौटने के लिए ट्रेन टिकट की व्यवस्था करने को कहा. इसके बाद हार्दिक ने रवि को गले लगाया और उनकी लगन की सराहना की. इतना ही नहीं, हार्दिक ने रवि की इंस्टाग्राम पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया भी दी. इस छोटे से कदम ने फैन के लिए इस मुलाकात को और खास बना दिया.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो सामने आने के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने रवि के जुनून और हार्दिक के व्यवहार पर जमकर प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने इसे सच्चे फैन की दीवानगी बताते हुए हार्दिक की तारीफ की. वहीं, कुछ यूजर्स ने इतनी लंबी दूरी पैदल तय करने के फैसले पर सवाल उठाए. उनका मानना है कि किसी खिलाड़ी से मिलने के लिए अपनी सेहत और सुरक्षा को जोखिम में डालना समझदारी नहीं है.

Advertisement

बताते चलें कि इस घटना ने एक बार फिर दिखाया कि खेल सितारों और उनके प्रशंसकों के बीच भावनात्मक जुड़ाव कितना गहरा हो सकता है. हालांकि, किसी भी सपने को पूरा करने के लिए जुनून के साथ अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें