जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Netflix अकाउंट अचानक हुआ Hold? जानें किस वजह से रुक सकती है आपकी Streaming

Netflix: अगर आपके Netflix अकाउंट पर E101 एरर कोड दिखाई दे रहा है, तो यह भी पेमेंट से जुड़ी परेशानी की ओर इशारा करता है. ऐसे में सबसे आसान तरीका है कि आप अपने Netflix अकाउंट में जाकर मौजूदा पेमेंट मेथड को चेक करें.

Netflix अकाउंट अचानक हुआ Hold? जानें किस वजह से रुक सकती है आपकी Streaming
Image Source: Canva (Representative Image)
Advertisement

Netflix पर फिल्म या सीरीज देखते समय अगर अचानक “Your account is on hold because of a problem with your last payment” का मैसेज दिखाई दे, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आमतौर पर इसका सीधा मतलब होता है कि Netflix आपके पिछले पेमेंट को सफलतापूर्वक प्रोसेस नहीं कर पाया है. इसकी वजह आपके पेमेंट मेथड में पर्याप्त बैलेंस न होना, कार्ड की वैलिडिटी खत्म हो जाना या बैंक की तरफ से ट्रांजैक्शन को अप्रूव न किया जाना हो सकती है, जब तक पेमेंट की समस्या ठीक नहीं होती, तब तक Netflix की सर्विस प्रभावित हो सकती है.

E101 एरर आए तो क्या करें?

अगर आपके Netflix अकाउंट पर E101 एरर कोड दिखाई दे रहा है, तो यह भी पेमेंट से जुड़ी परेशानी की ओर इशारा करता है. ऐसे में सबसे आसान तरीका है कि आप अपने Netflix अकाउंट में जाकर मौजूदा पेमेंट मेथड को चेक करें. अगर कार्ड की जानकारी पुरानी हो गई है या कार्ड में कोई दिक्कत है, तो उसे अपडेट करके या कोई दूसरा पेमेंट मेथड जोड़कर दोबारा पेमेंट करने की कोशिश की जा सकती है. पेमेंट सफल होने के बाद अकाउंट दोबारा सामान्य रूप से काम करना शुरू कर सकता है.

Advertisement

Samsung Galaxy S25 की कीमत में बड़ी कटौती, अर्ली सेल में हजारों रुपये सस्ता

बैलेंस होने के बावजूद पेमेंट क्यों अटक सकता है?

कई बार ऐसा भी होता है कि कार्ड में पैसे मौजूद होते हैं, फिर भी Netflix का पेमेंट पूरा नहीं हो पाता. इसकी एक वजह पेंडिंग चार्ज या ऑथराइजेशन राशि हो सकती है.. बैंक या कार्ड कंपनी की तरफ से पहले से रोकी गई ऐसी रकम आपके उपलब्ध बैलेंस को कम दिखा सकती है.

नतीजतन, Netflix का मासिक चार्ज पूरा करने के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं रहती और पेमेंट फेल हो सकता है. इसलिए अगर Netflix अकाउंट पर “On Hold” का मैसेज दिखाई दे रहा है, तो सबसे पहले अपने कार्ड का बैलेंस, कार्ड की वैलिडिटी और पेमेंट डिटेल्स जरूर चेक करें....

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें