जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

’30 साल तक सत्ता में नहीं आओगे’, राहुल गांधी का जिक्र कर विपक्ष पर बरसे शाह, कांग्रेस पर गुमराह करने का आरोप

अमित शाह ने नई दिल्ली में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी 8,941 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, 30 सालों तक नंबर नहीं आने वाला, वोट चोरी तो बहाना है.

Author
22 Oct 2026
( Updated: 22 Oct 2026
03:08 PM )
’30 साल तक सत्ता में नहीं आओगे’, राहुल गांधी का जिक्र कर विपक्ष पर बरसे शाह, कांग्रेस पर गुमराह करने का आरोप
Image Source- IANS
Advertisement

मुख्य चुनाव आयुक्त और SIR के खिलाफ विपक्ष का शोर अभी थमा नहीं है. एक नवंबर से कांग्रेस समेत कई दल नई लड़ाई छेड़ने की योजना बना रहे हैं. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को आईना दिखाते हुए बड़ा निशाना साधा है. उन्होंने कहा, 

'इस तरह के राजनीतिक हथकंडों से, भीड़शाही से आप देश के जनादेश को झुठला नहीं सकते, चुनाव जीतना है, तो लोगों के बीच में रहिए. लोगों के दुःख-दर्द की पूछताछ करिए. धरना प्रदर्शन से कुछ नहीं होता.’

गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली के द्वारका में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी 8,941 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है. इस मौके पर उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लिया और मंच से ही घेरा. 

Advertisement

राहुल गांधी पर सीधा प्रहार

अमित शाह ने कहा, ‘दिल्ली में एक अलग खेल चल रहा है. लगातार BJP की सरकारें चुनकर आ रही हैं. विपक्ष के पेट में दर्द है, इसलिए इन्होंने वोट चोरी का बहाना बनाया है. वे कहते हैं कि BJP वोट चोरी करती है. राहुल गांधी, आपको और आपके साथियों को पूरा देश समझ रहा है और समझ भी गया है. वोट चोरी करके आप घुसपैठियों का वोट बचाना चाहते हो. कभी ईवीएम का बहाना बनाते हो तो कभी वोट चोरी का बहाना बनाते हो। भाजपा की केंद्र में मोदी सरकार बनने से पहले आप कभी भी कई राज्यों में चुनकर नहीं आए.’

UP, गुजरात, बंगाल में कांग्रेस की रिकॉर्ड हार का किया जिक्र 

शाह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, ‘गुजरात में 41 साल से आपकी सरकार नहीं बनी. उत्तर प्रदेश में आप 41 साल से चुनाव नहीं जीते हैं। बंगाल में 54 साल से चुनाव नहीं जीते हैं. तमिलनाडु में 64 साल से चुनाव नहीं जीते हैं. राजस्थान और मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत से आपकी सरकार नहीं बनी. अरुणाचल में 12 साल और मिजोरम में 13 साल से चुनकर नहीं आए. मणिपुर में 14 साल, दिल्ली में 18 साल और असम में 12 साल से चुनकर नहीं आए. क्या यह सब मोदी सरकार के आने से पहले शुरू हुआ है?

अमित शाह ने कहा, ‘जब मैं कहता हूं कि 30 साल तक BJP की सरकार रहेगी तो ये जनता से कहते हैं कि देखो वोट चोरी है, वरना अमित शाह को कैसे मालूम पड़ा. अमित शाह तो यहां जन्मा है, यहां रहता है और यहीं मरेगा. मुझे हर छह महीने में विदेश नहीं जाना पड़ता है. मैं तो देश की जनता के बीच में रहता हूं. आप जिस तरह से नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं, उसके आधार पर मैं कहता हूं कि 2030 तक आपकी सरकार कभी नहीं बनने वाली है. मुझे मालूम है कि आप विदेश में हैं, अगले 30 साल आपका नंबर नहीं लगने वाला.’

यह भी पढ़ें- आजम खान से मिलने रामपुर पहुंचेंगे अखिलेश यादव, ओपी राजभर बोले-मुस्लिमों को गुमराह करने के लिए हो रहा सब

विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर तंज कसते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘केरल में जीत जाते हैं, तो चुनाव आयोग, मतदाता सूची, और यही EVM के साथ शपथ लेकर सरकार बना लेते हैं. इसी तरह तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीत गए तो चुनाव आयोग अच्छा है. तमिलनाडु में जिस सहयोगी पार्टी को आप सपोर्ट कर रहे हैं, वहां पर चुनाव आयोग अच्छा है और जहां हार जाते हो, वहां चुनाव आयोग ठीक नहीं है. आपके पक्ष में कोर्ट फैसले देता है तो अच्छा है और कोर्ट आपके विपक्ष में दे तो कोर्ट ठीक नहीं है. यह आपका दोहरा मापदंड नहीं चलेगा. 

यमुना शुद्धिकरण पर काम 

Advertisement

यह भी पढ़ें

अमित शाह ने द्वारका में यमुना शुद्धिकरण से जुड़ी 8,941 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने दावा किया कि ये सभी परियोजनाएं यमुना को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में रीढ़ की हड्डी के समान हैं. शाह ने कहा, दिल्ली में BJP सरकार बनते ही प्रधानमंत्री मोदी ने एक महीने के भीतर ही उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी और दिल्ली सरकार के सामने यमुना को स्वच्छ बनाने की एक व्यापक कार्ययोजना रखी थी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें