जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'मैं माफी मांगता हूं...', इटली में बांग्लादेशी वेटर ने भारत को दी गाली, भारतीय महिलाओं ने चंद मिनटों में उतारा बुखार!

इटली के एक रेस्तरां में बांग्लादेशी वेटर को भारत का अपमान करना भारी पड़ गया. वेटर ने जैसे ही भारत को गाली दी, वहां मौजूद भारतीय महिलाओं ने उसका ऐसा इलाज किया कि उसकी सारी हेकड़ी गुम हो गई और उसे सबके सामने हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी.

'मैं माफी मांगता हूं...', इटली में बांग्लादेशी वेटर ने भारत को दी गाली, भारतीय महिलाओं ने चंद मिनटों में उतारा बुखार!
Image Source: VIDEO Screengrab/ @khushicupcake5
Advertisement

विदेश में भारतीयों के साथ कथित भेदभाव का एक और मामला चर्चा में है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिख रहा है कि इटली के एक रेस्तरां में एक बांग्लादेशी वेटर ने भारतीय महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और भारत के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. इसके बाद महिलाओं ने वहीं उसका विरोध किया और मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को भी बुलाना पड़ा.

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर खुशी दुबे ने शेयर किया है. वीडियो में रेस्तरां के बाहर बैठी भारतीय महिलाएं और वेटर आपस में बहस करते दिखाई देते हैं. वीडियो में दिखता है कि बातचीत के दौरान वेटर ने भारतीय महिलाओं को संबोधित करते हुए भारत को गाली दी. वीडियो में वेटर गुस्से में यह कहते हुए भी सुनाई देता है, "F*... मैं पुलिस बुलाता हूं, मैं यहां से जा रहा हूं." इस पर एक भारतीय महिला तुरंत जवाब देती है कि अपनी भाषा का ध्यान रखिए. सबसे पहले हम महिलाएं हैं. इज्जत से बात कीजिए.

बांग्लादेशी हुसैन को इटली में भारतीय महिलाओं से मांगनी पड़ी माफी

वीडियो में महिलाएं लगातार कहती हैं कि विवाद की शुरुआत वेटर ने की थी. उनका आरोप है कि भारतीय होने की वजह से उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया. एक महिला वेटर से कहती है कि मिस्टर हुसैन, शुरुआत आपने की थी. महिलाओं का सम्मान करना सीखिए. महिलाओं ने वेटर से दोबारा वही बात दोहराने को कहा. उसने फिर भारत के लिए वही अपमानजनक शब्द इस्तेमाल किए, जिसके बाद बहस और तेज हो गई. वीडियो शेयर करने वाली खुशी दुबे ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि उनके साथ सिर्फ इसलिए भेदभाव किया गया क्योंकि वे भारतीय थीं.

उन्होंने लिखा कि इटली में हमारे साथ यही हुआ. उसने भारतीय होने की वजह से हमारा और भारत का अपमान किया. पुलिस आई और हमारी मदद की. इसके लिए हम इटली पुलिस के आभारी हैं. खुशी ने यह भी लिखा कि विदेशों में हर बार गलती भारतीयों की नहीं होती, कई बार भारतीय भी भेदभाव का शिकार बनते हैं.

Advertisement

बांग्लादेशी वेटर ने भारत को दी गाली, अक्ल लगा दी गई ठिकाने

वीडियो के आखिर में महिलाएं लगातार वेटर से उसके बयान पर सवाल पूछती हैं. कुछ देर तक बहस चलने के बाद वेटर 'आई एम सॉरी' कहते हुए माफी मांगता सुनाई देता है. इसके बाद मामला शांत हो जाता है. हालांकि वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि विवाद की शुरुआत आखिर किस बात को लेकर हुई थी.

वीडियो में क्या बात हो रही है?

महिलाएं: नहीं, आपने पहले शुरू किया... मिस्टर हुसैन, आपने पहले शुरू किया... तमीज़ से बात करें... आपको पता होना चाहिए कि महिलाओं का सम्मान कैसे किया जाता है... आप लोगों का अपमान कर रहे हैं... आप एक देश को बदनाम कर रहे हैं...

वेटर (हुसैन): इसके लिए मुझे खेद है.

महिलाएं: किसलिए? मेरे देश (भारत) को गाली देने के लिए, बोलो...

Advertisement

वेटर: ठीक है, हां...

महिलाएं: सॉरी बोलो भारत को अपशब्द कहने के लिए, बोलो...

वेटर: हां, सॉरी बोलता हूं...

महिलाएं: बोलो...

वेटर: मैं पहले ही कह चुका हूं...

Advertisement

महिलाएं: नहीं, सर, बोलो कि, 'मुझे भारत को अपशब्द कहने के लिए खेद है'...

वेटर: मैं भारत को अपशब्द कहने के लिए खेद व्यक्त करता हूं...

महिलाएं: नहीं, ठीक से बोलो, जैसा तुमने कहा था 'F@*# India', वैसा ही बोलिए... आपको यह कहना होगा, 'मुझे खेद है...' आपने ही कहा था कि आप पुलिस को बुलाएंगे.

भारत के लिए विदेश में डट गई महिला, सोशल मीडिया यूजर्स ने की तारीफ

Advertisement

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने खुद के और देश के अपमान के लिए स्टैंड लेने के लिए महिला की तारीफ की. एक इंस्टा यूजर ने लिखा कि जिस तरह महिलाओं ने आत्मविश्वास से अपनी बात रखी वो बेहद काबिल-ए-तारीफ है. एक दूसरे यूजर ने लिखा कि किसी भी देश या उसके नागरिकों के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल स्वीकार नहीं किया जा सकता.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 1
G
Guest (अतिथि)
s
satyam781
1 month ago

Expecting thankfulness from these islamic radical rascals whom we ensured freedom in 1971 is useless. These are called" Namak Haram"

P
Pinky Ray
1 month ago

Ye log aise hi h ab puri duniya jaan chuki h inke irade.. Pr ek Bharat hi hmara aisa desh h jo inke khilaaf nahi jata nd inko apnedesh ko barbaad karne k or v sansadhan deta ja raha h... Kya kabhi sachmuch Bharat is shantipriyan logo se azaadi hoga ???? Kash us wqt Bharat ne inko pakistaan k rahamokaram pr chhod diya hota to ye bangladeshi pakistani sainiko k nazayaz bachho ko paal rahe hote aaj ...😡😡😡😡

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें