जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हिंदू धर्मगुरु के सम्मान में 'नतमस्तक' हुए ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान? पैर छूकर लिया आशीर्वाद! वायरल हुआ VIDEO

BRICS सम्मेलन के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने हिंदू धर्मगुरु जगद्गुरु सतीशाचार्य से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने झुककर पैर छूकर आशीर्वाद लिया. कार्यक्रम में धर्म, आस्था और मानवता पर चर्चा हुई.

हिंदू धर्मगुरु के सम्मान में 'नतमस्तक' हुए ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान? पैर छूकर लिया आशीर्वाद! वायरल हुआ VIDEO
Image Source: Screengrab
Advertisement

BRICS Summit 2026: भारत में इन दिनों BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों का राजधानी दिल्ली में जमावड़ा लगा हुआ है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान समेत तमाम देशों के प्रमुख और उनके प्रतिनिधि न सिर्फ शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, बल्कि भारत की संस्कृति को भी करीब से देख और जान रहे हैं. इसी कड़ी में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का एक वीडियो सामने आया है, जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है.

दरअसल, राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है उसमें देखा जा सकता है कि पेजेशकियान एक हिंदू धर्मगुरु से मुलाकात करते और सम्मान के तौर पर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर ने भारत और ईरान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव की एक अलग झलक पेश की है. हालाँकि इस वीडियो की पूरी सच्चाई क्या है यह तो नहीं पता लेकिन जो दिख रहा है उसके मुताबिक ईरानी राष्ट्रपति का सनातन के प्रति आदर भाव पेश कर रहा है. 

धर्मगुरु से मुलाकात और पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Advertisement

BRICS सम्मेलन के दौरान पेजेशकियान ने कई महत्वपूर्ण मुलाकातें कीं. इसी क्रम में एक विशेष संवाद कार्यक्रम में उनकी मुलाकात जगद्गुरु सतीशाचार्य से हुई. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दोनों के बीच बातचीत होती दिखाई देती है. इसके बाद ईरानी राष्ट्रपति झुककर जगद्गुरु सतीशाचार्य के पैर छूते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं. इस दौरान धर्म संसद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर गोस्वामी सुशील जी महाराज और पतंजलि योग पीठ के आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद रहे. 
मानवता और सद्भाव पर हुई चर्चा

जगद्गुरु सतीशाचार्य ने दिया मानवता का संदेश

Advertisement

कार्यक्रम में धर्म और आध्यात्मिक मूल्यों को लेकर भी विचार साझा किए गए. जगद्गुरु सतीशाचार्य ने सनातन धर्म के जरिए मानवता और सद्भाव का संदेश दिए जाने की बात कही. उन्होंने कहा कि धर्म लोगों को साथ रहने और प्राणियों के बीच सद्भाव बनाए रखने की सीख देता है. वहीं पेजेशकियान ने भी धर्म और धार्मिक शिक्षाओं को मानवता की रक्षा तथा न्याय व्यवस्था से जोड़ते हुए अपना विचार रखा. ऐसे समय में जब दुनिया के कई हिस्से संघर्ष और तनाव से जूझ रहे हैं, कार्यक्रम में शांति, न्याय और मानवता जैसे विषयों पर चर्चा खास मायने रखती है.

यह भी पढ़े: BRICS Business: ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- भारत ने किए अहम प्रयास

BRICS में ईरान-UAE मुलाकात भी रही अहम

पेजेशकियान की भारत यात्रा केवल BRICS मंच तक सीमित नहीं रही. सम्मेलन से इतर उन्होंने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी मुलाकात की. दोनों नेताओं की यह बैठक पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह संघर्ष शुरू होने के बाद दोनों नेताओं की पहली ज्ञात आमने-सामने मुलाकात थी. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी BRICS सम्मेलन के दौरान पेजेशकियान से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की. भारत ने क्षेत्रीय मुद्दों के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति पर जोर दिया.

Advertisement

यह भी पढ़े: दुनिया की आधी आबादी का है प्रभुत्व… BRICS देशों के पास दुनिया की कितनी भूमि? क्या करता है ब्रिक्स बैंक, जानें

बहरहाल, पेजेशकियान का धर्मगुरु से मुलाकात के दौरान सम्मान प्रकट करने वाला वीडियो अब इस पूरे BRICS दौरे की सबसे चर्चित तस्वीरों में शामिल हो गया है. यह मुलाकात कूटनीतिक बैठकों के बीच भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान की एक अलग झलक भी दिखाती है.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें