जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

UP, बिहार और… बेंगलुरु की इस कंपनी का फरमान, इन चार राज्यों के पुरुषों को नहीं मिलेगी नौकरी, वजह भी बताई

A1 Sports World के CEO कार्तिक एसजी ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने इस फैसले के पीछे की बड़ी वजह बताई.

UP, बिहार और… बेंगलुरु की इस कंपनी का फरमान, इन चार राज्यों के पुरुषों को नहीं मिलेगी नौकरी, वजह भी बताई
Image Source- Image by Canva/X/Social Media
Advertisement

कोई भी संस्था नौकरी के लिए कर्मचारी की योग्यता देखती है, CV चेक की जाती है, बैकग्राउंड देखा जाता है, वह जिस पोस्ट के लिए अप्लाई करता है उसके काबिल वह है कि नहीं, अमूमन इन्हीं पॉइंट्स पर कर्मचारी की हायरिंग की जाती है, लेकिन बेंगलुरु की एक संस्था है जो इन सबके साथ ये भी चेक करती है कि अप्लाई करने वाला कैंडिडेट किस राज्य से ताल्लुक रखता है. ये कैंडिडेट के चयन का मुख्य आधार बनता है. 

बेंगलुरु की कंपनी A1 Sports World के CEO कार्तिक एसजी ने चार राज्यों के लोगों को अपने यहां नौकरी देने से साफ इंकार किया है. ये चार राज्य UP, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश हैं. कार्तिक एसजी ने बकायदा सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. 

CEO कार्तिक एसजी ने क्या बताया? 

A1 Sports World के CEO कार्तिक एसजी ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने इस फैसले के पीछे की बड़ी वजह बताई. कार्तिक ने लिखा, 

Advertisement

इसके लिए माफ़ कीजिएगा, लेकिन आज हमने लंबी बातचीत और बहस के बाद यह साफ़ कर दिया है. हम अपनी कंपनी में उत्तर भारत के इन 4 राज्यों से आने वाले किसी भी पुरुष कैंडिडेट को नौकरी पर नहीं रखेंगे.

1. उत्तर प्रदेश
2. राजस्थान
3. बिहार
4. मध्य प्रदेश

कार्तिक एसजी आगे लिखते हैं, हमारे यहां पहले से ही एक राजस्थानी महिला काम कर रही हैं. उन्होंने इस फ़ैसले का पूरी तरह से समर्थन किया है. 

उनके इस ऐलान पर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई थी. लोगों ने कई सवाल उठाए. जिन पर कार्तिक ने जवाब देते हुए वजह बताई. उन्होंने बताया, करीब दो हफ्ते पहले कंपनी ने एक पुरुष कर्मचारी को नौकरी से निकाला था. कार्तिक का आरोप है कि उस कर्मचारी को दो बार वार्निंग दी गई थी. इसके बावजूद उसने महिला कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी जारी रखी.

Advertisement

महिला कर्मचारी से जबरदस्ती की कोशिश 

A1 Sports World के CEO ने आरोप लगाए कि उस कर्मचारी ने एक महिला कर्मचारी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी. उन्होंने इसे कर्मचारियों की सुरक्षा से भी जोड़ा. कार्तिक एसजी ने कहा, उनके लिए कारोबार चलाने से ज्यादा जरूरी कर्मचारियों की सुरक्षा है. हालांकि इन आरोपों में कितनी सच्चाई है ये अलग से जांच का विषय है, इसकी फिलहाल कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. 

Advertisement

लोगों ने उठाए सवाल 

कार्तिक एसजी के इस फैसले का विरोध भी हो रहा है. लोगों ने पोस्ट के नीचे कमेंट करते हुए लिखा, 

Advertisement

‘सोचिए, हायरिंग में आप इतने बुरे हैं कि काबिलियत और चरित्र के आधार पर लोगों को परखने के बजाय, आप पूरे राज्यों को ही ब्लैकलिस्ट कर देते हैं और फिर किसी एक कर्मचारी को मंज़ूरी के सर्टिफिकेट के तौर पर इस्तेमाल करते हैं, यह पोस्ट UP, राजस्थान, बिहार या MP के बारे में कम, बल्कि आपके हायरिंग प्रोसेस के बारे में ज़्यादा कुछ बताती है.’

वहीं, एक यूजर ने यह भी लिखा कि किसी एक कर्मचारी की गलती, उसी की गलती होती है न कि किसी राज्य की. 

कुछ लोगों ने इस मामले को सरकार से भी जोड़ दिया है. उनका कहना है कि ऐसी कंपनी पर कर्नाटक की कांग्रेस सरकार कोई एक्शन क्यों नहीं ले रही. कुछ लोग पंजाब के पूर्व CM चरणजीत चन्नी का पुराना बयान भी निकाल लाए. जिसमें वे कह रहे थे कि 'एकजुट हो जाओ पंजाबियों, यूपी, बिहार और दिल्ली के भइयों को पंजाब में घुसने नहीं देना है.' जब चरणजीत चन्नी ऐसे कह रहे थे तब प्रियंका गांधी पास खड़ी हंस रहीं थीं. ऐसे में बेंगलुरु में ये मामला सामने आया तो लोगों ने कांग्रेस सरकार को कोसना शुरू कर दिया. 

Advertisement

हालांकि इस मामले में लोगों की राय बंटी हुई है. कोई CEO कार्तिक एसजी के फैसले को सही ठहरा रहा है तो किसी ने इस पर सवाल उठाया. 

कौन हैं कार्तिक एसजी? 

कार्तिक एसजी स्पोर्ट्स सेक्टर से जुड़े हुए हैं. अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल में वे बताते हैं, उन्होंने भारत और विदेशों में स्पोर्ट्स से जुड़े अलग-अलग प्रोजेक्ट्स और प्लेटफॉर्म पर काम किया है. लंबे समय से उनका जुड़ाव खेलों पर रहा है. उनकी कंपनी खेल सेक्टर में काम करती है. कार्तिक स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया से भी जुड़े रहे हैं. इसके बाद उन्होंने अपना स्पोर्ट्स वेंचर शुरू किया. 

Advertisement

 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 1
G
Guest (अतिथि)
D
Dr Prabhat jaiswal
1 week ago

बिल्कुल गलत है,ये सीईओ दिमागी रूप से पैदल है,ऐसे सीईओ को कंपनी तुरंत बर्खास्त करे। ये sambindhan का भी उल्लंघन कर रहा है।

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें