जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘मेरा नहीं आपका बर्थडे है…’, PM मोदी ने महिला से ऐसा क्यों कहा? Instagram पर शेयर किया Video

यह वीडियो सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम का है. जिसमें PM मोदी कई लोगों से बात कर रहे हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री एक महिला से कहते हैं आज मेरा नहीं आपका बर्थडे है.

‘मेरा नहीं आपका बर्थडे है…’, PM मोदी ने महिला से ऐसा क्यों कहा? Instagram पर शेयर किया Video
Image Source- Instagram/Narendra Modi
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 76वां जन्मदिन मना रहे है. इस मौके पर देशभर में पार्टी कई कार्यक्रम कर रही हैं. कहीं दीए जलाए जा रहे हैं तो कई ब्लड डोनेशन प्रोग्राम चलाया जा रहा है. इस मौके पर PM मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर किया है. 

यह वीडियो सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम का है. जिसमें PM मोदी कई लोगों से बात कर रहे हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री एक महिला से कहते हैं आज मेरा नहीं आपका बर्थडे है. 

देखें Video 

Advertisement

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर Video शेयर किया है. जिसके साथ उन्होंने लिखा है, जन्मदिन पर आपको भी जन्मदिन की शुभकामनाएं. 

PM मोदी कई लोगों से बातचीत करते हुए कहते हैं, 'वैसे जन्मदिन तो मनाता नहीं हूं...' इस दौरान प्रियंका नाम की महिला ने उन्हें बताया कि आज उनका भी बर्थडे है. इस पर PM मोदी ने कहा, आज मेरा नहीं आप ही का जन्मदिन है. उन्होंने कहा, ‘आज दो जन्मदिन हैं, एक विश्वकर्मा जी का है. आप लोग जो काम करते हैं, वो विश्वकर्मा वाला ही आधुनिक काम है. प्रियंका जी को भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं हम लोग.’

सेमीकॉन इंडिया के 5वें एडिशन का आगाज

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सेमीकॉन इंडिया 2026 के 5वें एडिशन का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने देशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यही आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की प्रेरणा है.  

PM मोदी ने कहा, हमारी परंपरा में भगवान विश्वकर्मा को निर्माण और सृजन की शक्ति का प्रतीक माना गया है और संयोग देखिए, आज से ही सेमीकॉन इंडिया की शुरुआत हो रही है. एक तरफ हमारी सदियों पुरानी निर्माण की परंपरा और दूसरी तरफ 21वीं सदी की टेक्नोलॉजी और विजन, यही आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की प्रेरणा भी है.’

यह भी पढ़ें- PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में भव्य आयोजन, राजनाथ सिंह -CM योगी ने की विशेष पूजा

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए हर देशवासी एक कमिटमेंट के साथ जुटा है. उन्होंने कहा कि अगर हम बीते 15 दिनों को ही देखें तो अंदाजा लगता है कि भारत किस दिशा में किस तेजी से आगे बढ़ रहा है. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें