जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

न लग्जरी कार, न कोई तामझाम... रामपुरा बाजार में पानीपुरी खाते दिखे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, VIDEO वायरल

ओम बिरला का कोटा के रामपुरा बाजार में पानीपुरी खाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. उनके साथ स्थानीय भाजपा नेता भी नजर आए. पानीपुरी का स्वाद लेते ओम बिरला का सहज अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

न लग्जरी कार, न कोई तामझाम... रामपुरा बाजार में पानीपुरी खाते दिखे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, VIDEO वायरल
Image Source: Screenrgab
Advertisement

आज दिखावे के दौर में नेताओं के लग्जरी गाड़ियों और लाइफस्टाइल से जुड़ा वीडियो खूब वायरल होता है. इससे युवा बहुत प्रभावित होते हैं लेकिन इस बीच लोकसभा के स्पीकर और बीजेपी के दिग्गज नेता ओम बिरला का एक सादगी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो बड़े संवैधानिक पद पर होने के बावजूद आम लोगों के बीच सहज अंदाज में नजर आना उनकी ऐसी तस्वीर पेश करता है, जो सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच लेती है. अब उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कोटा के रामपुरा बाजार की गलियों में पानीपुरी का स्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं.

रामपुरा बाजार में पानीपुरी खाते दिखे ओम बिरला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में ओम बिरला कोटा के रामपुरा बाजार में एक पानीपुरी की दुकान पर खड़े नजर आ रहे हैं. उनके आसपास शहर के कुछ अन्य भाजपा नेता भी दिखाई दे रहे हैं. पानीपुरी वाला उन्हें एक के बाद एक पानीपुरी खिलाता है और ओम बिरला भी बड़े सहज अंदाज में इसका स्वाद लेते दिखाई देते हैं. वीडियो में खास बात यह है कि ओम बिरला इस दौरान ज्यादा बातचीत करते नजर नहीं आते. उनका पूरा ध्यान पानीपुरी के स्वाद पर दिखाई देता है. आसपास मौजूद लोग कोटा के दूसरे बाजारों की पानीपुरी का भी जिक्र करते सुनाई देते हैं. आमतौर पर राजनीतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आने वाले लोकसभा स्पीकर का इस तरह सड़क किनारे खड़े होकर स्थानीय स्ट्रीट फूड का आनंद लेना लोगों को खासा पसंद आ रहा है.

पानीपुरी वाले ने पैसे लेने से किया इनकार

Advertisement

पानीपुरी खाने के बाद ओम बिरला अपनी जेब से पैसे निकालते हैं और दुकानदार को देने की कोशिश करते हैं. हालांकि पानीपुरी वाला पैसे लेने से मना कर देता है. इसके बाद ओम बिरला उसे पैसे देने पर जोर देते हैं. जब दुकानदार फिर भी तैयार नहीं होता तो आसपास खड़े लोग भी उसे पैसे लेने के लिए कहते हैं. आखिरकार ओम बिरला पानीपुरी वाले को पैसे देकर वहां से आगे बढ़ जाते हैं. वीडियो का यही छोटा सा हिस्सा सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

यह वीडियो bobby_mahawar6363 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और कई यूजर्स ने इसे पसंद भी किया है. कमेंट्स में लोग ओम बिरला के सहज अंदाज की चर्चा कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'हमारे स्पीकर साहब की बात ही कुछ और है.' वहीं दूसरे यूजर ने कहा, 'लोकसभा स्पीकर होकर भी घमंड नहीं है.' एक अन्य यूजर ने कोटा की पानीपुरी को लेकर लिखा, 'अपने शहर की पानीपुरी की बात ही कुछ और है. एक यूज़र ने मज़े लेते हुए लिखा कि ओह शीट फ़्री की पापड़ी लेना भूल गए.  बता दें कि वीडियो में दिख रहा यह छोटा सा पल भले ही कुछ मिनटों का हो, लेकिन इसने ओम बिरला की एक ऐसी तस्वीर जरूर सामने रखी है, जिसमें वह अपने शहर के आम माहौल में स्थानीय स्वाद का आनंद लेते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़े: सैलरी आते ही खत्म हो जाते हैं पैसे? ChatGPT से बनाएं ऐसा बजट, महीने के अंत में भी बचेंगे रुपये

बताते चलें कि ओम बिरला का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को इसलिए भी पसंद आ रहा है, क्योंकि बड़े पद पर होने के बावजूद वह अपने शहर के आम माहौल और स्थानीय स्वाद से जुड़े नजर आए. पानीपुरी खाते और दुकानदार को पैसे देते इस छोटे से वीडियो ने एक बार फिर उनकी सादगी की झलक दिखा दी.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें