जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

खाना खा रहे थे यात्री, अचानक टूट गया ट्रेन का शीशा... नागपुर से मुंबई जा रही दुरंतो में बड़ा हादसा; देखें VIDEO

दुरंतो ट्रेन के एसी कोच में नागपुर से मुंबई जा रहे यात्रियों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बाहर से आया पत्थर शीशा तोड़कर अंदर जा घुसा. घटना में सभी यात्री सुरक्षित रहे.

खाना खा रहे थे यात्री, अचानक टूट गया ट्रेन का शीशा... नागपुर से मुंबई जा रही दुरंतो में बड़ा हादसा; देखें VIDEO
Image Source: Screengrba
Advertisement

भारत में ट्रेन के सफर को लंबी दूरी के सफर के लिए देश के सबसे भरोसेमंद साधनों में गिना जाता है. परिवार के साथ यात्रा हो या रात का सफर, बड़ी संख्या में लोग ट्रेन को आरामदायक और सुरक्षित विकल्प मानकर चलते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने चलती ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जरूर बढ़ा दी है. वीडियो में एसी कोच के अंदर बैठे यात्रियों के बीच अचानक उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बाहर से आया एक पत्थर ट्रेन का शीशा तोड़ते हुए अंदर जा घुसा.

खाना खा रहे थे यात्री, अचानक टूट गया शीशा

वायरल वीडियो में कुछ यात्री ट्रेन के एसी कोच में बैठकर खाना खाते नजर आ रहे हैं. वीडियो के साथ किए गए दावे के मुताबिक, ये यात्री दुरंतो एक्सप्रेस से नागपुर से मुंबई की यात्रा कर रहे थे. बताया गया है कि शाम करीब साढ़े आठ बजे यात्री खाना खा रहे थे, तभी अचानक बाहर से एक पत्थर जैसी मजबूत चीज तेजी से आई और कोच की खिड़की का शीशा तोड़ते हुए अंदर जा गिरी. शीशा टूटने के बाद कांच के टुकड़े यात्रियों के आसपास बिखर गए. अचानक हुए इस घटनाक्रम से कुछ पल के लिए वहां मौजूद लोगों के बीच डर का माहौल बन गया. हालांकि, सामने आई जानकारी के मुताबिक इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं लगी और सभी लोग सुरक्षित रहे.

शिकायत के बाद अगले स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन

Advertisement

घटना के बाद यात्रियों ने मामले की शिकायत की. वायरल वीडियो में किए गए दावे के अनुसार, ट्रेन को अगले स्टेशन पर रोका गया, जहां रेलवे पुलिस ने यात्रियों से घटना के बारे में जानकारी ली और मामले की जांच की. इसके बाद यात्रियों को दोबारा ट्रेन में बैठाया गया और ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई.

यह भी पढ़े: न लग्जरी कार, न कोई तामझाम... रामपुरा बाजार में पानीपुरी खाते दिखे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, VIDEO वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं

Advertisement

यह वीडियो aesthetetraveller नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो सामने आने के बाद इसे लाखों बार देखा जा चुका है और बड़ी संख्या में यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. कुछ लोगों ने ट्रेन पर पत्थर फेंकने की घटना को लेकर नाराजगी जताई, जबकि कई यूजर्स ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की. एक यूजर ने इसे असामाजिक तत्वों की हरकत बताया, तो दूसरे ने लिखा कि ऐसी घटना देखकर काफी बुरा लगता है. एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया कि आखिर ट्रेन को नुकसान पहुंचाने से किसी को क्या हासिल होता है. एक अन्य यश नाम के यूज़र ने लिखा, 'मुझे समझ नहीं आता कि लोग हमेशा सरकार को ही क्यों दोष देते हैं, उन लोगों को क्यों नहीं जो ये सब कर रहे हैं?' एक ने कहा कि इस मामले में सरकार को दोषी नहीं ठहराया जा सकता.' 

बताते चलें कि चलती ट्रेन के शीशे को तोड़कर कोई वस्तु अंदर आ जाना मामूली घटना नहीं है. हालांकि वायरल वीडियो से जुड़ी परिस्थितियों और घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अलग से महत्वपूर्ण होगी. फिलहाल इस वीडियो ने एक बार फिर चलती ट्रेनों की सुरक्षा और पत्थरबाजी जैसी घटनाओं पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें