दुनिया की आधी आबादी का है प्रभुत्व… BRICS देशों के पास दुनिया की कितनी भूमि? क्या करता है ब्रिक्स बैंक, जानें
नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS का 18वां शिखर सम्मेलन हो रहा है. आज BRICS संगठन दुनिया के सबसे ताकतवर संगठनों में से एक है, जानिए BRICS संगठन से जुड़े कुछ फैक्ट्स.
Follow Us:
BRICS Summit 2026:- आज BRICS में 11 देश शामिल हैं, लेकिन इसकी शुरूआत सिर्फ 4 देशों ने मिलकर की थी, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत और चीन शामिल था, इसलिए इस संगठन का शुरूआती नाम BRIC था, बाद में साउथ अफ्रीका भी इस संगठन का हिस्सा बना और फिर इस संगठन का नाम BRIC से BRICS हुआ.
आज BRICS के 11 देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, साउथ अफ्रीका, इजिप्ट(मिस्र), इथियोपिया, ईरान, यूएई, इंडोनेशिया और सऊदी अरब का नाम शामिल है. आज BRICS दुनिया के सबसे ताकतवर संगठनों में से एक है.
BRICS देशों के पास अपना बैंक
BRICS के पास अपना एक बैंक भी है जिसे ब्रिक्स बैंक या न्यू डेवलपमेंट बैंक के नाम से जाना जाता है. यह बैंक सदस्य और अन्य विकासशील देशों को विकास का काम के लिए वित्त उपलब्ध कराता है. आइए जानते हैं की BRICS देशों के पास दुनिया की कितनी जमीन, कितनी आबादी और कितनी प्रतिशत GDP है.
दुनिया की GDP में BRICS देशों का 40.5% योगदान
IMF की 2025 के डेटा के अनुसार, BRICS के सभी देश मिलकर पर्चेजिंग पावर पैरिटी (Purchasing Power Parity) के आधार पर दुनिया की GDP में 40.5% योगदान करते हैं. नॉमिनल जीडीपी (Nominal GDP) में यह शेयर सिर्फ 30% है, वहीं 2025 के मार्केट एक्सचेंज रेट (Market Exchange Rate) के अनुसार, BRICS देश दुनिया की GDP में 27% योगदान रखते हैं. जहां दुनिया की इकोनॉमी 111.6 ट्रिलियन डॉलर है, वहीं BRICS देशों की इकोनॉमी 30.37 ट्रिलियन डॉलर है.
BRICS देशों के पास है दुनिया की कितनी जमीन?
BRICS के पास दुनिया की कुल जमीन का लगभग 30% हिस्सा है, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा रूस का है, रूस क्षेत्रफल के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश है. इसके अलावा भारत, चीन और ब्राजील जैसे देश भी इस संगठन का हिस्सा है, जिनके पास भी विशाल भौगोलिक क्षेत्र है. बाकी के देशों का मिलाकर BRICS के हिस्से दुनिया की कुल जमीन का लगभग 30% हिस्सा है, इसका मतलब यह है कि दुनिया का एक-तिहाई प्राकृतिक संसाधन इन देशों के पास है. इन संसाधनों में खनिज, तेल, गैस और उपजाऊ कृषि भूमि जैसे संसाधन शामिल है, जिनका सीधा कंट्रोल BRICS देशों के पास है, जो इस संगठन को और मजबूती देता है.
BRICS देशों में दुनिया की कितनी आबादी रहती है?
यह भी पढ़ें
आज के समय में दुनिया की कुल आबादी के लगभग 48% लोग BRICS देशों में रहते हैं, जिसकी कुल संख्या 4 अरब के करीब है, यह संख्या BRICS देशों को मानव संसाधन के मामले में काफी मजबूत बनाता है. दुनिया में जनसंख्या के मामले में टॉप 2 देश (भारत और चीन) BRICS का हिस्सा हैं, जिसके कारण BRICS के पास वर्ल्ड मार्केट का काफी बड़ा हिस्सा है और एक बहुत बड़ा उपभोक्ता बाजार है. साथ ही BRICS संगठन में भारत, चीन, इथियोपिया, इजिप्ट और इंडोनेशिया जैसे देशों के होने के कारण, BRICS के पास दुनिया की यंग आबादी का बहुत बड़ा हिस्सा है. जिस कारण से इस संगठन के पास एक अच्छी-खासी वर्कफोर्स है, जो फ्यूचर अपॉर्च्युनिटीज के लिए काफी जरूरी है.