'PM मोदी इज सो पॉपुलर, सो मेनी मैसेज...', दुनिया में बजता है भारत के प्रधानमंत्री का डंका! वायरल है मलेशियाई PM का बयान
Brics summit 2026: मलेशियाई पीएम ने पीएम मोदी की ज़बरदस्त वैश्विक अपील और लोकप्रियता का ज़िक्र करते हुए कहा: पीएम मोदी बहुत लोकप्रिय हैं. देखिए, मुझे कितने सारे मैसेज मिल रहे है. ये वीडियो वायरल है.
Follow Us:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की. इस दौरान मलेशियाई पीएम नो जो कहा वो सोशल मीडिया पर वायरल है. प्रधानमंत्री के साथ वन टू वन मुलाकात के दौरान उन्होंने मीडिया और गेस्ट की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि देखिए, PM मोदी काफी लोकप्रिय हैं...मुझे ढेर सारे मैसेज मिले हैं कि उन्हें अभिवादन कहिएगा."
मलेशिया पीएम ने पीएम मोदी को बताया पॉपुलर
आपको बता दें कि अनवर इब्राहिम 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आए हैं. भारतीय समकक्ष के साथ उनकी बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार, डिजिटल टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर वगैरह के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी ने भारत में प्रधानमंत्री इब्राहिम का गर्मजोशी से स्वागत किया और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में साझेदार देश के तौर पर मलेशिया की भागीदारी को प्रशंसनीय बताया.
ब्रिक्स समिट में भाग लेने दिल्ली आए हैं अनवर इब्राहिम
दोनों ने फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया यात्रा के नतीजों पर बात की और व्यापार व निवेश, रक्षा व सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, फिनटेक, शिक्षा, पर्यटन और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की. प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कोटा किनाबालु, सबाह में भारत का वाणिज्य दूतावास खोलने के लिए मलेशिया की सहमति जताई.
The Modi wave has a global echo!
— Smriti Z Irani (@smritiirani) September 12, 2026
Malaysian PM Mr. Anwar Ibrahim’s candid quip says it all... pic.twitter.com/fjDk8cfWCi
प्रधानमंत्री मोदी ने आसियान-भारत संबंधों को मजबूत करने में मलेशिया के लगातार समर्थन की सराहना की. नेताओं ने आपसी हित के अहम क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. उन्होंने भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी निरंतर प्रतिबद्धता जताई.
ब्रिक्स में कौन-कौन से देश हैं?
मलेशियाई प्रधानमंत्री 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे. हवाई अड्डे पर विदेश राज्य मंत्री (एमओएस) कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. अपनी यात्रा के दौरान मलेशियाई पीएम भारत के ग्रैंड मुफ्ती से मिलने के लिए केरल जाएंगे.
ये भी पढ़ें: 'ग्लोबल साउथ की आवाज बनेगा भारत...', दिल्ली में हो रहे BRICS समिट का अमेरिका ने भी माना लोहा, क्या बोले एक्सपर्ट्स?
2026 में ब्रिक्स अध्यक्ष के रूप में, भारत 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में 18वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है.
यह भी पढ़ें
ब्रिक्स के सदस्य ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात हैं. वहीं भागेदार देश बेलारूस, क्यूबा, बोलीविया, कजाकिस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम हैं.