जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘अमेरिकी कहने पर शर्म आती…’, ट्रंप ने स्टेज पर कर डाली ऐसी हरकत, लोगों ने कर दिया ट्रोल

ट्रंप की मिशिगन रैली में अमेरिकी रैपर निकी मिनाज भी थी, इस दौरान जब निकी ऑडियंस में बैठीं थी तो ट्रंप ने उन्हें लेकर बेहद अश्लील और अभद्र टिप्पणी की थी. सोशल मीडिया पर भी उन्हें अपनी हरकत की वजह से ट्रोल भी किया जा रहा है.

‘अमेरिकी कहने पर शर्म आती…’, ट्रंप ने स्टेज पर कर डाली ऐसी हरकत, लोगों ने कर दिया ट्रोल
Image Credits: X/@WhiteHouse
Advertisement

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं. उनकी एक हरकत ने अमेरिका को शर्मसार कर दिया है. फ़िलहाल ट्रंप मिडटर्म इलेक्शन के सिलसिले में लगातार रैलियां कर रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने की शर्मनाक हरकत

वहीं हाल ही में ट्रंप ने मिशिगन में एक रैली के दौरान ऐसी हरक कर दी, जिसकी वजह से अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप लोगों के निशाने पर आ गए हैं. सोशल मीडिया पर भी उन्हें अपनी हरकत की वजह से ट्रोल भी किया जा रहा है. 

Advertisement

दरअसल ट्रंप की मिशिगन रैली में अमेरिकी रैपर निकी मिनाज भी थी, इस दौरान जब निकी ऑडियंस में बैठीं थी तो ट्रंप ने उन्हें लेकर बेहद अश्लील और अभद्र टिप्पणी की थी. ट्रंप ने रैली मैं मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा,मैं फिलहाल निकी के खूबसूरत *** की तरफ देख रहा हूं. इनसे आंखें हटाना मुश्किल है.

ट्रंप ने बात संभालने की कोशिश की थी

इस अश्लील टिप्पणी के बाद ट्रंप ने निकी को खड़े होने को कहा. उनका इतना कहते ही ऑडियंस तालियां बजाने लगी. इस पर निकी हंसते हुए खड़ी हुईं और फिर बैठ गईं.हालांकि इस दौरान ट्रंप ने बात को संभालने की कोशिश भी की. उन्होंने कहा है कि उम्मीद करता हूं कि निकी को अपमानित महसूस नहीं हुआ हो, लेकिन हम निकी से प्यार करते हैं. वो लंबे समय से हमारे साथ हैं. 

ट्रंप की हरकत पर भड़के लोग 

ट्रंप ने भले ही अपनी बात को संभालने की कोशिश की हो, लेकिन उनकी इस टिप्पणी की वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा, “मुझे यह देखकर हैरानी होती है कि जब उसे घेरा जाता है, तो उसका दिमाग कैसे काम करता है. बस एक के ऊपर एक बेतुकी बातें फेंकता जाता है. इन रैलियों में हमारे देश से जुड़ी कोई भी काम की बात नहीं होती.”

Advertisement

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “मैं उस दिन का इंतज़ार कर रहा हूँ जब हमें एक ऐसा राष्ट्रपति मिलेगा जो लोगों की *** के बजाय मुद्दों और योजनाओं के बारे में बात करेगा.”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “मेरा मतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप का यह व्यवहार यौन रूप से अनुचित है. हे भगवान!”

वहीं एक और यूजर ने लिखा,  “और कोई बेवकूफ कहेगा कि वो इस सनकी, बूढ़े और विकृत इंसान को वोट दे रहे हैं क्योंकि वह उनके ईसाई मूल्यों का समर्थन करता है; तुम सबको धिक्कार है!!!”

इतना ही नही एक और यूजर ने लिखा, “इस समय मुझे खुद को अमेरिकी कहने में शर्म आती है, क्योंकि मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं किसी सर्कस का जोकर हूँ.”

Advertisement

ट्रंप की कट्टर समर्थक हैं निकी मिनाज

बता दें कि अमेरिकी रैपर निकी मिनाज को ट्रंप के कट्टर समर्थकों में से एक माना जाता है, राष्ट्रपति चुनाव के दौरान निकी ने खुलकर ट्रंप का खुलकर समर्थन किया था और कई रैलियों में मच पर ट्रंप के साथ नज़र भी आईं थीं. इतना ही नहीं निकी मिनाज ख़ुद को ट्रंप की नंबर वन फैन भी कहती हैं. कई मौकों पर ट्रंप की कई विवादित टिप्पणियों का समर्थन कर चुकी हैं. 

पहले भी ट्रोल हो चुके हैं ट्रंप

यह भी पढ़ें

वैसे ये पहली बार नहीं है, जब ट्रंप अपनी अपमानजनक टिप्पणी की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आए हो, इससे पहले भी वो कई बार लोगों के निशाने पर आ गए है. ट्रंप को राष्ट्रपति होने के नाते अपने पद की गरिमा का मान करना चाहिए था, जिस तरह से उन्होंने महिला पर अपमानजनक टिप्पणी की है. वो उन्हें शोभा नहीं देता है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें